Donate us
April 24, 2026

Best Food in Ranchi in Hindi- रांची का प्रसिद्ध व्यंजन

0
Best Food in Ranchi in Hindi- रांची का प्रसिद्ध व्यंजन

रांची जिला झारखंड राज्य की राजधानी है। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी रांची के ही है।राँची को झरनों का शहर भी कहा जाता है। रांची को अपने शानदार दृश्यों, वातावरण और गजब के पकवानों के लिए जाना जाता है। चलिए जानते है रांची के कुछ प्रमुख पकवानों के बारे मे

Famous Food in Ranchi

1- बम्बू शूट्स (Bamboo Shoots)

बम्बू शूट्स मे बांस के नए अंकुरित पौधे की सब्जी बनाई जाती है। जो खाने मे काफी स्वादिष्ट होता है।

2-धुस्का (Dhuska)

धुसका को किण्वित चावलऔर उड़द दाल के घोल से बनाया जाता है। जिसे तेल मे दीप फ्राई करके खाया जाता है। इसे आम तौर पर आलू चने की सब्जी के साथ खाया जाता है।

3- हंडिया (Handia)

हंडिया एक राइस बिअर होता है, जिसे स्थानीय लोगो द्वारा चावल से तैयार किया जाता है। इसमे 20-25 जड़ी बूटियों का संयोजन होता है जिसे रानू टैबलेट कहा जाता है।

4- रूग्रा (Rugra)

रुग्रा एक तरह का दुर्लभ मशरूम होता है, जो मानसून के शुरुआत मे पाया जाता है। इसकी खेती नही की जाती है ,यह प्राकृतिक रूप से उगता है।

5-मिर्ची का सालन (Mirchi Ka Salan)

मिर्ची का सालन ,मूंगफली, तिल और लंबी हरी मिर्च के साथ बनाया गया मसालेदार करी बेस रेसिपी है। इसे बिरयानी या पुलाव को और स्वादिष्ट बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है।

Famous sweets of Ranchi- रांची की प्रसिद्ध मिठाइयां

Sweet shop in Ranchi-

1-तिल बर्फी (Til Barfi)

तिल की बर्फी को सर्दियों के दिनों मे प्रमुख रूप से खाया जाता है, यह काफी सेहतमंद भी होती है। इसे तिल, गुड, मक्खन और मेवे से बनाया जाता है।

2-मीठा खाजा (Mitha Khaja)

मीठा खाजा एक तह वाली मिठाई है जिसे मैदे और घी के मिश्रण को तेल मे फ्राई करके बनाया जाता है।बाद मे इसे चीनी की चासनी मे डाल दिया जाता है।

Ranchi Famous Street Food- रांची के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड

Best Street Food in Ranchi-

1- रोल्स (Rolls)

रोल्स को स्नैकस के रूप मे खाया जाता है। यह वेज और नॉन वेज दोनो तरह के बनाये जाते है। रांची मे चिकन और एग रोल को काठी कहा जाता है।

2-लिट्टी चोखा (Litti Chokha)

लिट्टी गेहूँ के आटे से बनी गोल गोल गेंद जैसी होती है, जिसके अंदर चने का सत्तू भरा जाता है। लिट्टी को कोयले या गोबर पर सेक कर पकाया जाता है। चोखे को आलू, बैंगन, जैसी सब्जियों को भून कर बनाया जाता है। यह रांची मे काफी प्रसिद्ध है।

3- चाट (Chaat)

चाट एक तरह का स्नैकस होती है, जिसे कई तरह से बनाया जाता है। चाट मे आलू चाट, दही भल्ले और भेल पूरी रांची मे काफी चाव से खाई जाती है।

4-गोलगप्पे (Golgappas)

गोलगप्पे को पानी पूरी भी बोलते है। यह एक काफी प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है। इसमे सूजी की छोटी पूरियो मे मटर, आलू ,चने, प्याज और चटपटे पानी को भर कर खाया जाता है।

5- मोमोज (Momos)

मोमोज को मैदे से बनी गेंद के अंदर अपनी मनपसंद स्टफ भर कर बनाया जाता है वैसे तो यह नेपाल और तिब्बत की डिश है पर यह भारत मे काफी लोकप्रिय है।

Best Places to Eat in Ranchi- रांची में खाने के अच्छे जगह

Top 5 Restaurants in Ranchi-

1- कावेरी रेस्टोरेंट

यह रेस्टोरेंट 9-11 जीईएल चर्च कॉम्प्लेक्स, पहली मंजिल मेन रोड, रांची पर स्थित है।

2- कैपिटल रेजीडेंसी

यह रेस्टोरेंट स्टेशन रोड, रांची मे पर स्थित है।

3- पंजाब स्वीट्स

यह स्वीट्स मेन रोड, रांची पर अपनी सेवा दे रही है।

4- ओरिएंटल किचन

यह रेस्टोरेंट चाणक्य बीएनआर होटल स्टेशन रोड, रांची पर बना हुआ है।

5- वाटरफ़्रंट रेस्टोरेंट

यह रेस्टोरेंट मेन रोड कद्रू डायवर्सन रैडिसन ब्लू होटल रांची, रांची मे स्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *