Brahmin Dharamshala Kurukshetra Haryana:कम कीमत पर कुरुक्षेत्र में स्थित ब्राह्मण धर्मशाला
Piyush Kumar December 20, 2024 0

Table of Contents
ToggleBrahman Dharamshala Kurukshetra
कुरुक्षेत्र जो की महाभारत की युद्ध भूमि रही है। कौरवों और पांडवों के बीच हस्तिनापुर की राज सिंहासन की लड़ाई में शामिल कुरूक्षेत्र में घुमने की बहुत सारी जगहें हैं। यहां स्थित ब्रह्म सरोवर में सनसेट देखने लायक होता है, यहां श्री कृष्ण संग्रहालय को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। यदि आप भी कुरुक्षेत्र आए हैं, तो यहां स्थित ब्राह्मण धर्मशाला की सारी जानकारी आपको इस पोस्ट में उपलब्ध हो जाएगी।
कुरुक्षेत्र में स्थित ब्राह्मण समाज की धर्मशाला सभी जाति, वर्ग के लोगों के लिए 24 घंटे खुली रहती है, यहां पर सभी तरह के लोग ठहर सकते हैं, लेकिन किसी भी प्रकार से मदिरा या नॉनवेज का भक्षण करने वाले लोगों को यहां कमरा हीं नहीं दिया जाता है। धर्मशाला के रिसेप्शन पर आपको अपना पहचान पत्र और मोबाइल नंबर लिखवाना अनिवार्य होता है, यहां आपको महंगा सामान रखने के लिए लाॅकर मिल जाएगा। आपको धर्मशाला के अंदर ही गाड़ी पार्क करने के लिए जगह भी उपलब्ध हो जाएगी।
धर्मशाला में काफी सारे कमरे होने से आपको यहां ठहरने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना होगा, जब आप चाहो तब यहां कमरा उपलब्ध हो जाएगा। धर्मशाला एक बड़े क्षेत्र में होने से यहां शादी, पार्टी तथा सामाजिक कार्यों के लिए मध्यम वर्गीय परिवार के बजट में अच्छी धर्मशाला है। यहां के कर्मचारी व्यवहार में बहुत अच्छे होने के साथ विनम्र भी है और आपके सामने अच्छे से पेश आते हैं।
Address:
State Highway 6, Jyoti Nagar, Kurukshetra, Haryana, 136118.
(स्टेट हाईवे 6, ज्योति नगर, कुरूक्षेत्र, हरियाणा, 136118)
तो दोस्तों यदि आप भी महाभारत की भूमि कुरुक्षेत्र में आए हैं, तो यहां स्थित ब्राह्मण समाज की धर्मशाला में एक बार अवश्य पधारिएगा और हमें कमेंट करके बताइएगा कि यह पोस्ट आपको कैसी लगी।





