1: SHRI PARASWANATH JAIN SWETAMBER MANDIR- श्री पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर
यदि आप Amritsar घूमने आए हैं और किफायती व आरामदायक ठहरने की जगह तलाश रहे हैं, तो Shri Parshwanath Jain Shwetambar Mandir परिसर में स्थित धर्मशाला एक अच्छा विकल्प है।
यहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है और मेहमानों के लिए साधारण से लेकर वातानुकूलित (AC) कमरे भी उपलब्ध हैं। अमृतसर में जैन भोजन मिलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन इस धर्मशाला की कैंटीन में आपको शुद्ध सात्विक जैन भोजन आसानी से मिल जाता है, जो यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा है।
कम बजट में ठहरने वालों के लिए यह जगह काफी उपयुक्त है, जहां लगभग ₹200 से ₹500 तक में कमरे उपलब्ध हो जाते हैं। शांत वातावरण और जरूरी सुविधाओं के कारण यह धर्मशाला यात्रियों के बीच लोकप्रिय है।
पता: Sultanwind Road, Opposite Punjab and Sindh Bank, Gurmeet Nagar, Amritsar, Punjab – 143001 Website:https://g.co/kgs/svhYwr
2: SHRI ARNATH JAIN SWETAMBER MANDIR- श्री अरनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर
Amritsar के प्रमुख जैन धार्मिक स्थलों में से एक Shri Arnath Jain Shwetambar Mandir लगभग 350 वर्ष पुराना माना जाता है। यहां जैन धर्म के 18वें तीर्थंकर भगवान अरनाथ जी की प्रतिमा स्थापित है, जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है।
यह मंदिर अमृतसर रेलवे जंक्शन से लगभग 1.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, और यहां से Golden Temple भी करीब 10 मिनट में पहुंचा जा सकता है।
मंदिर परिसर में ठहरने के लिए धर्मशाला की सुविधा उपलब्ध है। यहां का वातावरण शांत और व्यवस्थित है, साथ ही सुरक्षा के लिए पूरे परिसर में CCTV कैमरे लगे हुए हैं। साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। यात्रियों के लिए भोजन की अच्छी व्यवस्था भी उपलब्ध है।
ध्यान देने वाली बात यह है कि यहां ठहरने की अनुमति केवल जैन समुदाय के लोगों को ही दी जाती है, और अधिकतम 5 दिनों तक ही रुकने की अनुमति होती है।
पता: Khu Suneyaria, Near Haveli Jamadar, Amritsar, Punjab – 143006 Website:https://g.co/kgs/PPekmR
3: SHRI DURGIANA YATRI NIWAS- श्री दुर्गियाना यात्री निवास
यदि आप Amritsar रेलवे स्टेशन के पास ठहरने के लिए सुविधाजनक और किफायती जगह खोज रहे हैं, तो Shri Durgiana Yatri Niwas एक अच्छा विकल्प है। यह धर्मशाला रेलवे स्टेशन के ठीक सामने, गोल बाग साइड में स्थित है, जिससे यात्रियों के लिए पहुंचना बेहद आसान हो जाता है।
यहां आपको ₹500 से ₹800 तक के बजट में एसी और नॉन-एसी दोनों प्रकार के कमरे अटैच बाथरूम के साथ मिल जाते हैं। कमरों में अलमारी, टीवी और हीटर जैसी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे आपका ठहराव आरामदायक बनता है।
धर्मशाला में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है और सुरक्षा के लिए पूरे परिसर में CCTV कैमरे लगे हुए हैं। इसके अलावा, यहां कार पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है।
भोजन के लिए पास में ही कई रेस्टोरेंट हैं, जहां आसानी से शुद्ध शाकाहारी खाना मिल जाता है।
तो दोस्तों अगर आप भी अमृतसर के स्वर्ण मंदिर घूमने आए हैं, तो हमारी बताई गई इन धर्मशालाओं में जरूर ठहरिएगा और हमें कमेंट करके बताइएगा कि हमारी पोस्ट आपको पसंद आयी या नहीं।