Donate us
May 1, 2026

Hindu Temple In Canada-कनाडा के हिन्दू मंदिर की जानकारी

0
Hindu Temple in Canada-कनाडा के हिन्दू मंदिर की जानकारी

कनाडा एक धर्मनिरपेक्ष और बहुसांस्कृतिक देश है जहाँ विभिन्न धर्म के लोग सुखशांति से साथ रहते हैं। यहाँ रहने वाले भारतीय मूल के लोगों में हिन्दू समुदाय की संख्या काफी है, इसलिए पूरे देश में अनेक हिन्दू मंदिर बने हैं जहाँ पूजाअर्चना, धार्मिक आयोजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। ये मंदिर सिर्फ धार्मिक स्थान हैं बल्कि समुदाय को जोड़ने और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का मुख्य केंद्र भी हैं।

श्री स्वामीनारायण मंदिर-Shree Swaminarayan Temple, Canada

श्री स्वामीनारायण मंदिर कनाडा के प्रमुख और भव्य मंदिरों में से एक है। यह मंदिर सफेद संगमरमर से निर्मित है, जो इसकी सुंदरता को और बढ़ाता है। मंदिर की वास्तुकला पारंपरिक हिंदू शैली में बनी है और यह भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। इसके अलावा मंदिर में कई अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियाँ भी प्रतिष्ठित हैं। यहाँ प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु और पर्यटक दर्शन करने आते हैं।

पता: क्लेयरविले, टोरंटो, कनाडा

श्री विट्ठल मंदिर-Shree Vitthal Temple, Canada

श्री विट्ठल मंदिर कनाडा के प्रमुख और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान श्री पंढरपुर विट्ठल को समर्पित है और हिन्दू धर्म के अनुयायियों के लिए विशेष महत्व रखता है। यहाँ दूर-दूर से भक्तगण भगवान विट्ठल के दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर में भगवान विट्ठल की सुंदर मूर्ति मुख्य आकर्षण का केंद्र है। इसके अलावा मंदिर में कई अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियाँ भी प्रतिष्ठित हैं।

पता: ओंटारियो, कनाडा

देवी मंदिर-Devi Temple, Canada

देवी मंदिर कनाडा के प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह मंदिर देवी के सभी स्वरूपों को समर्पित है और इसे स्थानीय निवासियों द्वारा निर्मित और संचालित किया जाता है। मंदिर में सभी प्रमुख हिन्दू त्योहार बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाए जाते हैं। यहाँ प्रतिदिन कनाडा के स्थानीय निवासी पूजा और प्रार्थना के लिए आते हैं।

पता: ओंटारियो, कनाडा

हरे कृष्णा मंदिर-Hare Krishna Temple, Canada

हरे कृष्णा मंदिर कनाडा के प्रमुख और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इसका निर्माण और संचालन इस्कॉन समिति द्वारा किया जाता है। यह मंदिर कनाडा में सभी धर्मों के लोगों के बीच भी बहुत लोकप्रिय है। यहाँ विशेष रूप से जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम और उत्सव आयोजित किए जाते हैं।

पता: टोरंटो, कनाडा

हिन्दू सभा मंदिर-Hindu Sabha Temple, Canada

हिन्दू सभा मंदिर कनाडा के प्रमुख और प्रसिद्ध हिन्दू मंदिरों में से एक है। मंदिर में सभी हिन्दू देवी-देवताओं की मूर्तियाँ प्रतिष्ठित हैं। इस मंदिर का निर्माण और संचालन हिन्दू सभा द्वारा किया जाता है। यहाँ सभी हिन्दू त्योहार सनातनी परंपराओं के अनुसार मनाए जाते हैं। प्रतिदिन यहाँ प्रार्थना सभाएं और भजन संध्या का आयोजन होता है।

पता: ब्राम्पटन, कनाडा

श्रृंगेरी मंदिर-Shrengeri Temple, Canada

श्रृंगेरी मंदिर कनाडा का एक बहुत प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है। यह द्रविड़ियन शैली में निर्मित है, जिससे यह दक्षिण भारत के मंदिरों की याद दिलाता है। मंदिर की सुंदरता और विशिष्ट वास्तुकला पर्यटकों और श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित करती है। यहाँ हिन्दू त्योहारों के अवसर पर भव्य कार्यक्रम और आयोजन किए जाते हैं।

पता: ब्रायडॉन, कनाडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *