Donate us
August , 2024

Musafir Khana In Mumbai Central- मुंबई सेंट्रल के पास स्थित मुसाफ़िरख़ानों के नाम प् पते

0
Musafir Khana in Mumbai Central- मुंबई सेंट्रल के पास स्थित मुसाफ़िरख़ानों के नाम प् पते
Share the blog

Mumbai Central Musafirkhana- मुंबई सेंट्रल के पास स्थित मुसाफ़िर खाना

महाराष्ट्र में स्थित मुंबई सेंट्रल मुंबई का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन है। यहां पर आपको मराठा साम्राज्य की ऐतिहासिक धरोहर देखने को मिल जाएगी। मुंबई सेंट्रल के आसपास के पर्यटन स्थलों में हैंगिंग गार्डन, एलिफेंटा केव्स, विक्टोरिया टर्मिनस, हाजी अली की दरगाह आदि प्रमुख स्थान है, जहां आप घूम सकते हैं। यदि आप ट्रेन से मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर आए हैं और ठहरने के लिए कोई मुसाफिरखाना देख रहे हैं, तो यह पोस्ट आपके बड़े काम आएगी।

1) MANAZIL MOHAMMADIAH MUSAFIRKHANA - मंजिल मोहम्मदियाह मुसाफिरखान

मुंबई सेंट्रल से बाहर निकलते ही आपको यह मुसाफिर खाना मिल जाता है। बहुत ही चिप प्राइस में आपको डीलक्स और लग्जरी रूम आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। यहां सिर्फ दाऊदी बोहरा समुदाय के लोगों को ही रुकने की इजाजत है। यहां के आसपास का वातावरण शांत होने के साथ आपको पार्किंग की भी सुविधा मिल जाती है। रौदत तहेरा दरगाह की दूरी धर्मशाला से 2 किलोमीटर है, जहां आप रिक्शा से आसानी से पहुंच सकते हैं।

पता – 105/107 Pathe Bapurao Marg, Daulat Complex, Near Mumbai Central, Kapadwanj Ni Wadi, Kamathipura, Mumbai , Maharashtra, 400008.

(105/107, बापुराव मार्ग, दौलत काम्प्लेक्स, मुम्बई सेंट्रल के पास, कपड़वंज नी वाड़ी, कमाठीपुरा, मुम्बई, महाराष्ट्र, 400008)

2) THE YOUNG SURTI SUNNI VOHRA MUSLIM WELFARE SOCIETY - युवा सुर्ती सुन्नी वोहरा वेल्फेयर सोसायटी

सुन्नी मुस्लिम समुदाय द्वारा बनाए गये इस मुसाफिरखाने में आपको ठहरने की बेहतरीन सुविधाएं मिल जाती है। यहां किफायती दरों में आपको रूम मिलने के साथ गर्म पानी की सुविधा भी आपको यहां मिल जाती है। यहां के कर्मचारियों का व्यवहार अच्छा होने के साथ आपकी सभी तरह से हेल्प भी करते हैं। आपको यहां ठहरने के लिए आईडी कार्ड दिखाना अनिवार्य है और साथ ही सिर्फ सुन्नी मुस्लिम समुदाय के लोग ही रुक सकते हैं। यहां के रेस्तरां में आपको गुजराती खाना बहुत ही अच्छा मिल जाता है।

पता – M.E. Gangat Memorial Vohra Community Centre, 109, Maryland Road, Behind Arabia Road, Mumbai Central, Opposite Hotel Balwas International, Mumbai,Maharashtra, 400008.

3) PATEL MUSAFIRKHANA - पटेल मुसाफिरखाना

गुजराती मुस्लिम पटेल समुदाय द्वारा संचालित यह मुसाफिरखाना आपको विश्राम करने की सबसे बेहतर सुविधा उपलब्ध कराता है। यहां आपको वातानुकूलित कक्ष स्वच्छ वाॅशरूम और शौचालय,गीजर, हीटर जैसी सुविधाएं काफी कम दामों में आपको उपलब्ध हो जाती है। पार्किंग के लिए भी यहां जगह उपलब्ध होने के साथ सीसीटीवी की सुरक्षा भी मौजूद हैं।

पता – 2nd PeerKhan Station, Nagpada, Mumbai, Maharashtra, 400008.

(2nd पीरखान स्टेशन, नागपाडा, मुम्बई, महाराष्ट्र, 400008)

तो दोस्तों आपको यह पोस्ट कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताना।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.