Donate us

Anath Ashram in Dehradun-देहरादून में स्थित अनाथाश्रम की जानकारी

0
अपनी दून पहाड़ियों और सुंदर रमणीय स्थलों के कारण देहरादून पूरे देश में प्रसिद्ध है। देहरादून को देवभूमि भी कहा जाता है, जिस कारण इसका पवित्र महत्व भी है। देहरादून में बहुत सारे एनजीओ ऐसे हैं,
Share the blog

Orphanage in Dehradun-देहरादून में स्थित अनाथाश्रम

अपनी दून पहाड़ियों और सुंदर रमणीय स्थलों के कारण देहरादून पूरे देश में प्रसिद्ध है। देहरादून को देवभूमि भी कहा जाता है, जिस कारण इसका पवित्र महत्व भी है। देहरादून में बहुत सारे एनजीओ ऐसे हैं, जो गरीब और अनाथ लोगों के उत्थान के लिए बहुत कार्य करते है‌। आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे कि देहरादून में कौन-कौन से अनाथाश्रम स्थित है।

Dehradun Anath Ashram-

1) SHRI SHRADDHANAND BAL VANITA ASHRAM, Dehradun - श्री श्रृध्दानंद बाल वनिता आश्रम

यह आश्रम देहरादून का एक सुव्यवस्थित, अच्छी रखरखाव वाला, अनुशासित, विशाल और प्रसिद्ध अनाथालय है, जो 1929 में स्थापित किया गया था, तब इस आश्रम की भूमि श्री मुकुंद लाल द्वारा गांधीजी की शुभ उपस्थिति में दान की गई थी। इसमें कुल 47 छात्र (लड़के और लड़कियां) रहते हैं, जो दिन के समय विभिन्न स्कूलों में जाते हैं। आप यहां बच्चों को विभिन्न सामान दान कर सकते हैं और उनके भोजन और पढ़ाई का खर्च भी उठा सकते हैं। इन बच्चों को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। जब आपका अहंकार अपने आप से बहुत अधिक हो जाता है, तो यह विनम्रता और वास्तविकता खोजने का सही स्थान है। इस स्थान पर नियमित रूप से जाना चाहिए और इन बच्चों के प्रति विभिन्न सेवाओं के लिए स्वयंसेवा करना चाहिए।

आश्रम का पता – 6, Tilak Rd, Tilak Nagar, Paltan Bazaar, Dehradun, Uttarakhand, 248001.

2) AKHIL BHARTIYA MAHILA ASHRAM, Dehradun - अखिल भारतीय महिला आश्रम

देहरादून का यह आश्रम सिर्फ अनाथ महिलाओं के रहने के लिए हीं है। यहां पर उनको शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के लिए भी सृजन किया जाता है। महिलाओं की पूरी देखभाल का जिम्मा यहां के संस्थान के हाथों में हीं है।

आश्रम का पता –  Saraswati Soni Marg, Laxman Chowk, Dehradun, Uttarakhand , 248001

3) APNA GHAR, Dehradun - अपना घर

यह आश्रम छोटे बच्चों के सहारे की छत बनाने के लिए संचालित किया जा रहा है। यहां पर बच्चों को शिक्षा देने के साथ उनकी देखभाल और खाने की व्यवस्था आश्रम द्वारा की जाती है। समय-समय पर यहां बच्चों का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया जाता है। आश्रम में अगर आप सेवा देना चाहें, तो यहां के मैनेजमेंट से संपर्क करके आप यह पुनीत कार्य कर सकते हैं।

आश्रम का पता – Haripur, Nawada, Dehradun, Uttarakhand, 248012.

तो दोस्तों अगर आप भी देहरादून में अपनी कोई शादी सालगिरह या फिर बर्थडे पार्टी को अनाथालय मे सिलिब्रेट करना चाहते है, तो हमारे बताए गए अनाथाश्रम में कर सकते है, साथ हीं हमे कमेंट करके जरूर बताना हमारी यह पोस्ट कैसी लगी आपको।

इस पोस्ट में हमने इन मुद्दों पर बात किया जैसे-  anath ashram in Dehradun, dehradun ashram, anathalaya in Dehradun, dehradun anath ashram, yateemkhana in Dehradun, mahila anath ashram in Dehradun, Orphanage at Dehradun, Dehradun Orphanages, anathalaya in Dehradun. उम्मीद है ये पोस्ट आपके काम आएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.