Donate us
September 19, 2024

10 Best Places to Visit in Lucknow:जानिये नज़ाकत और तहजीब का शहर लखनऊ के बारे में

0
Lucknow: जानिये नज़ाकत और तहजीब का शहर लखनऊ के बारे में
Share the blog

लखनऊ में घूमने लायक स्थान (Best Places to Visit in Lucknow)

लखनऊ नबावों का शहर अपनी नज़ाकत और तेह्ज़ीब वाली संस्कृति के लिए जाना जाता है। लखनऊ शहर का इतिहास बहुत पुराना है। ऐसा कहा जाता है की भगवान श्री राम ने लखनऊ शहर प्रभु लक्ष्मण को राज करने के लिए दिया था। उस वक़्त लखनऊ का नाम लखनपुर था। धीरे धीरे समय के साथ स्वरुप बदलता गया और लखनपुर का नाम लखनऊ हो गया। इस ब्लॉग में हम बताने जा रहे है Top places to visit in lucknow in hindi, about lucknow, best time to visit lucknow, how to reach lucknow, etc. हमें आशा है ये जानकारियां आपके काम आएगी। 

1: बड़ा इमामबाड़ा (Bara Imambara)

बड़ा इमामबाड़ा लखनऊ के आकर्षक स्मारकों में से एक है। यह स्थान मुग़ल वास्तुकला का एक बेहद खूबसूरत नमूना है।

2. छोटा इमामबाड़ा (Chhota Imambara)

छोटा इमामबाड़ा को हुसैनाबाद का इमामबाड़ा भी कहा जाता है। इसका निर्माण मोहम्मद अली ने करवाया था। इसका उपयोग सिया मुसलमानो द्वारा मण्डली हॉल के रूप में भी लिया जाता है।

3. ब्रिटिश रेजीडेंसी

ब्रिटिश रेजीडेंसी अंग्रेजो की शरण स्थली के रूप में आज भी कायम है। 1857 के संग्राम के वक़्त अंग्रेजो ने यही शरण ली थी।

4. समुद्री ड्राइव

मुंबई के मरीन ड्राइव की तर्ज पर लखनऊ में गोमती नदी के तट पर एक सुरम्य पट्टी बनाई हुई हुई है। इसे समुद्री ड्राइव के नाम से जाना जाता है। यह स्थान लखनऊ के फेमस हैंगऑउट प्लेसेस में से एक है।

5. रूमी दरवाजा (Rumi Darwaza)

रूमी दरवाजा अवधि शैली में बना बेहद ख़ूबसूरत दरवाजा है। जो की 60 फ़ीट ऊँचा है। इस दरवाजे में कोई भी सहायक खम्भे नहीं है। इसे तुर्की गेट के नाम से भी जाना जाता है।

6. लखनऊ चिड़ियाघर

लखनऊ चिड़ियाघर का निर्माण वर्ष 1921 में हुआ था। यहाँ पर आपको तरह तरह के जानवर देखने के लिए मिल जायेगे।

7. हसरत गंज मार्किट

हसरत गंज मार्किट लखनऊ के प्रसिद्ध बाजारों में से एक है। यहाँ लखनऊ के चिकनकारी के कपडे, जारी दोजे वाले कपडे व् अन्य भी कई चीज़े खरीद सकते है।

8. इंदिरा गाँधी तारामंडल

इंदिरा गाँधी तारामंडल लखनऊ के सूरजकुंड पार्क में गोमती नदी के निकट स्थित है। यहाँ विज्ञान और खगोल विज्ञान की 3 डी मॉडल और प्रदर्शिनिया देखने के लिए मिल जाएगी।

9. शाह नजफ़ इमामबाड़ा

शाह नजफ़ इमामबाड़ा एक बेहद खूबसूरत गुम्बद के आकार की ईमारत है। यहाँ पर गाजी – उद – दीन- हैदर और उनकी तीन बेगमो की कब्रे भी यही स्थित है।

10. राम कृष्ण मठ

राम कृष्ण मठ लखनऊ, निराला नगर में स्थित एक बेहद ख़ूबसूरत मठ है। यह मठ राम कृष्ण को समर्पित है। अब यह मठ एक सर्व भिक्षु संस्था के रूप में कार्य कर रहा है।

लखनऊ घूमने जाने का उत्तम समय (Best time to visit Lucknow )

आप लखनऊ घूमने के लिए वर्ष भर में कभी भी जा सकते है। लेकिन सबसे उचित समय अगस्त से नवंबर के बीच का समय है।

इस समय यहाँ का तापमान घूमने के लिए सही रहता है। यदि आप इस समय लखनऊ घूमने के लिए जाते है तो आपको ना ज्यादा सर्दी का सामना करना पड़ेगा ना ज्यादा गर्मी का।

कैसे पहुंचे लखनऊ (How to Reach Lucknow )

फ्लाइट द्वारा (How to Reach Lucknow by Air)- फ्लाइट द्वारा आप लखनऊ एयरपोर्ट पर उतर कर आसानी से लखनऊ पहुंच सकते है।

ट्रैन द्वारा (How to Reach Lucknow by Train)- ट्रैन द्वारा आप लखनऊ रेलवे स्टेशन पर उतर कर आसानी से लखनऊ पहुंच सकते है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.