Donate us

Anath Ashram In Aurangabad- औरंगाबाद में स्थित अनाथ आश्रम की जानकारी

0
Anath Ashram In Aurangabad- औरंगाबाद में स्थित अनाथ आश्रम की जानकारी
Share the blog

Orphanage In Aurangabad- औरंगाबाद में स्थित अनाथ आश्रम

महाराष्ट्र का औरंगाबाद शहर अपने प्राचीन और ऐतिहासिक स्मारकों के लिए जाना जाता है। यहां की अजंता -एलोरा की गुफाएं विश्वपटल पर पहचान के साथ बीबी का मकबरा और घृष्णेश्वर मंदिर भी बहुत प्रसिद्ध है।‌ औरंगाबाद में बहुत सारे एनजीओ ऐसे हैं, जो गरीब और अनाथ लोगों के उत्थान के लिए बहुत कार्य करते है‌। आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे कि औरंगाबाद में कौन-कौन से अनाथाश्रम स्थित है।

Anathalaya in Aurangabad-

1) Bhagwanbaba Balika Ashram, Aurangabad - भगवानबाबा बालिका आश्रम

 इस आश्रम का वातावरण बहुत हीं प्रेरणादायक है। यहां पर इन बच्चों को विभिन्न वस्तुएं प्रदान करते हुए देखना आपको एक सकारात्मक ऊर्जा देता है। यहां का मैनेजमेंट बहुत ही अच्छा होने के साथ, उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए यहां की प्रबंधन टीम की वास्तव में सराहना करनी चाहिए। इस जगह की कुछ अच्छी बातें हैं, जैसे यहां बच्चों के खेलने के लिए बड़ी जगह और पर्याप्त जगह है। उनकी स्कूली शिक्षा मिलने के साथ अच्छी गुणवत्ता वाला भोजन, यहां के मिलनसार लोग और स्वच्छता के मामले में भी आश्रम में काफी कार्य किए जाते हैं।

आश्रम की रेलवे स्टेशन से दूरी – 5.0 किलोमीटर

आश्रम का पता – Plot no 4-5, Renuka Mata Mandir Road Near Chate School Prthvi Nagar, Beed Bypass Rd, Aurangabad, Maharashtra, 431010.

2) Shobhana Shikshan Sanstha Niradhar-Nirashrit Balkashram - शोभाना शिक्षण संस्था निराधार निराश्रित बालकाश्रम

शासन द्वारा मान्यता प्राप्त यह आश्रम शोभाना शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित किया जाता है। इस आश्रम में अनाथ लोगों और खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए काफी व्यवस्था की जाती है। उनकी देखरेख और भोजन जैसी सारी जिम्मेदारी आश्रम प्रबंधक के पास हीं होती है।

आश्रम की रेलवे स्टेशन से दूरी – 7.2 किलोमीटर

आश्रम का पता-  Unnamed Road, Parijat Nagar, Prabodhankar Thakare Nagar, Sector N 4, Cidco, Aurangabad, Maharashtra 431007.

3) Samarth Anath Ashram, Aurangabad - समर्थ अनाथ आश्रम

औरंगाबाद का यह आश्रम गरीब लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संचालित किया जाता है। यहां सभी लोग मिलजुल रहते हैं और सभी का अच्छे से ख्याल भी रखा जाता है।

आश्रम की रेलवे स्टेशन से दूरी – 7.5 किलोमीटर

आश्रम का पता – Beed Rd, Balapur, Aurangabad, Maharashtra, 431007.

तो दोस्तों अगर आप भी अपनी कोई शादी सालगिरह या फिर बर्थडे पार्टी को अनाथालय मे सिलिब्रेट करना चाहते है, तो हमारे बताए गए अनाथाश्रम में कर सकते है, साथ हीं हमे कमेंट करके जरूर बताना हमारी यह पोस्ट कैसी लगी आपको।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.