Rajput Dharamshala Haridwar:हरिद्वार में स्थित कम कीमत पर राजपूत धर्मशाला
Piyush Kumar December 17, 2024 0Table of Contents
ToggleRajput Dharamshala in Haridwar
हरिद्वार विश्व भर में अपने मंदिरों और दर्शनीय स्थलों के लिए विश्व विख्यात है। अगर आप हरिद्वार में राजपूत समाज द्वारा संचालित उत्तम सुविधा वाली धर्मशाला खोज रहे हैं, तो हम आपको इस पोस्ट में ऐसी धर्मशालाओं की जानकारी देंगे।
1- ओ डी राजपूत धर्मशाला हरिद्वार
इस धर्मशाला में डबल बेड,अटैच बाथरूम वाले रूम न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध हो जाएंगे। यहा के कमरे हवादार है और यह धर्मशाला शहर के सभी मुख्य दर्शनीय स्थलों से समीप भी हैं। हरिद्वार में यह धर्मशाला ठहरने का एक उत्तम स्थान हैं। यहां स्थित कैंटीन से आप न्यूनतम शुल्क पर भोजन प्रसादी का लाभ उठा सकते हैं।
पता – 141, Satyam Vihar Colony, Bhoopatwala, Haridwar, Uttarakhand 2494
2- Shree Rawna Rajput Samaj Dharamshala, Haridwar
हरीद्वार के मोतीचूर रेलवे स्टेशन से केवल 700 मीटर की दूरी पर स्थित यह है यह धर्मशाला। रेलवे स्टेशन से आप अनेक साधनों से धर्मशाला तक पहुंच सकते हैं । राजपूत समाज द्वारा संचालित यह धर्मशाला आपको सस्ती दर ठहरने की उत्तम सुविधाएं प्रदान करती हैं, साथ ही आपको यहां लजीज भोजन भी मिल जाएगा वह ही न्यूनतम शुल्क पर । यहां के कमरे बड़े ही साफ सुधरे है, साथ ही पानी की पर्याप्त व्यवस्था है इस धर्मशाला में ।
पता – indra inclave, near shantikunj Jain Mandir seti sari, rishikesh road , uttrakhand 249410
3- Rajput oad dharamsala, Haridwar -राजपूत ओड धर्मशाला, हरिद्वार
हरिद्वार शहर के मध्य में स्थित और सभी दर्शनीय स्थलों से समीप यह धर्मशाला आपको न्यूनतम शुल्क पर अच्छी सुविधा उपलब्ध करवा देगी। यहां आप हॉल में रुक सकते है, जहां आपको कॉमन बाथरूम उपयोग करना होगा और धर्मशाला की तरफ से ही आपको गद्दे , रजाई और तकिए मिल जायेंगे। यदि आप शहर में एक सस्ती और सुंदर धर्मशाला खोज रहे हैं , तो यह धर्मशाला आपके लिए एक उत्तम धर्मशाला हैं।
पता – Parikh Bhavan, Motichur, Haridwar, Uttarakhand 249411
4- Rava Rajput Ashram Dharamshala, Haridwar-रवा राजपूत आश्रम धर्मशाला
हरिद्वार के मोतीचूर बस स्टैंड से महज एक किलो मीटर की दूरी पर स्थित यह धर्मशाला सर्वसुविधा युक्त कमरे व हॉल उपलब्ध करवाती हैं। पर्याप्त पानी और बिजली की सुविधा भी इस धर्मशाला में मिल जाएगी। यहां से आपको हरिद्वार के सारे दर्शनीय स्थल देखने के लिए सभी प्रकार के यातायात साधन मिल जायेगे।
पता – Haridwar – Dehradun Rd, Satyam Vihar Colony, Motichur, Haridwar, Uttarakhand 249411
दोस्तो यदि आप हरिद्वार दर्शन के लिए आते हैं, तो हमारे द्वारा बताई गई धर्मशालाओं में जरुर ठहरे और हमें कमेंट करके जरूर बताएं कि आपका अनुभव कैसा रहा।





