Famous Food of Patna in Hindi- पटना का प्रसिद्ध फूड
Piyush Kumar August 13, 2024 0

Table of Contents
TogglePatna Ka Famous Food-
पटना (Patna) भारत के बिहार राज्य के पटना जिले की एक ऐतिहासिक नगर है, और और राज्य की राजधानी है। पटना प्राचीन कल से ही बहुत प्रसिद्ध नगर है, तथा इसका प्राचीन नाम पाटलिपुत्र, पुष्पपुरी और कुसुमपुर था।
Patna Famous Food- पटना का प्रसिद्ध फूड
पटना का प्रसिद्ध फूड/ व्यंजन चना घुग्नि, दाल पीठ,खाजा,लिट्टी चोखा,मालपुआ और थेकुआ हैं। जोकि बहुत ही स्वादिष्ट और सेहतमंद फूड हैं।
Famous Sweet of Patna - पटना का प्रसिद्ध मिठाई
Patna Ka Famous Sweet-
खाजा (Khaja)
इसे मैदा को डीप फ्राई करके चीनी की चाशनी में डुबा कर बनाया जाता हैं। पटना में ये मिठाई भूरा (brown) रंग तथा बिहार के अन्य हिस्सों में सफ़ेद रंग की मिलती हैं।
खोरमा (Khorma)
इसे मैदा में नमक डाल कर इसे स्नैक को डीप फ्राई करके चीनी की चाशनी में डुबोया जाता है। जैसे ही ये चाशनी के साथ ठंडी हो जाता है। इसके ऊपर क्रिस्टलीकृत बन जाते है। खोरमा को विशेष अवसर पर भी नाश्ता के लिए बनाया जाता हैं।
पेडकिया(Pedakiya)
पेडकिया पटना के साथ साथ बिहार के अन्य हिस्सों का भी प्रसिद्ध मिठाई है। इसे मैदे को गुझिया के आकार के बना कर इसमें सूजी, खवा, कसा हुआ नारियल, इलाची और अन्य सामग्री भर कर बनाया जाता हैं। पेडकिया को विशेष रूप से तीज और दिवाली में बनाया जाता हैं। पेडकिया को कही-कही गुझिया के भी नाम से जानते हैं।
Street food of Patna- पटना का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड
Patna Famous Sweet
चने की घुगनी (Chana Ghugni)
चने की घुगनी पटना का स्वादिष्ट और सेहतमंद स्ट्रीट फूड हैं। इसे काले चने, सूखे हरे मटर, मूंगफली के मसाले के साथ बनाया जाता है, और इसके ऊपर कटे हुए प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च, कटा हरा धनिया और नीबू का रस डाल कर चपाती या चावल के साथ परोसा जाता हैं।
Bhelpuri-( भेलपुरी )
भेलपुरी तो मुंबई का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है, लेकिन पटना के स्ट्रीट फूड में भी भेलपुरी का खास स्थान है। भेलपुरी मुरमुरा, नमकीन, बारीक कटा हुआ प्याज, धनिया, नींबू के रस और अन्य मसलेदार सामग्री से बनाया जाता हैं। यह तीखा स्वादिष्ट होता हैं। इसे देखते ही आपके मुंह में पानी भर जायेगा
Litti Chokha-( लिट्टी-चोखा )
लिट्टी चोखा पटना का ही नहीं बल्कि पूरे बिहार का प्रसिद्ध फूड हैं। लिट्टी को आटे से कोयला के आग पर बनाया जाता है, और लिट्टी में शुद्ध देसी घी लगा कर आलू, टमाटर, बैगन और प्याज से बने चोखे के साथ परोसा जाता हैं।
Batatapuri-(बटाटापुरी)
जब भी पटना के स्ट्रीट फूड की बात आती हैं, तो हम बटाटापुरी को कैसे भूल सकते हैं। बटाटापुरी भरता के बहुत से स्थानों का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है, तथा इसे अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नाम से जाना जाता हैं। जैसे इसे गोलगप्पा, पानीपुरी और बतासे के भी नाम से जानते हैं।
Best places to eat in Patna- पटना में भोजन के लिए उत्तम जगह
Cheap and best restaurants in Patna
Bansi Vihar
पता: न्यू मार्केट के पास बुद्ध पार्क, फ्रेजर रोड, पटना
Must-try dishes: चीज़ मसाला डोसा और बटर पेपर मसाला
Basant Vihar
पता: मौर्य लोक कॉम्प्लेक्स, फ्रेजर रोड, पटना
Must-try dishes: पनीर मसाला डोसा और पेपर मसाला डोसा
Rajasthan Restaurant
पता: LIC बिल्डिंग के पीछे, फ्रेजर रोड, पटना
Must-try dishes: पनीर पकोड़ा और मशरूम चिली
Patna Rasoi
पता: मारवाड़ी आवास कैंपस, फ्रेजर रोड, पटना
Must-try dishes: बटर रवा मसाला डोसा, क्रिस्पी बेबी कार्न चिली
Kapil Dev's Eleven (non veg)
पता: अंकित चंद्रदीप कॉम्प्लेक्स, बंदर बगीचा, फ्रेजर रोड, पटना
Must-try dishes: शाही पनीर टिक्का, चिकन ड्रमस्टिक, चिली चिकन
Mainland China (non veg)
पता: 5वा फ्लोर, सेंट्रल मॉल, फ्रेजर रोड, पटना
Aasman (non veg)
पता: 7वा फ्लोर, नूतन प्लाजा, बंदर बगीचा, फ्रेजर रोड, पटना








