Donate us
October 18, 2024

Agra Ka Famous Food- आगरा का प्रसिद्ध भोजन

0
Agra Ka Famous Food- आगरा का प्रसिद्ध भोजन
Share the blog

Agra Famous Food- आगरा का प्रसिद्ध भोजन

उत्तर प्रदेश में यमुना नदी के तट पर आगरा शहर स्तिथ है, जोकि उत्तर प्रदेश का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और भारत का तेइसवा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लगभग 330 किलोमीटर पश्चिम की ओर आगरा शहर स्तिथ है।

Things to Eat in Agra - आगरा का प्रसिद्ध व्यंजन

आगरा के सबसे लोकप्रिय व्यंजन (food of agra) पेठा, पराठा, भल्ला, शौरमा, बेदाई, जलेबिया, दलमोथ और भी बहुत कुछ यहां के लोकप्रिय व्यंजन है। यहां के लोग इसे बहुत पसंद भी करते है और आप आगरा कभी घूमने जाएं तो ये सब व्यंजन एक बार जरूर आजमाएं।

Famous Sweets of Agra-आगरा का प्रसिद्ध मिठाई

1- Petha (पेठा)

आगरा का पेठा केवल आगरा में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में प्रसिद्ध है। आप आगरा गए और वहा का पेठा नहीं खाया तो मानो आपकी यात्रा अधूरी सी रह जायेगी। पेठा एक पारदर्शी नरम मिठाई है और ये आमतौर पर आयताकार या बेलनाकार आकृति का व्यंजन है। इसको एक विशेष सब्जी, सफेद लौकी (या सफेद कद्दू, या बस पेठा) से बनाया जाता है।

2- Gajak (गजक)

गजक आगरा की सुपर टेस्टी ड्राई स्वीट डिश है जोकि तिल, गुड़, तेल और चीनी से तैयार की जाती है। वहा के लोग इसे अगर की गजक के नाम से जानते है। गजक को ज्यादातर सर्दियों में खाया जाता है, क्योंकि गजक में आमतौर पर गर्म चीजे होती है।

3- Ghewar (घेवर)

 घेवर भी आगरा के प्रसिद्ध मिठाई में से एक है जोकि गोल आकार का होता है और इसे मैदा, चाशनी और ढेर सारे सूखे मेवों का इस्तेमाल करके बनाया जाता है। घेवर को विशेष रूप से हिंदू के त्योहार तीज और मानसून के महीने का जश्न मनाने के लिए तैयार किया जाता है।

4- Shahi tukda (शाही टुकड़ा)

शाही टुकड़ा का भी आगरा के प्रसिद्ध मुगलई मिठाई में काफी क्रेज है। इस पकवान को शुद्ध घी में तला जाता है जो रोटी की तरह होता है, इसे मीठे दूध, केसर और मेवे से तैयार किया जाता है। शाही टुकड़ा इसे इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसे मुगल सम्राटों के दौरान परोसा जाता था।

Street Food of Agra -स्ट्रीट फूड ऑफ़ आगरा

पूरी दुनिया में आगरा ताजमहल के लिए तो प्रसिद्ध है ही लेकिन यहां के स्ट्रीट फूड लोगो का मन मोह लेते है। अगर आप आगरा में रहते है या फिर आगरा घूमने जाते है तो आपको एक बार इन स्ट्रीट फूडो को जरूर ट्राई करना चाहिए।

1- Pratha (पराठा)

पराठा आगरा के स्ट्रीट फूड में से एक सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला स्ट्रीट फूड है। इसे गेहूँ के आटे से बनाया जाता है जिसमें कद्दूकस किए हुए आलू, कद्दूकस की हुई फूलगोभी से लेकर गाजर आदि से बनाया जाता हैं

2- Mughlai (मुगलई)

मुगलई को आगरा का सबसे अच्छा भोजन माना जाता है। मुगलई व्यंजन आगरा का ट्रेडमार्क है और इसे मुगल काल से टोकन या स्मारिका के रूप में माना जाता है। मुगलई व्यंजनों में बड़ी संख्या में व्यंजन पेश किए जाते हैं। इसमें ज्यादातर मांस के स्वाद वाले सूखे मेवे होते हैं।

3- Bhalla (भल्ला)

भल्ला स्थानीय लोगो के बीच पसंदीदा माना जाता है और इसे आगरा में प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड माना जाता है।

यह विभिन्न भारतीय मसालों, छोले की सब्जी के साथ मिश्रित तले और मसले हुए आलू का व्यंजन है और इसे चटनी के साथ गर्मा-गर्म परोसा जाता है।भल्ला को दिल्ली और भारत के अधिकांश हिस्सों में आलू टिक्की के रूप में फिर से नाम दिया गया है।

4- Dalmoth (डालमोठ)

डालमोठ नमकीन और कुरकुरे स्ट्रीट फूड हैं। इसे लोग अक्सर बियर या व्हिस्की के साथ नाश्ते के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं। यह एक सूखा स्ट्रीट फूड होने के कारण लोग इसे यात्रा के दौरान भी ले कर जाते हैं।

5- Tandoori Chicken (तंदूरी चिकन)

जिस तरह पश्चिम बंगाल अपने रसगुल्ले के लिए प्रसिद्ध है, हैदराबाद अपनी बिरयानी की लिए प्रसिद्ध है उसी तरह तंदूरी चिकन आगरा में सबसे प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड में से एक है। हरी पुदीने की चटनी के साथ परोसे जाने वाला यह रसदार चिकन निश्चित रूप से आपको इसके बारे में अतृप्त महसूस कराएगा।

Best Places To Eat In Agra - आगरा में खाना खाने के लिए सबसे अच्छी जगह

Best Restaurants in Agra-

1- Golden Street Restaurant

ताज ईस्ट गेट रोड, अपोजिट होटल पुष्प विला, ताजगंज, आगरा, उत्तर प्रदेश।

2- Joney's Place

ताजमहल, भानुमति रोड, आगरा, उत्तर प्रदेश।

3- Pind Balluchi-

30, 17, फतेहाबाद रोड, अपोजिट सागा एंपोरियम, दिनेश नगर, ताजगंज, आगरा, उत्तर प्रदेश।

4- Daawat-E-Nawab

ताज होटल & कन्वेंशन सेंटर, ताज ईस्ट गेट रोड, ताज नगरी फेज 1, तेलीपारा, आगरा , उत्तर प्रदेश।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.