Donate us
June 30, 2025

Famous Hindu Temple in India- भारत के प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर की जानकारी

0
Famous Hindu Temple in India- भारत के प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर की जानकारी
Share the blog

भारत सम्पूर्ण विश्व में अपने समृद्ध इतिहास और संस्कृति के लिए जाना जाता है। भारत में अनेक पर्यटनीय स्थल और मंदिर स्थित है जो की देश विदेश से आये हुए लोगो के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। यहां हिन्दू धर्म को मानने वाले बहुसंख्यक लोग है। इस कारण से यहाँ अनेक हिन्दू मंदिर स्थित है।

भारत के हिन्दू मंदिर-Hindu Temple in India

1: केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Temple )

केदार नाथ मंदिर भगवान् शिव को समर्पित बेहद खूबसूरत मंदिर है। यह मंदिर भगवान् शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। हिन्दू धर्म में यहाँ के दर्शन मात्र का बहुत महत्व है।

पता – केदारनाथ , उत्तराखंड , भारत

2: रामेश्वरम मंदिर ( Rameshwaram Temple )

रामेश्वरम मंदिर हिन्दू धर्म के चार धामों में से एक धाम है। इस लिए हिन्दू धर्म के लोगो  के लिए इस मंदिर का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। यह मंदिर तमिलनाडु के एक छोटे से द्वीप पर बना हुआ है। ऐसा कहा जाता है की लंका विजय करने के पश्चात भगवान् राम इस स्थान पर रुके थे।

पता – रामेश्वरम शहर , तमिलनाडु , भारत

3: वैष्णो देवी मंदिर ( Vaishno Devi Temple )

वैष्णो देवी मंदिर भारत के पवित्र और प्रसिद्ध मंदिरो में से एक है। भारत के त्रिकुटा पर्वत पर बना हुआ यह मंदिर बेहद खूबसूरत है। यह मंदिर माता के वैष्णो देवी रूप को समर्पित है। यहाँ दर्शन करने का विशेष महत्व है।

पता – भवन , कटरा , जम्मू कश्मीर , भारत

4: सिद्धिविनायक मंदिर ( Siddhi Vinayak Temple )

सिद्धिविनायक मंदिर भगवान् गणेश को समर्पित बेहद खूबसूरत मंदिर है। यह मंदिर भगवान् गणेश के आठ मुख्य मंदिरो में से एक है।

यहाँ भगवान् गणेश के दर्शन करने के लिए दूर दराज़ से लोग आते है।

पता – एस के देवी मार्ग , मुंबई , महाराष्ट्र , भारत

5: श्री जगन्नाथ मंदिर ( Shri Jagannath Temple )

श्री जगन्नाथ मंदिर को जगन्नाथ पुरी के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर भगवान् श्री कृष्ण को समर्पित बेहद खूबसूरत मंदिर है।

यह मंदिर हिन्दू धर्म के चार धामों में से एक है।

पता – ग्रैंड रोड , पुरी , ओडिशा , भारत

6: मीनाक्षी मंदिर ( Meenakshi Temple )

मीनाक्षी मंदिर देवी पार्वती और भगवान् शिव को समर्पित बेहद खूबसूरत मंदिर है। यहाँ की वास्तुकला और नक्काशी आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

पता -मेन मदुरै , तमिलनाडु , भारत

7: बद्रीनाथ मंदिर ( Badrinath Temple )

बद्रीनाथ मंदिर अलकनंदा नदी के तट पर बना हुआ बेहद खूबसूरत मंदिर है। यह मंदिर भारत के चार धाम तीर्थस्थलों में से एक है। पुराणों के अनुसार ऐसा कहा जाता है की यह मंदिर भगवान् विष्णु के 108 मंदिरो में से एक है। 

पता – माता मूर्ति रोड , बद्रीनाथ , उत्तराखंड , भारत

8: सोमनाथ मंदिर ( Somnath Temple )

सोमनाथ मंदिर भारत के सबसे पुराने मंदिरो में से एक है। यह मंदिर भगवान् शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस कारण से यहाँ के दर्शन का विशेष महत्व है।

पता – सोमनाथ मंदिर रोड , सोमनाथ गुजरात , भारत

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *