Donate us
April 16, 2026

Famous Food of Uttar Pradesh- उत्तर प्रदेश के फेमस भोजन की जानकारी

0
Famous Food of Uttar Pradesh- उत्तर प्रदेश के फेमस भोजन की जानकारी

उत्तर प्रदेश भारत के उत्तरी राज्य हैं जो अपने समृद्ध इतिहास, खूबसूरत नज़ारे, जीवंत संस्कृति और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है। यहां लंबे समय तक मुगलों का शासन होने के कारण यहां के व्यंजनों में मुगलई व्यंजन देखने को मिलता हैं। उत्तर प्रदेश के व्यंजन यहां की संस्कृति से जुड़ी हुई हैं जो आपको यात्रा के दौरान देखने को मिलेगा। यहां हर एक जगह की पहचान वहां की व्यंजनों से होती हैं जैसे आगरा की पेठा से, लखनऊ की कबाब से, मथुरा की पेड़ा से और बहुत हैं। ऐसे ही कुछ प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश के व्यंजन के बारे में नीचे दिया गया हैं जो आपको अपने यात्रा के दौरान जरूर अजमना चाहिए।

UP Ka Famous Food-

Galouti Kebab- गलौती कबाब

गलौती कबाब एक मुगलई व्यंजन है जो उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध व्यंजन हैं। इसे बिना हड्डी वाला मटन को उबाल कर 4 घंटे के लिए रखा जाता हैं फिर इसे नमक, लाल मिर्च पाउडर, घी, ज़ीरा पाउडर, धनिया पाउडर, अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें और अच्छी तरह से मिलाकर गोल आकार का बनाकर घी तवे पर घी डालकर बनाया जाता हैं जिसे नान या लच्छेदार परांठे के साथ परोसा जाता हैं।

कबाब परांठा (Kabab Paratha):

कबाब परांठा उत्तर प्रदेश का एक प्रसिद्ध व्यंजन है जो नाश्ते में खाया जाता है। इसे तले हुए कबाब को लच्छेदार परांठे में हल्के-फुल्के मसाले डालकर रोल करके या  कबाब को लच्छेदार परांठे, प्यास  दही और चटनी के साथ परोसा जाता हैं यह उत्तर प्रदेश के शहरों जैसे लखनऊ, आगरा और मुरादाबाद में बहुत ही लोकप्रिय है जो बहुत ही लाजवाब होता हैं।

लखनऊई बिरयानी (Lucknowi Biryani):

लखनऊई बिरयानी उत्तर प्रदेश के शहर लखनऊ का एक प्रसिद्ध व्यंजन है। इसे बासमती चावल, गोश्त या मुर्ग के टुकड़ों, दही, प्याज़, अदरक और लहसुन के साथ अनेक मसाले डालकर बनाया जाता हैं। यह बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं। जो भारत के अन्य हिस्सों में भी लोकप्रिय है।

चाट (Chaat):

चाट एक उत्तर भारतीय व्यंजन है जो उत्तर प्रदेश का प्रसिद व्यंजन हैं यह भारत के विभिन्न हिस्सों में पाया जाता है जो एक स्ट्रीट फूड हैं। इसमें अनेक स्वादिष्ट घटक होते हैं जैसे कि आलू टिक्की, सेव पुरी, धोकला, समोसा, पानीपूरी आदि। इनमें दही, पुदीना चटनी, टमाटर का प्यूरी, स्वादिष्ट मसाले डाले जाते हैं जो इसे और भी स्वादिष्ट बनाते हैं। चाट का स्वाद एकदम अलग होता है यह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से नहीं देखा जाता है, लेकिन इसका स्वाद लोगों को बहुत खुश कर देता है।

पेठा (Petha):

पेठा उत्तर प्रदेश के शहर आगरा का एक प्रसिद्ध मिठाई व्यंजन है। यह एक लोकप्रिय शहरी मिठाई है जो पूरे भारत में लोकप्रिय है। पेठे को कद्दू के दूध से बनाया जाता है और इसमें शक्कर और नारियल का गुड़ डाला जाता है। इसे विभिन्न रंगों में और स्वाद में बनाया जाता है जैसे कि केसर पेठा, अंगूरी पेठा, केला पेठा आदि। पेठे का स्वाद एकदम मीठा होता है जो बहुत ही स्वादिष्ट होता हैं।

समोसा (Samosas):

समोसा उत्तर प्रदेश का एक प्रसिद्ध नाश्ता है जो भारत के विभिन्न हिस्सों में पाया जाता है। यह त्रिकोणाकार आकार का होता है इसे मैदा का आटा में ऊब्बले आलू, मटर, और कुछ मसले को त्रिकोणाकार में भरकर तेल में तलकर बनाया जाता हैं। इसे छोले, टमाटर की चटनी, हरी धनिया और लाल मीठी चटनी के साथ परोसा जाता हैं।

तेहरी (Tehri):

तेहरी एक प्रसिद्ध उत्तर भारतीय व्यंजन है जो प्रायः उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में खाया जाता है।

इसे चावल, आलू, गाजर, मटर, फूलगोभी, प्याज़ धनिया पत्ती इत्यादि सब्ज़ियाँ और मसलो से बनाया जाता है यह एक स्वादिष्ट और सत्त्वपर्ण भोजन होता है  तेहरी एक साधारण व्यंजन है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *