Famous Food in Surat in Hindi- सूरत का प्रसिद्ध व्यंजन
Piyush Kumar August 14, 2024 0

Table of Contents
ToggleBest Food in Surat
सूरत गुजरात का एक प्रमुख नगर है जो ताप्ती नदी के किनारे बसा हुआ है। सूरत को सिल्क सिटी और डाएमंड सिटी के नाम से भी जाना जाता है। सूरत के लोग खाने पीने के काफी शौकीन होते है। चलिए जानते है सूरत के कुछ प्रमुख जायको के बारे मे।
Famous Dishes of Surat
1- उंधियु (Undhiyu)
उंधियू एक तरह का सब्जियों का पुलाव होता है,जिसे तैयार करने के मे काफी समय लगता है। परंपरागत रूप से इसे मिट्टी के बर्तनों को सील करके उल्टा करके पकाया जाता है।
2- रसावाला खमन ढोकला (Rasawala Khaman Dhokla)
रसावाला खमन ढोकला एक साधारण गुजराती व्यंजन है जिसे नॉर्मल खमन ढोकला को एक मीठी और मसालेदार ग्रेवी में भिगोकर बनाया जाता है जिसे रसा कहा जाता है।
3- पोंक वडा (Ponk Vada)
पोंक वडा एक गुजराती डिश है, जिसे ज्वार के दानो से बनाया जाता है। यह कुरकुरी डिश सेहत के लिए काफी अच्छी होती है। यह सर्दियों के दिनों में मुख्य नाश्ते के रूप मे खायी जाती है।
4- मिसल पाव (Misal Pav)
मिसल पाव एक लोकप्रिय डिश है, जिसमे प्याज, टमाटर, नमकीन, नींबू का रस, धनिया की पत्ती और कुछ मसाले डाले जाते है। और इसे नरम सिके हुए पाव के साथ परोसा जाता है। यह एक स्वादिष्ट और शाकाहारी व्यंजन है।
5- ढोकला (Dhokla)
ढोकला एक पारम्परिक गुजराती डिश है। ढोकला बेसन, रवे , पनीर आदि का बनाया जाता है। जिसे भाप से पकाया जाता है इसलिए इसमे तेल का प्रयोग बहुत कम होता है।
Famous sweets of Surat- सूरत की प्रसिद्ध मिठाईया
1- नान खटाई (Nan Khatai)
नान खटाई सूरत की लोकप्रिय कुकीज़ है। इसे आटे और बेसन से बनाया जाता है। इन्हे तला नही जाता बल्कि ओवन मे बेक किया जाता है जिससे इसमे ऑयल भी कम होता है।
2- घारी (Ghari)
घारी सूरत की स्थानीय मिठाई है। घारी को दूध,घी, मावा और चीनी से बनाया जाता है। ये आकार मे गोल होती है और इतनी स्वाद से भरी की आप अपना कैलोरी काउंट भूल जायेंगे।
Famous street food of Surat- सूरत के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड
1- लोचो (Locho)
लोचो सूरत में व्यापक रूप से खाया जाता है।लोचो एक कुरकुरी सेव नमकीन पर हरी चटनी, प्याज, धनिया से बनी हुई डिश है जो आपको सूरत के हर गली नुक्कड़ पर मिल जायेगी।
2- सुरती सेव खमानी (Surti Sev Khamani)
सुरती सेव खमानी को चने और कई तरह के मसालों को आपस मे मिला कर तैयार किया जाता है। इसे बेसन की सेव से सजाया जाता है और तीखी हरी चटनी के साथ परोसा जाता है।
3- खिचू (Khichu)
खिचू एक स्वस्थ नाश्ता है। इसे उबले हुए चावल के आटे से बनाया जाता है। इसमे हरी मिर्च, जीरा, और तेल डाल कर इसे पकाया जाता है।
4- दाबेली (Dabeli)
दाबेली दिखने मे काफी हद तक बर्गर जैसा लगता है। दाबेली पाव से बनाई जाती है जिसमे इसके अंदर मसालों को पका कर भर दिया जाता है। फिर तवे पर मक्खन के साथ सेका जाता है।
5- कुल्फी (Kulfi)
कुल्फी को दूध और मावा को आपस मे मिला कर और उसको जमा कर बनाया जाता है। सूरत मे कुल्फी काफी लोकप्रिय है। यहाँ आपको कई आकार और फ्लेवर की कुल्फी मिल जायेगी।
Surat Famous Food Places - सूरत के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट
1- स्पाइस टेरेस
यह रेस्टोरेंट सूरत मैरियट होटल, सूरत में स्थित है।
2- विंटेज एशिया
यह सूरत मैरियट होटल, अंबिकनिकेतन के पास सूरत डुमास रोड, सूरत, में है।
3- लेवल 5
यह 515 अदजन हजीरा रोड रॉयल ट्रेड सेंटर, 5वीं मंजिल, सूरत पर स्थित है।
4- ब्लू कोरिअंडर
यह रेस्टोरेंट दिल्ली गेट रिंग रोड सूरत, सूरत 395003 मे स्थित है।
5- द लाइम ट्री
यह रिंग रोड लॉर्ड्स प्लाजा सूरत, रूफ टॉप, दिल्ली गेट, सूरत मे स्थित है।








