Donate us
September 16, 2024

Best Places to visit in Alwar:गर्म शुष्क प्रकृति की गोद मे एक प्यारा सा शहर

0
Alwar: राजस्थान के गर्म शुष्क प्रकृति की गोद मे एक प्यारा सा शहर बसता है, अलवर
Share the blog

राजस्थान के गर्म शुष्क प्रकृति की गोद मे एक प्यारा सा शहर बसता है, अलवर

हमारा भारत विविधताओ से भरा हुआ देश है। भारत मे अगर जम्मू कश्मीर की ऊची ऊची पहाड़ियों पर कपकपा देने वाली ठंड है तो अपनी गर्मी से झुलसा देने वाले राजस्थान के  रेगिस्तान भी है। राजस्थान के गर्म शुष्क प्रकृति की गोद मे एक प्यारा खूबसूरत सा शहर बस्ता है, अलवर।

अलवर भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में स्थित एक शहर है। इस शहर का मुख्यालय अलवर मे ही स्थित है। यह शहर दिल्ली से 150 किमी दक्षिण और जयपुर से 150 किमी उत्तर में स्थित है । अलवर की स्थापना अलवर के राजा महाराज प्रताप सिंह द्वारा की गयी थी। जनसंख्या की दृष्टि से यह राजस्थान का आठवा सबसे बड़ा जिला है।

अलवर में घूमने लायक प्रमुख स्थान (Top Places to Visit in Alwar)

अपने रोचक इतिहास की वजह से सैलानियों के लिए अलवर शुरू से ही आकर्षण का केंद्र रहा है। आज हम आपको अलवर के कुछ फेमस जगहो के बारे मे बताने जा रहे है, जहाँ आपको अपनी अलवर विजिट के दौरान जरूर जाना चाहिए।

परियो की रानी (Fairy Queen)

द फेयरी क्वीन पर्यटको के लिए एक लक्जरी ट्रेन है। भारत का यह एक राष्ट्रीय खजाना और दुनिया का सबसे पुराना काम करने वाला लोकोमोटिव इंजन है। यह ट्रेन दिल्ली और अलवर के बीच चलती है।

बाला किला (Bala Qila)

बाला किला एक प्राचीन और ऐतिहासिक किला है। इसकी स्थापना खानजादा राजपूत शासक हसन खान मेवाती द्वारा 15 वी० शताब्दी में की गयी थी। इस किले की शहर से ऊचाई 300 मी  है। यह किला 5 किलोमीटर लंबा और लगभग 1.5 किलोमीटर चौड़ा है जिसमें बुर्ज, एक बड़ा द्वार, एक मंदिर और एक आवासीय क्षेत्र है। इसे अलवर का किला भी कहा जाता है।

सिटी पैलेस (City Palace)

सिटी पैलेस का निर्माण राजा बख्तावर सिंह ने सन् 1793 ई० मे कराया था। इस पैलेस में राजपूताना और इस्लामी स्थापत्य शैली का अद्भुत मिश्रण देखने को मिलता है। महल मे राज्य संग्रहालय भी है जिसमे सम्राट बाबर के जीवन, रागमाला चित्रों और लघु चित्रों, और ऐतिहासिक तलवारें शामिल हैं। अब इस पैलेस को जिला प्रशासनिक कार्यालय मे परिवर्तित कर दिया गया है, जिसमे जिला न्यायालय भी है।

सरिस्का टाइगर रिजर्व (Sariska Tiger Reserve)

सरिस्का टाइगर रिजर्व एक राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व है। इसे सन् 1955 ई० मे एक वन्यजीव अभ्यारण्य और सन् 1982 ई० में एक राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया । सन् 1978 ई० में इसको भारत सरकार के प्रोजेक्ट टाइगर का भी हिस्सा बनाया गया। यह बाघों को सफलतापूर्वक स्थानांतरित करने वाला दुनिया का पहला रिजर्व है। यहाँ बाघों को, दुर्लभ पक्षियों को, पौधों को संरक्षण प्राप्त है।

भानगढ़ किला (Bhangarh Fort)

भानगढ़ का किला दुनिया के सबसे ज्यादा भूतिया जगहो मे से एक है। इसका निर्माण 17 वी० शताब्दी मे भगवंत दास द्वारा अपने छोटे बेटे माधो सिंह प्रथम के लिए करवाया गया था। यह किला यहाँ होने वाली असमान्य गतिविधियों के लिए जाना जाता है, और दुनिया भर के पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है।

सिलीसेर झील (Siliserh Lake)

यह झील अलवर से 8 मील दक्षिण-पश्चिम में  स्थित है। इसका निर्माण सन् 1845 ई० अलवर के तत्कालीन शासक महाराजा विनय सिंह ने अलवर को पानी उपलब्ध कराने के लिए कराया था। इसके पास बने महल को अब होटल मे बदल  दिया गया है, जहाँ आप इस झील मे बोटिंग भी  कर सकते है।

पहाड़ी किला केसरोलिक (Hill Fort Kesroli)

यह एक 14 वी० शताब्दी का किला है, अब इसे 31 कमरो वाले एक होटल का रूप दे दिया गया है। इस किले का निर्माण यदुवंशी राजपूतों ने कराया था। यह किला अपने सात बुर्ज, प्राचीर और धनुषाकार बरामदों के लिए जाना जाता है ।

अलवर कैसे पहुंचे (How to Reach Alwar)

अलवर जाने के लिए आप बस या ट्रेन दोनो मे से किसी का भी प्रयोग कर सकते है। अलवर राजस्थान के प्रमुख शहरों और आसपास के राज्यों से सड़कों से जुड़ा हुआ है। अलवर जंक्शन रेलवे स्टेशन, दिल्ली-जयपुर लाइन पर, दिल्ली, जयपुर और मुंबई से जुड़ा हुआ है। सैलानियों  को अलवर जाने के लिए दिल्ली से द फेयरी क्वीन भी चलाई जाती है। अलवर मे कोई भी एयरपोर्ट नही है। यहाँ से सबसे नजदीक दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (143 किमी दूर) है।

अलवर घूमने का सही समय (Best Time to visit Alwar)

वैसे तो आप अलवर कभी भी जा सकते है, पर सर्दियाँ अलवर जाने के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है।  सर्दियों मे आप अलवर की झुलसा देने वाली गर्मी से बचे रहते है। अक्टूबर – फरवरी के महीने अलवर की यात्रा के लिए एक अच्छा समय है जब जलवायु सुखद होती है और वातावरण प्यारा होता है। यह यात्रियों के लिए पीक सीजन भी रहता है और सर्दियों मे अलवर के कुछ स्थानीय त्योहार भी मनाये जाते है, आप जिनका लुफ्त उठा सकते है।

राजस्थान के सबसे पुराने शहरों में से एक, अलवर उत्तम शाही महलों और किलों का घर है जो इसके समृद्ध अतीत के सच्चे अवशेष हैं। भारत के स्वर्णिम इतिहास जानने और ख़ूब सारी मौज मस्ती करने के लिए आपको अलवर यात्रा एक बार तो जरूर करनी चाहिए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.