Donate us
October 18, 2024

Top Visiting Places in Bithoor, Kanpur:बिठूर में घूमने के प्रमुख जगह

0
बिठूर में घूमने के प्रमुख जगह – Top Visiting Places in Bithoor, Kanpur
Share the blog

बिठूर में घूमने लायक स्थान ( Best places to visit in Bithoor )

बिठूर उत्तर प्रदेश में कानपुर के निकट स्थित एक छोटा सा धार्मिक शहर है। पुराणों के अनुसार बिठूर भगवान् राम के पुत्र लव और कुश का निवास स्थान है। बिठूर शहर का नाम ब्रह्मवर्त से लिया गया है। ब्रह्मवर्त का अर्थ है वह स्थान जहां से भगवान् ब्रह्मा गुजरे हो।

ब्रह्मवर्त घाट (Brahmvart Ghat )

ब्रह्मवर्त घाट बेहद पवित्र हिन्दू घाट है। हिन्दू धर्म में इस स्थान का विशेष महत्व है।  ऐसा कहा जाता है की अश्वमेध यज्ञ के दौरान भगवान् ब्रह्मा यहाँ निवास करते थे।

वाल्मीकि आश्रम (Valmiki Ashram )

वाल्मीकि आश्रम वह स्थान है जहां भगवान् राम और माता सीता के पुत्र लव और कुश का जन्म हुआ था। यहाँ आज भी वह स्थान स्थित है जहां महर्षि वाल्मीकि ने रामायण लिखी थी।

पत्थर घाट (Pathar Ghat )

पत्थर घाट का निर्माण टिकट राय द्वारा करवाया गया है। यह घाट लाल बलुआ पत्थर से बना हुआ है इसलिए इस पत्थर घाट के नाम से जाना जाता है। पत्थर घाट अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है।

ध्रुव टीला (Dhruv Teela )

ध्रुव टीला वह स्थान है जहां एक बच्चा ब्रह्मा भगवान् को प्रसन्न करने के लिए एक पैर पर तपश्या करता है। ब्रह्म देव उसे आशीर्वाद देते है की वह हमेशा आसमान में ध्रुव तारा बन कर अमर रहेगा।

दीपा मलिका स्तम्भ (Deepa Malika Stambh )

दीपा मलिका स्तम्भ सीता रसोई के पास स्थित एक टावर है। इस टावर में 48 सीढ़िया है। इस टावर को दिवाली पर दियों से सजाया जाता है।

इस्कॉन टेम्पल (Iskcon Temple )

इस्कॉन टेम्पल बिठूर के प्रसिद्ध मंदिरो में से एक है। यहाँ आपका भगवान् कृष्ण, राधा की मूर्ति समेत भगवान् शिव माता पार्वती ,हनुमान जी की मूर्ति भी देखने के लिए मिल जाएगी।

सिद्धि धाम (Siddhi dhaam ashram )

सिद्धि धाम आश्रम सुधांशु महाराज जी द्वारा स्थित है। यहाँ आपको अनेक देवी देवताओ की मूर्तियाँ देखने के लिए मिल जाएगी। यहाँ का शांत माहौल मन को आध्यात्मिक शांति प्रदान करता है।

नाना साहब पार्क (Nana Sahab Park )

नाना साहब पार्क में नाना साहब का स्मारक भी स्थित है। यहाँ एक संग्रहालय भी है जहां आपको अनेक चीज़े देखने के लिए मिल जाएगी।

बिठूर का किला (Bithoor ka kila )

बिठूर का किला नाना साहब का मुख्यालय था। यह प्राचीन स्मारक बेहद खूबसूरत है। इस किले की रचना बेहद रचनात्मक है।

राम जानकी मंदिर (Ram Janki Temple )

राम जानकी मंदिर बिठूर के प्राचीन मंदिरो में से एक है। यह मंदिर भगवान् राम और माता सीता को समर्पित है।  इसी के साथ साथ यहाँ लव कुश मंदिर भी स्थित है। यदि आप बिठूर आते है तो यहाँ जरूर आये।

बिठूर का प्रसिद्ध व्यंजन (Famous food of Bithoor )

यदि आप यहाँ आते है तो यहाँ का लुच्ची पूरी, खस्ता कचौड़ी , चाट और इमरती जरूर खाएं।

बिठूर घूमने का उत्तम समय (Best time to Visit Bithoor )

बिठूर घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का है। इस समय यहाँ का मौसम बेहद घूमने  के लिए बेहद अनुकूल होता है।  इसके अलावा आप यहाँ राम नवमी , दसहरा , और दिवाली के अवसर पर भी आ सकते है। इस वक़्त यहाँ आपको अनेक कार्यक्रम देखने के लिए मिलेंगे।

कैसे पहुंचे बिठूर (How to reach Bithoor )

फ्लाइट द्वारा – फ्लाइट द्वारा कानपुर एयरपोर्ट उतर कर आसानी से बिठूर पहुंच सकते है।  कानपुर एयरपोर्ट  से बिठूर की दूरी 42  किलोमीटर है।

ट्रैन द्वारा – ट्रैन द्वारा कानपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन उतर कर आसानी से बिठूर पहुंच सकते है।  कानपुर रेलवे स्टेशन से बिठूर की दूरी 25  किलोमीटर है।

इस ब्लॉग में हमने इन मुद्दों पर बात किया –bithoor, bithoor uttar pradesh, bithoor kanpur, bithoor ghat, nana rao park bithoor, sai mandir bithoor, bithoor water park, bithoor ghat kanpur, bithoor places to visit,resort in bithoor kanpur, sai mandir bithoor kanpur timings, nanarao park bithoor, places to visit in bithoor, valmiki ashram bithoor, iskcon temple bithoor, sudhanshu ashram bithoor, bithoor sai darbar kanpur, kanpur bithoor photos, places to visit in bithoor kanpur etc. आशा करते है ये जानकारियां आपके काम आएगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.