रेलवे स्टेशन के पास मौजूद यह होटल सस्ती होने के साथ पैसा वसूल होटल है, यहां आपको पूर्ण साफ- सफाई के साथ गैर वातानुकूलित वाले रूम उपलब्ध होते हैं। यहां के ऑनर आपसे पारिवारिक व्यक्ति की तरह व्यवहार करते हैं। रिसेप्शनिस्ट अच्छी तरह से ग्राहकों से व्यवहार करने के साथ मृदुभाषी भी है। यहां की किचन सर्विस बहुत फास्ट काम करती है, आपको जब भी खाने की आवश्यकता हो गर्म खाना हीं परोसा जाता हैं। बाथरूम और शौचालय की रोजाना और ठीक प्रकार से सफाई की जाती है। इस होटल के होने से आपको सस्ता होटल खोजने कहीं ओर नहीं जाना पड़ता है।