Donate us
September , 2024

Musafirkhana in Mumbai- मुंबई में स्थित मुसाफिर खाना की जानकारी

0
Musafirkhana in Mumbai- मुंबई में स्थित मुसाफिर खाना की जानकारी
Share the blog

Mumbai Musafir Khana- मुंबई मुसाफिर खाना

भारत की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई में तमाम वीआईपी और उद्योगपति निवास करते हैं। हाजी अली दरगाह, होटल ताज, जुहू बीच मरीन ड्राइव को देखने बड़ी संख्या में मुस्लिम पर्यटक भी यहां आते हैं। सपनों का शहर मुंबई प्रत्येक भारतीय का सपना होता है कि वह मुम्बई में जाएं। यदि आप भी मुंबई आए हैं और कोई मुसाफिरखाना ढूंढ रहे हैं, तो इस पोस्ट में आपको मुम्बई के मुसाफिरखानों से रूबरू कराएंगे।

1) MUHAMMAD HAJI SABOO SIDDIQUI MUSAFIRKHANA – मुहम्मद हाजी साबू सिद्दीकी मुसाफिरखाना

यह आपके ठहरने के लिए बजट फ्रेंडली और Very Prime Location पर स्थित मुसाफिरखाना है। यहां आपको AC और NON AC रूम सबसे Minimum Price Range में मिल जाते हैं। यहां ठहरने के लिए प्रति व्यक्ति किराया ₹150 और AC रूम का किराया ₹300 प्रति व्यक्ति है। मुंबई आने वाला अधिकांश मुस्लिम मुसाफिर इसी मुसाफिर खाने में अपने विश्राम का डेरा डालते हैं। हज के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। यहां पर सिर्फ मुस्लिम मुसाफिरों के हीं लोगों के ठहरने की व्यवस्था होने के साथ अन्य समुदाय के लोगों का प्रवेश करने की सख्त मनाही है। परिसर में दरगाह स्थित होने से यहां किसी भी तरह का नशा या धूम्रपान करने पर बिल्कुल पाबंदी हैं और‌ ना हीं ऐसे लोगों को इन्ट्री दी जाती है।

पता – 5, Sabu Siddique Path, Near Crawford Market, Chhatrapati Shivaji Terminus Area Fort, Mumbai, Maharashtra, 400001.

(5, साबु सिद्दीकी पथ, क्राॅफोर्ड मार्केट के पास, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस किला क्षेत्र, मुम्बई, महाराष्ट्र, 400001)

2) MORRIS WALA MUSAFIRKHANA – मोर्रिस वाला मुसाफिरखाना

दाऊदी बोहरा समुदाय के लोगों के ठहरने के लिए यह एक दम स्वच्छ और हाईटेक मुसाफिरखाना है। यहां पर आने के लिए आपको पहले से ही एडवांस बुकिंग कराना होगी और अब तो कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य है। यहां पर सुबह आपको निशुल्क ब्रेकफास्ट और‌ चाय की भी सुविधा मिल जाती है। एसी रूम मिलने के साथ यहां कार्ड से भी पेमेंट एक्सेप्ट हो जाता है। यहां ठहरने के लिए बुरा समय बोहरा समुदाय का कम्यूनिटी आइडेंटीफिकेशन नंबर कार्ड आवश्यक है। पूरी धर्मशाला में क्लीन और हाईजिनेशन का पूरा ध्यान रखा जाता है। यहां आपको घूमने और आराम करने के लिए बगीचा भी बना हुआ है।

पता- Mohammed Ali Raod, Mandavi, Mumbai, Maharashtra,400003.

(मोहम्मद अली रोड़, मांडवी, मुम्बई, महाराष्ट्र, 400003)

तो दोस्तों आप भी सपनों के शहर मुंबई में आएं हैं तो यहां के मुसाफिरखानों में जरूर ठहरिएगा और हमें कमेन्ट करके बताइएगा कि हमारी पोस्ट कैसी लगी आपको।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.