Dharamshala In Bathinda:भटिंडा में स्थित अच्छे धर्मशालाए
Piyush Kumar October 10, 2024 0

Table of Contents
ToggleBathinda Dharamshala –
भटिंडा पंजाब राज्य में स्थित है। यह पंजाब का बहुत खूबसूरत और लाजवाब शहर है। अगर आप यहां आए हैं तो किला मुबारक, भटिंडा झील, रोज गार्डन, गुरुद्वारा आदि की जीवित संस्कृति को जरूर देखिएगा। कुल मिलाकर आप यहां पंजाब के वास्तविक सार का अनुभव कर सकते हैं। अगर आप यहां पर कोई ठहरने का स्थान ढूंढ रहे हैं, तो हम अपने लेख के माध्यम से आपको यह बताएंगे कि भटिंडा में कौन-कौन सी अच्छी धर्मशाला है जहा आप ठहर सकते है।
1- पब्लिक धर्मशाला
भटिंडा बस स्टैंड से 800 मीटर की दूरी पत्र स्थित यह धर्मशाला भटिंडा की सबसे बड़ी धर्मशाला यहां हैं। यहां पर आपको रहने के लिए बहुत सारे कमरे मिल जाएंगे। यहां पर बड़े-बडे वैवाहिक आयोजन भी होते हैं। खाने के लिए धर्मशाला में ही भोजन की भी सुविधा हैं।
पता – स्ट्रीट नम्बर 6, नयी बस्ती,बठिंडा, पंजाब, 151001
2- बाबा रविदास जी गुरूद्वारा
यह धर्मशाला बाबा रविदास जी सेवा समिति द्वारा चलायी जाती हैं। यहां पर पास में ही गुरूद्वारा भी है। आपको यहां निशुल्क कमरे और निशुल्क लंगर की सुविधा मिल जाएंगी। ठंड के हिसाब से नहाने हेतु गर्म पानी की सुविधा भी उपलब्ध हैं। और अलग से रजाई गद्दे भी आसानी से मिल जाते है।
पता – NFL टाउनशिप, बठिंडा, पंजाब 151003
3- बेब्बो की धर्मशाला
सिख समाज द्वारा संचालित यह धर्मशाला भटिंडा रेल्वे जंक्शन से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। अगर आप एक मीडिल क्लास फैमिली से हैं तो आपको यहां 200 से 300 रूपये में आसानी से कमरे मिल जाएंगे। भोजन के लिए पास में हीं पंजाबी ढाबा भी हैं। पार्किंग के लिए विशाल पार्किंग क्षेत्र भी मिल जाएगा।
पता – नेहियनवाला सरजा रोड़, बठिंडा, पंजाब।
4- हनुमान मंदिर धर्मशाला
यदि आप रेलवे का सफर करके आ रहे हैं और पास ही कोई धर्मशाला ढूंढ रहे हैं, तो यह धर्मशाला आपको स्टेशन के पास ही मिल जाएंगी। नाममात्र की शुल्क पर आपको रहने के लिए कमरे तथा नहाने के लिए गर्म पानी की सुविधा मिल जाएंगी। यहां पर भोजन के लिए मंदिर समिति द्वारा ही निशुल्क लंगर चलाया जाता है।
पता – पुराना शहर, बठिंडा, पंजाब
5- Dharmshala Braham Giyani Baba Sangu Singh Ji
Address: Chak Fateh Singh Wala, Chak Fateh Singh Road, Bathinda – 151101
6- Harijan Dharamshala
Address: Balahar Mehma, Bathinda – 151201
तो दोस्तों आप भी जब भटिंडा घूमने आए, तो इन धर्मशालाओं में आसानी से ठहरने का इंतेज़ाम् कर सकते हैं। आशा है आपको आज के पोस्ट से काफी मदद मिलेगी, और हमारी पोस्ट कैसी लगी, आपके लिए उपयोगी है या नही, कमेंट करके बताइएगा।





