Jain Dharamshala In Borivali:बोरीवली में स्थित जैन धर्मशालाओ की संपूर्ण जानकारी
Piyush Kumar October 21, 2024 0

Table of Contents
ToggleJain dharamshala near Borivali railway station
बोरीवली, मुंबई का एक प्रसिद्ध टाउन है। यहाँ पर गुजराती लोगों की जनसंख्या सबसे ज्यादा है। यहाँ पर कई मशहूर जगह है जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ से केंद्रित करती है। संजय गाँधी नेशनल पार्क, फिश पार्क, कान्हेरी गुफा, मंडपेश्वर गुफा यहाँ के मुख्य आकर्षण के केंद्र है। बोरीवली रेलवे स्टेशन मुंबई का एक ऐसा स्टेशन है जहाँ पर लोकल ट्रेन शहरवासियों की सुविधा के लिए चलती है। तो आइये आज हम जानते हैं कि बोरीवली में ऐसी कौन कौन सी धर्मशालाएं है जहाँ पर यात्रीगण रह सकते है।
श्री तीन मूर्ति दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र
यह पोदानपुर, बोरीवली ईस्ट, मुंबई में स्थित है। ये हर जगह संजय गाँधी नेशनल पार्क के नजदीक होने के कारण काफी प्रसिद्ध है। लोग यहाँ सबसे ज्यादा आना पसंद करते हैं क्योंकि यहाँ से उनके लिए बोरीवली की मशहूर जगह है घूमना काफी आसान हो जाता है। यहाँ आपको एसी और नॉन एसी दोनों तरह के कमरे उपलब्ध करवाए जाते हैं। क्योंकि यह एक जैन धर्मशाला है इसीलिए यहाँ पर आपको शुद्ध शाकाहारी बिना लहसुन और प्याज का खाना मिलता है। यहाँ पर पार्किंग की सुविधा भी बेहद अच्छी है।
पता : Podhanpur Teenmurti, Jai Maharashtra Rd, near Tata Power House, Borivali East, Mumbai, Maharashtra 400066
Rooms:
AC Room : Rs. 1000
Service charges/per room: Rs. 100
श्री दिगंबर जैन मंदिर, अम्बावड़ी, बोरीवल
यह धर्मशाला बोरीवली में स्थित है। यहाँ पर आपको आपकी सुविधानुसार कमरे मिल सकते हैं। नहाने के लिए आपको गर्म पानी और पीने के लिए शुद्ध पानी मिल सकता है। खाने पीने के लिए यहाँ आसपास काफी अच्छे भोजनालय बने हुए हैं। जो लोग शांत वातावरण में रहना पसंद करते हैं उनके लिए यह जगह बेहद अच्छी है।
पता: Ambawadi, Borivali, Mumbai, Maharashtra 400068
श्री राजस्थान जैन संघ, बोरीवली
यह धर्मशाला मात्रे वाणी, बोरीवली, मुंबई में स्थित है। यहाँ पर आपको एसी और नॉन एसी दोनों तरह के कमरे काफी किफायती दामों पर उपलब्ध करवाए जाते हैं। यहाँ पर हर कमरे में अटैच बाथरूम है। यहाँ पर आपको गर्म पानी के गीजर भी उपलब्ध करवाए जाते हैं। यहाँ पर शुद्ध शाकाहारी भोजन मिलता है। यहाँ पर हॉल की भी सुविधा है जिसमे आप किसी भी प्रकार के समारोह का आयोजन कर सकते हैं।
पता: D/5 ,C , Om Gordhan Baug CHS, Jambli Galli, Mini Zaveri Bazaar, Mhatre Wadi, Borivali, Mumbai, Maharashtra 400092
आज हमने आपको इस पोस्ट पे बोरीवली, मुंबई में स्थित जैन धर्मशालाओं के बारे में जानकारी दी है। यदि आप हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहमत हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं





