दोस्तों वैसे तो पंजाब अपने समृद्ध संस्कृति और सिक्ख धर्म के लिए जाना जाता है पर एक चीज और है जो पंजाब को विशिष्ट बनाती है वो है वहाँ का जायकेदार खाना। तो चलिए जानते है पंजाब के टॉप 7 फूड्स के बारे मे :-
Famous dish of Punjab-
1- मक्की की रोटी के साथ सरसों का साग (makki ki roti ke sath sarso ka sag)
मक्की की रोटी के साथ सरसों का साग पंजाब की सिग्नेचर डिश है, जिसे हर पंजाबी बड़े ही चाव से खाता है।
साग के लिए सरसों के पत्तो को अच्छी तरह से धुलने के बाद और फिर पालक के साथ मुलायम होने तक उबाला जाता है। बाद मे इसे घी,अदरक, लहसुन, और मसालों के मिश्रण में जीरा, धनिया, हल्दी, लाल मिर्च का तड़का दे देते है।
रोटी के लिए मक्के के आटे को गरम पानी के साथ गूँथा जाता है और फिर इसकी गोल गोल रोटियाँ बनाकर चूल्हे पर सेका जाता है।
इसे आम तौर पर सर्दियों के दिनों मे घी के साथ सर्व किया जाता है।
2- बटर चिकन (batar chikan)
बटर चिकन को बिना हड्डियों वाले चिकन के माँस से बनाया जाता है। इसे मुर्गा मखानी के नाम से भी जाना जाता है। सबसे पहले चिकन को दही और मसालों के साथ मैरीनेट किया जाता है। जिसके बाद इसे मक्खन, क्रीम, टमाटर प्यूरी और गरम मसाला, जीरा, धनिया और हल्दी जैसे मसालों के साथ पकाया जाता है।
इसे आमतौर पर चावल, नान ब्रेड या रोटी के साथ परोसा जाता है।
क्रीम के साथ गर्निस किया हुआ बटर चिकन दिखने में काफी स्वादिष्ट होता है।
3- छोले भटूरे (chhole bhature)
छोले भटूरे पंजाब की एक फ़ेमस डिश है। इसे छोलो को उबले हुए चने और भटूरे को मैरिनेट किये हुए मैदे से बनाया जाता है।
छोले बनाने के लिए उबले हुए चने को प्याज, हल्दी,धनिया और गरम मसालों के साथ फ्राई किया जाता है।
भटूरे को मैदा, दही को आपस मे गूथ कर बनाया जाता है, जिसे छोटे-छोटे गोल आकार में बेलकर, फूलने और सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई किया जाता है।
4- तंदूरी चिकन (tanduri chikan)
तंदूरी चिकन एक लोकप्रिय पंजाबी व्यंजन है। तंदूरी चिकन के लिए चिकन को दही और जीरा, धनिया, हल्दी, गरम मसाला, अदरक, लहसुन और मिर्च पाउडर जैसे मसालों का मिश्रण, दही, नींबू का रस और तेल मैरिनेट किया जाता है।
तंदूरी चिकन को पकाने के लिए मिट्टी के मैरिनेट किये हुए चिकन को मिट्टी के तंदूर मे डाल दिया जाता है।
तंदूरी चिकन को अक्सर कटे हुए प्याज, नींबू के टुकड़े और पुदीने-धनिया की चटनी के साथ परोसा जाता है।
5- आलू (aalu Paratha)
दोस्तो पराठे तो पंजाब की शान है जिन्हे पंजाब मे खूब खाया जाता है। आलू पराठो को मसालेदार मैश किये हुए आलू को रोटी के अंदर भर कर बनाया जाता है।
सबसे पहले आलू को उबाल कर उसमे मसाले मिला लिए जाते है। जिन्हे गेहूँ के आटे से बनी रोटियों के अंदर भर दिया जाता है। इन पराठो को देशी घी मे धीमी आँच पर तवे पर सेका जाता है।
आमतौर पर आलू पराठो को दही और मक्खन के साथ परोसा जाता है।
6- दाल मखनी (dal makhani)
दाल मखनी पंजाब की एक फ़ेमस डिश है। जिसे आम तौर पर त्योहारों पर बनाया जाता है।
दाल मखनी बनाने के लिए उबले हुए काले उड़द दाल और राजमा को एक साथ पकाकर इसमें टमाटर, प्याज, अदरक, लहसुन, हल्दी और मसाले डाले जाते हैं। फिर इसमें क्रीम, मक्खन और धनिया पत्ते डालकर पकाया जाता है।
इसे आमतौर पर चावल या नान के साथ परोसा जाता है।
7- लस्सी (lassi)
लस्सी पंजाब की एक फ़ेमस ड्रिंक है जिसे गर्मियों के दिनों में खूब पिया जाता है। लस्सी को दही से बनाया जाता है।
लस्सी बनाने के लिए दही को चीनी,दूध, केवड़ा जल को एक साथ मिला कर फेटा जाता है।फेटी हुई लस्सी को बर्फ,पिस्ता, काजू से सजा कर मिट्टी के ग्लास मे परोसा जाता है।