Donate us
September 16, 2024

Top Visiting Places in Pilibhit:पीलीभीत में घूमने के प्रमुख जगह

0
पीलीभीत में घूमने के प्रमुख जगह – Top Visiting Places in Pilibhit
Share the blog

पीलीभीत में घूमने लायक स्थान (Best places to visit in Pilibhit )

पीलीभीत उत्तर प्रदेश का एक बेहद खूबसूरत शहर है। हिमालय की तलहटी में बसा हुआ पीलीभीत वन्य संपदा से परिपूर्ण है।  पीलीभीत को बांसुरी नगर के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यहाँ सर्वाधिक बांसुरी का उत्पादन होता है। यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।

गोमत ताल (GOMAT TAAL )

गोमत ताल वह स्थान है जहां से गोमती नदी का उद्गम हुआ है। यह स्थान बेहद खूबसूरत है।  यहाँ का प्राकृतिक दृश्य आपके मन को लुभा देगा।

देहा घाघरा संगम ( DEHA GHAGRA SANGAM )

देहा घागरा पीलीभीत के बेहद पवित्र और खूबसूरत स्थानों में से एक है। यह वह स्थान है जहां देवा और घागरा नदी का आपस में संगम होता है। पीलीभीत में इस स्थान को बेहद पवित्र मन गया है।  यहाँ स्नान करने का विशेष महत्व है।

जय संत्री देवी मंदिर (JAI SANTRI KA TEELA )

जय संत्री देवी मंदिर पीलीभीत के प्राचीन मंदिरो में से एक है। ऐसा कहा जाता है की यह मंदिर करीब 150 साल पुराना है। नवरात्री के दौरान यहाँ दर्शन करने का विशेष महत्व है।

राजा वेणु का टीला ( RAJA VENU KA TEELA )

राजा वेणु का टीला राजा वेणु द्वारा निर्मित है। पुराणों के अनुसार ऐसा कहा जाता है की राजा वेणु भगवान् विष्णु के मित्र थे। अब यह महल खंडहर में बदल गया है लेकिन यहाँ नक्काशी और वास्तुकला आज भव्य रूप में स्थित है।

दरगाह ए शाहजी ( DARGAAH E SHAHJI )

दरगाह ए शाहजी आला हजरत और शाह जी मिया की याद में बनाया गया है। इस दरगाह में दर्शन करने और चादर चढाने का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है की यहाँ चादर चढाने से सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है।

जामा मस्जिद ( JAMA MASJID )

पीलीभीत में स्थित जामा मस्जिद सफेद संगमरमर की बनी हुई बेहद खूबसूरत मस्जिद है। यह मस्जिद दिल्ली की जामा मस्जिद की नक़ल करते हुए बनाई गई है। यहाँ आपको बंगाली और मुग़ल वास्तुकला का बेहद खूबसूरत नमूना देखने के लिए मिलेगा।

गौरी शंकर मंदिर ( GAURI SHANKAR MANDIR )

गौरी शंकर मंदिर पीलीभीत के प्राचीन मंदिरो में से एक है। ऐसा कहा जाता है की यह मंदिर करीब 250  वर्ष पुराना है। इस मंदिर का निर्माण कुछ संतो द्वारा किया गया था।  उन संतो ने स्वयं ही यहाँ माता पार्वती और भगवान् शिव को स्थापित किया था।

राजा जी मंदिर ( RAJA JI MANDIR )

 राजा जी मंदिर लालता प्रसाद और साहू हर प्रसाद की याद में बनाया गया है। यह मंदिर यहाँ के प्रसिद्ध मंदिरो में से एक है ।

पीलीभीत टाइगर रिज़र्व ( PILIBHIT TIGER RESERVE )

पीलीभीत टाइगर रिज़र्व में आपको अन्य जानवर, पक्षी , पौधे देखने के लिए मिल जायेगे। यहाँ आपको तेंदुआ , दलदली हिरन , हरपीड़ खरगोश आदि जैसे विलुप्त होते जानवर भी देखने के लिए मिल जायेगे। यदि आप पीलीभीत आते है तो यहाँ जरूर आये।

अर्धनारीश्वर मंदिर ( ARDHNARISHWAR TEMPLE )

अर्धनारीश्वर मंदिर भगवान् शिव को समर्पित है। यहाँ स्थित भगवान् शिव की मूर्ति आधी नारी स्वरुप में है और आधी पुरुष स्वरुप में है अर्थात यहाँ माता पार्वती और भगवान् शिव एक ही मूर्ति में विराजमान है।

पीलीभीत का प्रसिद्ध व्यंजन (Famous food of Pilibhit)

यहाँ आपको अलग अलग प्रकार के कोफ्ता, खीर व बाटी चौखा का स्वाद लेने का अवसर मिलेगा।

पीलीभीत घूमने का उत्तम समय (Best time to visit Pilibhit )

पीलीभीत घूमने का उत्तम समय मार्च से सितम्बर के बीच का समय है।

कैसे पहुंचे पीलीभीत (How to reach Pilibhit)

फ्लाइट द्वारा –बरेली एयरपोर्ट पर उतर कर पीलीभीत आसानी से पहुंच सकते है।  बरेली से पीलभीत की दूरी 42  किलोमीटर।

ट्रैन द्वारा – ट्रैन द्वारा आप पीलीभीत जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उतर कर आसानी से पीलीभीत पहुंच सकते है।

 

इस ब्लॉग में हमने इन मुद्दों पर बात किया – pilibhit tiger reserve, pilibhit house, pilibhit uttar pradesh, pilibhit national park, places to see in pilibhit, how to reach pilibhit, pilibhit best placesetc. आशा करते है ये जानकारियां आपके काम आएगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.