Donate us
September 16, 2024
अजमेर, राजस्थान: Ajmer top Visiting Places, Best time to Visit Ajmer And How to Reach Ajmer
Share the blog

अजमेर में घूमने लायक स्थान (Top Places to Visit Ajmer in Hindi)

अजमेर शहर, भारत के राजस्थान राज्य का एक हिस्सा है। अजमेर राजस्थान के कुछ सबसे पुराने शहरो मे से एक है इसलिए इसे राजस्थान का दिल भी कहा जाता है। अजमेर शहर की स्थापना एक चहमान शासक अजयराज प्रथम द्वारा 11 वी० शताब्दी मे की गयी थी। अजमेर अपने इतिहास और भौगोलिक संरचना के लिए काफी प्रसिद्ध है जिसकी भव्यता देखने के लिए पर्यटक दूर दूर से यहाँ आते है।

इस ब्लॉग में हम बताने जा रहे है ajmer visiting places, ajmer tourist places, ajmer places to visit, ajmer famous places, top places to see in ajmer, best time to visit ajmer, how to reach ajmer, about ajmer, etc. हमें आशा है ये जानकारियां आपके काम आएगी। 

1- पुष्कर (Pushkar)

यह अजमेर शहर मे मात्र कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पुष्कर यहाँ पड़ने वाली पुष्कर झील और दुनिया मे बने एकमात्र भगवान ब्रह्मा के मंदिर के लिए जाना जाता है।

2- दरगाह शरीफ़ (Ajmer Sharif)

अजमेर में स्थित, सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का राजसी मकबरा भारत के सबसे प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है । यहाँ दूर दूर से लोग मन्नत मांगने और दरगाह पर चादर चढ़ाने आते है।

3- आना सागर झील

आना सागर झील एक कृत्रिम झील है जिसका निर्माण पृथ्वीराज चौहान के दादा महाराजा अनाजी ने कराया था। झील के पास दौलत बाग, सम्राट जहांगीर द्वारा स्थापित एक बगीचा है। झील के बीच मे पाँच मंडप है, जिन्हें बारादरी कहा जाता है।

4- सोनीजी की नसियां (अजमेर जैन मंदिर)

यह एक वास्तुकला की दृष्टि से समृद्ध जैन मंदिर है । मंदिर के मुख्य कक्ष को स्वर्ण नगरी के रूप में जाना जाता है। मुख्य कक्ष मे अयोध्या का चित्रण करने के लिए लगभग 1000 किलो सोने का प्रयोग किया गया है।

5- अढाई दिन का झोंपड़ा

अढाई दिन का झोंपड़े का निर्माण कुतुब-उद-दीन-ऐबक द्वारा कराया गया था। किंवदंती के अनुसार, इसके  निर्माण में केवल ढाई दिन लगे थे और इसे पहले हिंदू और जैन मंदिरों के आंशिक विनाश के बाद एक मस्जिद के रूप मे परिवर्तित कर दिया गया था।

6- अकबर का महल और संग्रहालय

अकबर का महल और संग्रहालय अजमेर के दिल-ए-आराम गार्डन में स्थित है। महल के अंदर ही संग्रहालय बना हुआ है। सम्राट अकबर अजमेर शरीफ़ जाते समय यहाँ विश्राम करते थे।

7- नरेली जैन मंदिर

नरेली जैन मंदिर का निर्माण आरके मार्बल्स के अशोक पाटनी ने करवाया था। मंदिर परिसर में 24 तीर्थंकरों के लिए 24 छोटे जैनालय हैं। यह मंदिर दिगंबर जैनियों के लिए एक महत्वपूर्ण जैन तीर्थ स्थल है।

8- दुर्गा बैग गार्डन

दुर्गा बैग गार्डन का निर्माण सम्राट शिव दान द्वारा 1868 ई० में किया गया था। दुर्गा बाग मुगल काल का एक आकर्षक छोटा बगीचा है जो आना सागर झील के तट पर स्थित है। बारादरी संगमरमर के मंडप उद्यान में एक दृश्य भव्यता जोड़ते हैं।

9- पृथ्वीराज स्मारक

पृथ्वीराज स्मारक चौहान राजपूत वंश के महान नायक महाराज पृथ्वीराज चौहान का स्मारक है। यह स्मारक अजमेर में तारागढ़ किले के पास स्थित है। इस स्मारक में घोड़े पर सवार काले पत्थर की राजा की एक मूर्ति है।

अजमेर कैसे पहुंचे (How to Reach Ajmer)

अजमेर शहर से किशनगढ़ हवाई अड्डा निकटतम हवाई अड्डा है। जहाँ से आपको समय समय पर दिल्ली जयपुर आदि शहरो के लिए फ्लाइट मिल जायेगी।

अजमेर जंक्शन से आप भारतीय रेल की सहायता से देश के कोने कोने तक की यात्रा कर सकते है।

अजमेर राजस्थान का एक प्रमुख शहर है। सड़को का एक विशाल जाल इसे आस पास के इलाके से अच्छी तरह जोड़ता है।

अजमेर घूमने का उचित समय (Best time to visit Ajmer)

अजमेर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च होता है जिसमें मानसून और सर्दी का मौसम शामिल है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.