वृंदावन में घूमने लायक स्थान (Top Places to Visit in Vrindavan in Hindi)
वृंदावन उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में स्थित है। हिंदू धर्म के लोगों के लिए वृंदावन का विशेष महत्व है। क्योंकि यह वह जगह है जहां भगवान श्री कृष्ण ने बचपन का अधिकांश समय बिताया था। इस क्षेत्र को ब्रजभूमि के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है की आज भी यहाँ श्री कृष्ण रहते है।
1:बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple)
बांके बिहारी मंदिर भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। यह वृंदावन के पवित्र और पूजनीय स्थलों में से एक है।
2. प्रेम मंदिर (Prem Mandir)
प्रेम मंदिर राधा और कृष्ण को समर्पित है। यहां की वास्तुकला और लाइट्स रात के समय आपका मन मंत्रमुग्ध कर देगी।
3. श्री कृष्ण बलराम मंदिर (Sri Krishna-Balarama Temple)
यह मंदिर भगवान कृष्ण और बलराम को समर्पित है। इसे इस्कॉन टेंपल के नाम से भी जाना जाता है।
4. रंग नाथ जी मंदिर
श्री रंगनाथ जी मंदिर वृंदावन के प्राचीन मंदिरों में से एक है। यह मंदिर वैष्णव संत गोदा रंगमन्नार को समर्पित है।
5. राधा रमन मंदिर (Sri Radha Raman Mandir)
यह मंदिर भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि यहां भगवान श्री कृष्ण शालिग्राम के रूप में प्रकट हुए थे।
6. निधिवन
यह है वह स्थान है जहां भगवान श्री कृष्ण रासलीला रचाते थे। ऐसा कहा जाता है की यहां आज भी भगवान श्री कृष्ण रास लीला रचाते हैं।
7. केसी घाट
यह वह स्थान है जहां भगवान श्री कृष्ण ने कंस द्वारा भेजे हुए राक्षस की हत्या की थी। वृंदावन में इसी घाट पर यमुना जी की महाआरती भी होती है।
8. प्रियाकांत जू मंदिर
यह मंदिर सुंदर कमल के फूल के आकार में बना हुआ है। यह मंदिर भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी को समर्पित है
9. माता वैष्णो देवी धाम
माता वैष्णो देवी धाम, जम्मू के वैष्णो देवी धाम की प्रतिकृति के रूप में है। मंदिर के अंदर शानदार गुफा और देवी वैष्णो की मूर्ति है।
10. श्री अष्ट सखी मंदिर
यह मंदिर राधा रानी भगवान कृष्ण और उनकी सखी को समर्पित है।
वृंदावन घूमने का उत्तम समय (Best time to visit Vrindavan in Hindi)
जन्माष्टमी, राधा अष्टमी इस मुख्य अवसरों पर वृंदावन घूमने आ सकते है। इन मुख्य अवसरों पर वृंदावन में अलग ही माहौल होता है। सभी तरफ मंदिर सजे हुए होते है। वृंदावन की गलियों में लगने वाले बाजार में अलग रौनक होती है।
आप होली के अवसर पर भी वृंदावन जा सकते है। होली पर वृंदावन में अनेक प्रकार से होली खेली जाती है। जैसे की फूलो की होली, रंगो की होली आदि।
इसके अलावा आप वर्ष भर में कभी भी वृंदावन के मंदिर घूमने के लिए आ सकते है।
कैसे पंहुचा जाये वृंदावन (How to reach Vrindavan in Hindi)
फ्लाइट द्वारा (How to reach Vrindavan by Air) – आप फ्लाइट द्वारा वृंदावन पहुंच सकते है। इसके लिए आप को आगरा एयरपोर्ट पर उतरना होगा। वहां से कैब या टैक्सी द्वारा आप वृंदावन पहुंच सकते है। आगरा एयरपोर्ट से वृंदावन की दूरी 72 किलोमीटर है।
ट्रैन द्वारा (How to reach Vrindavan by Train) – आप मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उतर कर भी आसानी से वृंदावन पहुंच सकते है। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से वृंदावन की दूरी 15 किलोमीटर है।
We, with our blogs, promotes the traveling lifestyle and helps in guiding people about all the aspects of exploring a new place, shaktipeeth, jyortirlinga, foods, temples, etc.