Donate us
March 31, 2026

Hindu Temples in Dubai-दुबई में स्थित हिन्दू मंदिर की जानकारी

0
Hindu Temples in Dubai-दुबई में स्थित हिन्दू मंदिर की जानकारी

दुबई विश्व के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यहाँ वर्ष भर देश विदेश से शैलानी घूमने के लिए आते है। यहाँ की खूबसूरती के कारण अधिकतर लोग यहाँ आना पसंद करते है।

भारत से अनेक पर्यटक और शैलानी दुबई घूमने के लिए जाते है। दुबई में भारतीय पर्यटकों के घूमने हेतु अनेक मंदिर, टूरिस्ट स्पॉट, संग्राहलय आदि है। दुबई में घूमने के लिए अनेक हिन्दू मंदिर है जो की आकर्षण का मुख्य केंद्र रहते है।

1: श्री कृष्णा हवेली मंदिर या श्रीनाथ जी मंदिर-Shri Krishna Haveli Temple or Shrinath Ji Temple, Dubai

श्री कृष्णा हवेली दुबई के सबसे प्राचीन और पुराने मंदिर में से एक है। श्री कृष्णा हवेली मंदिर को श्रीनाथ जी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण वर्ष 1958 में करवाया गया था तभी से यह स्थान दुबई में हिन्दू धर्म के लोगो द्वारा पूजा जाता है। यहाँ पर दिन की शुरुआत में किया गया दर्शन बहुत शुभ माना जाता है। इस कारण से रेगिस्तान सफारी के लिए आये हुए लोग यहाँ दर्शन करने के बाद अपने दिन की शुरुआत करते है।

पता – 51 ऐ 5 बी एसटी, अल फाहिदी, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात।

2: शिव मंदिर-Shiv Mandir, Dubai

शिव मंदिर दुबई के सबसे प्रतिष्ठित हिन्दू मंदिरो में से एक है। दुबई के इस मंदिर में भगवान् शिव और नंदी विराजमान है। यहाँ दूर दूर से शिव भक्त दर्शन मात्र के लिए आते है।  शिवरात्री के मौके पर यहाँ विशेष रौनक होती है।

पता – दुबई म्यूजियम के सामने, अल फाहिदी, दुबई , संयुक्त अरब अमीरात।

3: इस्कॉन मंदिर-Iskcon Temple, Dubai

दुबई में स्थित इस्कॉन मंदिर, दुबई के बेहद खूबसूरत हिन्दू मंदिर में से एक है। यहाँ की खूबसूरती देखने के लिए दूर दूर से पर्यटक व् श्रद्धालु आते है। इस मंदिर परिसर में विभिन्न पूजा कार्क्रम और सम्मेलनों का आयोजन होता है। दुनिया भर के इस्कॉन नेता यहाँ आयोजित कार्क्रमों और बैठकों में हिस्सा लेते है। इस कारण से इस मंदिर महत्व और अधिक बढ़ जाता है।

पता – करामा, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात।

4: शिरडी साईं बाबा मंदिर-Shirdi Sai Baba Mandir, Dubai

दुबई में स्थित शिरडी साईं बाबा मंदिर, साईं बाबा को समर्पित बेहद खूबसूरत मंदिर है। यहाँ साईं बाबा के साथ साथ अनेक देवी देवता भी मंदिर में विराजमान है। यहाँ साईं बाबा की प्रार्थना और भजन पुरे दिन आयोजित होती है।

पता – 53, 5 बी एसटी , अल फाहिदी , दुबई , संयुक्त अरब अमीरात।

5: हिन्दू मंदिर दुबई-Hindu Mandir Dubai

हिन्दू मंदिर, दुबई के नवनिर्मित हिन्दू मंदिरो में से एक है।  इसका उद्घाटन दिवाली 2022 के अवसर पर किया गया है। इस मंदिर को बेहद खूबसूरती के साथ हिन्दू और अरबी वास्तुकला में तैयार किया गया है। यह मंदिर सभी धार्मिक और गैर धार्मिक लोगो के मध्य आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

पता –  जेबेल अली , दुबई , संयुक्त अरब अमीरात।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *