Donate us
September 20, 2024

Jain Dharamshala in Osian- ओसियां में स्थित जैन धर्मशालाओ की जानकारी

0
Jain Dharamshala in Osian- ओसियां में स्थित जैन धर्मशालाओ की जानकारी
Share the blog

Osian Jain Dharamshala- ओसियां में स्थित जैन धर्मशाला

राजस्थान के मरूस्थलीय क्षेत्र में जोधपुर जिले के निकट ओसियां में स्थित सच्चियाय माताजी मंदिर वास्तुकला का एक उत्कृष्ट नमूना हैं। यहां हर वर्ष बड़ी संख्या में दर्शनार्थी आते हैं। आप भी ओसियां आये हैं तो हम यहां की जैन धर्मशालाओं के बारे में आपको बताएंगे।

1) OSIAN JAIN DHARMSHALA – ओसियां जैन धर्मशाला

ओसियां रेलवे स्टेशन से 1.5 किमी की दूरी पर स्थित यह धर्मशाला ओसियां की सबसे पुरानी धर्मशाला है। यहां पर 2500 साल पुराना महावीर स्वामी का मंदिर भी है, जहां बड़ी संख्या में दर्शनार्थी आते हैं। बिल्कुल cheap price में आपको यहां रूम उपलब्ध हो जाएंगे। प्रत्येक रूम में 3 लोग रूक सकते है, आप चाहें तो एक्स्ट्रा बेड भी लगवा सकते है। यहां पर आपको 24 घंटे Electricity और पानी की सुविधा मिल जाएगी।

पता – Ramdevra, Osian, Rajsthan, 342303. (रामदेवरा, ओसियां, राजस्थान, 242303)

2) SHRI OSIAN MATAJI JAIN DHARMSHALA -श्री ओसियां माताजी जैन धर्मशाला

ओसियां माताजी परिसर के एकदम नजदीक होने के कारण यहां बड़ी संख्या में दर्शनार्थी ठहरने को आते हैं। यहां पर दो बेड वाले एसी रूम मिल जाएंगे, जिनमें रूम के अंदर हीं आपके मनोरंजन के लिए TV, खाना गर्म करने के लिए माइक्रोवेव के साथ छोटा किचन भी है, आप चाहें तो खाना आर्डर भी कर सकते है या धर्मशाला के पास हीं मेस पर जाकर भी खा सकते हैं। बिना आईडी प्रूफ के आपको रूम नहीं मिल पाएगा, इसलिए अपने साथ एक आईडी प्रूफ साथ रखें। यहां की सुविधाएं काफी अच्छी है। यहां का परिसर काफी बड़ा होने से आपको पार्किंग के लिए भी यहां काफी जगह मिल जाती हैं। शांतिपूर्ण वातावरण होने से आपको बगीचे में टहलने में भी आनंद आएगा।

पता – Osian Mataji Temple, state Highway 61, Osian, Rajsthan, 307024.

(ओसियां माताजी मंदिर, राजस्थान स्टेट हाईवे नम्बर 61, ओसियां, राजस्थान, 307024)

3) MAHAVEER SWAMI SWETAMBER JAIN TEMPLE – महावीर स्वामी श्वेतांबर जैन मंदिर

ओसियां माताजी मंदिर से थोड़ी दूर चलते हैं तो महावीर स्वामी का एक मंदिर आता है जो वास्तुकला का एक उत्कृष्ट उदाहरण हैं। यहां पास में हीं वर्धमान जैन छात्रावास भी है, जहां पर बच्चे शिक्षा और धार्मिक संस्कार प्राप्त करते हैं, यहीं पर ही दर्शनार्थियों के ठहरने की व्यवस्था भी हैं। यहां की भोजनशाला में आपको सात्विक जैन भोजन के साथ शुद्ध जल की सुविधाएं भी मिल जाएगी। ग्रामीण इलाके में होने के बावजूद भी यहां की सुविधाएं काफी अच्छी है।

पता – Vardhman Jain Sikshan Sansthan, Jain Mandir Raod, Oswal Nagar, Osian, Rajsthan, 342303

(वर्धमान जैन शिक्षण संस्थान, जैन मंदिर रोड़, ओसवाल नगर, ओसियां, राजस्थान ,342303)

तो दोस्तों जब भी आप ओसियां में माँ सच्चियाय के दरबार मे जाएं, तो रात रूकने के लिए हमारी बताई गई धर्मशालाओं में जरूर ठहरिएगा और हमें कमेन्ट करके बताइएगा कि हमारी पोस्ट कैसी लगी आपको।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.