बिहार भारत का पूर्वी राज्य हैं, माना जाता है कि बिहार का व्यंजन (खाना) भारत का सबसे स्वादिष्ट व्यंजन होता है। बिहारी व्यंजनों का भारत में एक अलग पहचान हैं यहाँ की खानपान की यह विशेषता है कि व्यंजनों में ताजगी और मसालों का खूब सा समावेश होता है। यहाँ के खाने में अधिकतर घी, दही और बेसन का प्रयोग होता है। चलिए, जानते हैं कुछ बिहार के प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में।
Famous food of Bihar-
लिट्टी चोखा:
लिट्टी चोखा बिहार का सबसे प्रसिद्ध व्यंजन है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता हैं, इसे बनाने के लिए आटे को गोल आकार दे कर, कोयला के आग पर पकाया जाता हैं तथा इसे बैंगन, टमाटर, प्याज आदि से बने चोखा के साथ लिट्टी में देशी घी लगा कर परोसा जाता हैं।
सत्तू (Sattu)
सत्तू बिहार का प्रसिद्ध और पौष्टिक व्यंजन है जो उत्तर भारत में पसंद किया जाता है। इसे भून चना को पीस कर बनाया जाता हैं इसे 100 ग्राम में 65g कार्बोहाइड्रेट और 20g प्रोटीन और इसके अलावा फाइबर, आयरन और विटामिन सी होता है। यह बहुत ही स्वादिष्ट, पौष्टिक और काम मूल्य का व्यंजन हैं इसे गर्मी के दिन में ठंडे पानी में प्याज, नमक, मिर्च और अन्य सामग्री के साथ घोल बना कर पिया जाता हैं इसके अलावा इसे लिट्टी, स्नैक्स इत्यादि में इस्तमाल किया जाता हैं।
पालपुआ (Malpua):
पालपुआ बिहार का सबसे प्रसिद्ध व्यंजन हैं जो एक तरह का मिठाई होता हैं जिसको बिहार के अलावा उत्तर भारत में पसंद किया जाता है। इसे मैदा या आटा, दूध, नारियल और किशमिश इत्यादि के साथ घोल तथा तेल में मिलाकर बनाया जाता हैं जिसे फिर चीनी की चाशनी में डूबया जाता है। इसे होली, दीपावली और छठ पूजा जैसा त्यवहारो में बनाया जाता हैं
कढ़ी बड़ी (Kadhi Badi):
कढ़ी बड़ी बिहार के साथ-साथ उत्तर भारत का प्रसिद्ध व्यंजन हैं जो बेसन, धनिया, हल्दी, मिर्च और दही से बनाई जाती है। इसे दल और सब्जी की तरह चावल के साथ परोसा जाता हैं जो गरमा गर्म खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता हैं। इसे बसंत पंचमी, छठ पूजा और पितृ पूजन जैसी त्योहारो में बनाया जाता हैं।
खाजा (Khaja):
खाजा बिहार का प्रसिद्ध व्यंजन हैं यह तरह का सुख मिठाई हैं जिसे शादी विवाह या ईद जैसी शुभ अवसर पर बनाई जाती है यह मुख्य रूप से एक मुस्लिम मिठाई है जो मैदा, तेल और शक्कर से बनती है। इसके अलावा, इसमें खाजा में काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश भी मिलाया जाता हैं। खासा अत्यंत ही मीठा होता हैं तथा बहुत स्वादिष्ट होता हैं।
चिकन कोरमा (Chicken Korma):
चिकन कोरमा बिहार का प्रसिद्ध व्यंजन है इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता हैं, यह एक मुगलाई व्यंजन हैं। इसे चिकन के टुकड़े दही, प्याज़, लहसुन, अदरक और दालचीनी जैसी स्वादिष्ट मसाले से बनाया जाता हैं। चिकन कोरमा को खासतौर पर नान, रोटी, पुलाव या चावल के साथ परोसा जाता है। बिहार का चिकन कोरमा बहुत ही स्वादिष्ट होता हैं इसे अपने यात्रा के दौरान जरूर आजमाना चाहिए।
दाल पिठा (Dal Pitha)
दाल पिठा बिहार के प्रमुख स्वादिष्ट व्यंजनों में से एक है जो बहुत ही स्वादिष्ट होता हैं। दाल पीठा को चाय के साथ नाश्ते में या मुख्य भोजन के रूप में भी खाया जा सकता है। इसे बनने के लिए सबसे पहले दाल को प्रेसर कूकर में डाल कर उबाला जाता हैं फिर उबले हुए दाल को कुछ मसालों के साथ तैयार किया जाया हैं मैदा के आटा में भर कर गोल या विविध आकृतियों में बना कर तेल में फ्राई करके बनाया जाता हैं। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन हैं।