Donate us
May 13, 2026

Famous Food of Uttarakhand in Hindi- उत्तराखंड के प्रसिद्ध व्यंजन की जानकारी

0
Famous Food of Uttarakhand in Hindi- उत्तराखंड के प्रसिद्ध व्यंजन की जानकारी

उत्तराखंड अपने खूबसूरत नजरों के लिए दुनिया भर में एक अलग पहचान है साथ ही यहां के व्यंजनों की भी एक अलग पहचान है। उत्तराखंड का व्यंजन जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही पोष्टक भी होता है। यहां के व्यंजन यहां की संस्कृती से जुड़ी हुई हैं जो यहां के त्योहारों में देखने को मिलती हैं। उत्तराखंड भगवान शिव के नगरी के लिए भी प्रसिद्ध हैं।

1: काफुली (Kafuli)

काफुली उत्तराखंड का प्रसिद्ध व्यंजन हैं जो उत्तराखंड का पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजन हैं। इस व्यंजन को पालक और मेथी के पत्तों को कुछ मसालों के साथ मिला कर बनाया जाता हैं। ग्रेवी के लिए इसमें दही, बेसन, चावल या गेहूं में पानी के पेस्ट मिलाकर तैयार किया जाता हैं। जिसे ये और भी स्वादिष्ट हो जाता हैं। इसे चावल या रोटी के साथ परोसा जाता हैं।

2: चैनसू (Chainsoo)

चैनसू उत्तराखंड की एक प्रसिद्ध व्यंजन है जो उत्तराखंड के मुन्यु कार्ड में आपको देखने को जरूर मिलेगी। यह एक प्रकार की दाल हैं जिसे काली  उड़द दाल से बनाई जाती है। चैनसू में जीरा, लहसुन, हरी मिर्च और घी जैसे स्वाद वाले मसाले डाले जाते हैं, जो इसे और भी स्वादिष्ट बनता हैं। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन हैं जिसमे अधिक मात्रा में प्रोटीन होता हैं जो खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती हैं।

3: आलू के गुटके (Aloo Ke Gutke)

आलू के गुटके उत्तराखंड के लोकप्रिय परंपरागत व्यंजनों में से एक हैं। यह उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जैसे जगहों में बनाया जाता है। इसमें आलू को छोटे छोटे टुकड़ों में काटकर उसमें मसालों जैसे कि हींग, जीरा, धनिया और लाल मिर्च डालकर पकाया जाता है। इसे गरमा गरम रोटी या परांठे के साथ परोसा जाता है। यह भारतीय खाने का स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन है जो आपको एक अलग और मजेदार खाने का अनुभव देता है।

4: गढ़वाल का फन्ना (Garhwal ka Fannah)

गढ़वाल का फन्ना एक प्रसिद्ध गढ़वाली व्यंजन है जो उत्तराखंड के संस्कृति से जुड़ी हुई है। इसे कुलाद दाल (पानी में भिगाए हुए), तेल, प्याज, टमाटर, लहसुन का पेस्ट और कई मसलों को मिलाकर बनाया जाता हैं। इसे नाश्ते और दोपहर के खाने में परोसा जाता हैं।

 यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन हैं। इसे किसी शुभ अवसर या किसी त्यौहार में बनाया जाता हैं

5: भांग की चटनी (Bhang Ki Chutney)

भांग की चटनी उत्तराखंड की खास परंपरागत चटनी है जो यहां की संस्कृती से जुड़ी हुई हैं। इसे भांग के पत्ते, इमली, मिर्च और  कई तरह के मसालों के साथ पीस कर बनाया जाता हैं जो ताजगी और खट्टेपन का स्वाद का होता हैं। इसे गर्मा गर्म चावल या रोटी के साथ परोसा जाता हैं। इस उत्तराखंड में होली, शिवरात्रि, श्रवण मास और दिवाली जैसी त्योहारों में बनाया जाता हैं। अगर आप उत्तराखंड घूमने जा रहे हैं, तो भांग की चटनी को एक बार टेस्ट जरूर करें।

6: फानु (Phaanu)

फानु उत्तराखंड का एक प्रसिद्ध व्यंजन है जो उत्तराखंड  में ज्यादातर कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में देखने को मिलता हैं। इसे कई तरह की दाल को मिलाकर रातभर भिगोकर बनाया जाता हैं। इसे चावल के साथ परोसा जाता हैं। फानु उत्तराखंड की स्थानीय परंपरा और संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अंग है जो उत्तराखंड का स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन है।

7: कंडाली का साग (Kandalee ka saag)

कांडाली का साग उत्तराखंड का प्रसिद्ध सब्जी है जो बहुत ही लोकप्रिय है। इसे कांडाली के पत्तों को उबालकर बनाया जाता है इस सब्जी में लहसुन, जीरा, हल्दी, धनिया का पाउडर और अन्य मसाला डाला जाता है जो इसे और स्वादिष्ट बनाता है। इसे रोटी या चावल के साथ परोसा जाता हैं यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *