Donate us

Anath Ashram in Delhi-दिल्ली में स्थित अनाथ आश्रम की जानकारी

0
Anath Ashram in Delhi-दिल्ली में स्थित अनाथ आश्रम की जानकारी
Share the blog

Anathalaya in Delhi

Delhi Anath Ashram-दिल्ली अनाथ आश्रम

भारत की राजधानी दिल्ली में घुमने के लिए बहुत सारी जगहें होने के साथ यहां पर लाल किला, राष्ट्रपति भवन, परेड ग्राउंड आदि भी बहुत प्रसिद्ध है। दिल्ली में अनाथ बच्चों के रहने के लिए बहुत सारे एनजीओ काम करते हैं।‌‌सरकार और एनजीओ के परस्पर सहयोग से चलाएं जा रहें एनजीओ अनाथ बच्चों की शिक्षा और आवास की सुविधा में बहुत मदद करते हैं। आज हम इस पोस्ट में आपको बताएंगे कि दिल्ली में कहां -कहां पर अनाथाश्रम बने हुए हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।

Orphanages in Delhi

1) Sweet Homes Girls Ashram, Delhi- स्वीट होम गर्ल्स आश्रम

स्वीट होम संगठन भारत में एकमात्र ऐसा संगठन है, जो 18 वर्ष से अधिक आयु की अनाथ और / या बेघर या जहां की लड़कियों को मुफ्त बोर्डिंग और शिक्षा कै साथ पूरी देखभाल की सुविधा प्रदान करता है। माता-पिता को बालिकाओं को शिक्षित करने में कठिनाई होती है, उनकी भी शिक्षा का प्रबंध यह संस्थान करती है। यहां पर छात्राओं के रहने के साथ उनकी योग्यता और रुचि के अनुसार उन्हें विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसे खाना बनाना, सिलाई, सफाई, हाउस कीपिंग आदि प्रदान किये जाते है। यहां पर समय-समय पर बच्चों के लिए चिकित्सा कैंप भी लगाए जाते हैं।

दिल्ली जंक्शन से आश्रम की दूरी – 29 किलोमीटर

पता – Government Sarvodaya Co-Education Senior Secondary School 1 Metro Station Najafgarh, Dharampura, Najafgarh, Delhi, 110043

2) Bal Seva Sansthan, Delhi -बाल सेवा संस्थान

बाल सेवा संस्थान में बच्चों की शिक्षा हेतु बहुत सारी सुविधाएं प्रदान की जाती है। समय-समय पर क्रिएटिव गतिविधियों का भी आयोजन होता है।

दिल्ली जंक्शन से आश्रम की दूरी – 23 किलोमीटर

पता – House No. 2, Metro Pillar 719, Street, Shiv Mandir Marg, Phase 1A, Om Vihar, Uttam Nagar, Delhi, 110059

3) Kilkari Rainbow Home For Girls, Delhi - किलकारी बालिका रेन्बॉ होम

अनाथ और असहाय लड़कियों के लिए यह एक बहुत सही जगह है। जिनके जीवन में कोई नहीं है, उनके लिए यह अनाथाश्रम है।  किलकारी रेनबो होम के कर्मचारी बहुत अच्छे और विनम्र हैं, वे बच्चों की बहुत अच्छी तरह से देखभाल करते हैं और खुशियां फैला रहे हैं।

दिल्ली जंक्शन से आश्रम की दूरी – 800 मीटर

Address – NCC Building, Near Senior Secondary Girls School, Chabiganj, Kashmere, Gate, New Delhi, Delhi 110006

4) Bal Sahyog, Delhi - बाल सहयोग

दिल्ली रेल्वे स्टेशन के नजदीक स्थित यह आश्रम 8 से 17 वर्ष की आयु के लड़कों के लिए यह एक सरकारी सहायता प्राप्त अनाथालय है। इस आश्रम में लगभग 140 अनाथ बच्चे रह रहे हैं और इनके लिए अनाथ आश्रम के कैंपस में स्कूल भी है। बाल सहयोग की स्थापना पूर्व प्रधान मंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने 1954 में की थी, जिसका उद्देश्य था अनाथ बच्चों के रहने, खाने और शिक्षा की व्यवस्था को बढ़ावा देना था।

दिल्ली जंक्शन से आश्रम की दूरी – 10 मीटर

Address-  Market, L Block, Connaught Place, New Delhi, Delhi 110001.

तो दोस्तों हमने इस पोस्ट में आपको दिल्ली के अनाथ आश्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की है। अगर आप भी इन आश्रमों में डोनेट करना चाहें तो कर सकते हैं, साथ ही हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा कि हमारी यह पोस्ट आपको कैसी लगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.