Donate us
May 1, 2026

Dharamshala in Gaya Near Railway Station-गया रेलवे स्टेशन के पास स्थित धर्मशाला

0
Dharamshala Near Bikaner Railway Station-बीकानेर रेलवे स्टेशन के पास स्थित धर्मशाला

Gaya बिहार का एक प्रमुख धार्मिक शहर है, जहां दूरदूर से लोग अपने पितरों का पिंडदान करने आते हैं। इसके साथ ही पास में स्थित Bodh Gaya बौद्ध धर्म का एक अत्यंत पवित्र स्थल है, जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था।

यदि आप अपने परिवार के साथ गया जी दर्शन के लिए रहे हैं और ठहरने के लिए Gaya Railway Station के पास धर्मशाला खोज रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। इस लेख में हम आपको स्टेशन के आसपास स्थित कुछ धर्मशालाओं के बारे में सरल और स्पष्ट जानकारी देंगे, ताकि आपका प्रवास आरामदायक और सुविधाजनक बन सके।

Gaya Me Dharamshala Kahan Hai-

1) Shri digamber jain Dharmshala, Gaya -श्री दिगंबर जैन धर्मशाला

यह धर्मशाला Gaya Railway Station से लगभग 1.2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और जैन समाज द्वारा संचालित की जाती है। धर्मशाला परिसर में दिगंबर जैन मंदिर भी मौजूद है, जहां श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं।

यहां परिवार के साथ ठहरने के लिए कमरे और हॉल दोनों सुविधाएं उपलब्ध हैं। कमरों की बात करें तो डबल बेड रूम का किराया लगभग ₹300 प्रति दिन है, जिसमें गद्दा, रजाई और अलमारी जैसी आवश्यक सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही हर कमरे में अटैच बाथरूम की व्यवस्था भी है।

भोजन के लिए यहां सुबह और शाम की व्यवस्था उपलब्ध है। इसके लिए लगभग ₹80 प्रति व्यक्ति का अलग से शुल्क लिया जाता है।

किफायती दरों और सुविधाजनक व्यवस्था के कारण, गया में ठहरने के लिए यह धर्मशाला एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है।

पता Durga Bari, Gaya, Bihar 823001

2) Punjabi Dharmshala, Gaya - पंजाबी धर्मशाला

Gaya में स्थित यह धर्मशाला यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय है, खासकर उन लोगों के लिए जो पिंडदान और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए यहां आते हैं। इसकी लोकेशन ऐसी है कि आप आसपास के धार्मिक स्थलों तक आसानी से पहुंचकर अपने सभी रीति-रिवाज सरलता से पूरा कर सकते हैं।

यहां ठहरने के लिए किफायती दरों पर कमरे उपलब्ध हैं, जिससे बजट यात्रियों के लिए यह एक सुविधाजनक विकल्प बन जाता है।

धर्मशाला की एक विशेषता यह है कि यहां प्रतिदिन लंगर का आयोजन किया जाता है, जहां श्रद्धालु नि:शुल्क भोजन का लाभ उठा सकते हैं।

सुविधा, लोकेशन और धार्मिक माहौल को देखते हुए, गया में ठहरने के लिए यह धर्मशाला एक अच्छा विकल्प माना जाता है।

पता –  Uttara Rd, Jaiprakash Nagar, Gaya, Bihar 823001

3) Bharat sevashram Sangha, Gaya - भारत सेवाश्रम संघ , गया

शांत वातावरण में स्थित यह धर्मशाला Gaya Railway Station से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां ठहरने के लिए आपको सीधे पहुंचकर ऑफलाइन बुकिंग करनी होती है, क्योंकि ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री ठहरते हैं और व्यवस्था का संचालन संस्था से जुड़े पंडितों द्वारा किया जाता है। यदि आप पिंडदान या दर्शन के उद्देश्य से आए हैं, तो यहां के आचार्य आपको उचित मार्गदर्शन भी प्रदान करते हैं।

धर्मशाला में किफायती दरों पर कमरे उपलब्ध हैं और भोजन की व्यवस्था भी की जाती है। साथ ही पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, जिससे आपका प्रवास सरल और आरामदायक बनता है।

गया में धार्मिक यात्रा के दौरान ठहरने के लिए यह स्थान एक उपयोगी और विश्वसनीय विकल्प माना जा सकता है।

पता –  Samir Near Police TOP, Swarajpuri Rd, near bharat seva ashram, Nagmatia Colony, Gaya, Bihar 823001

तो दोस्तों यदि आप गया जी में दर्शन के लिए आते हैं, तो हमारे द्वारा बताई गई धर्मशालाओं में जरुर ठहरे और हमें कमेंट करके जरूर बताएं कि आपका अनुभव कैसा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *