Donate us
July 17, 2025

Anath Ashram in Raipur-रायपुर मे स्थित अनाथ आश्रम की जानकारी

0
Anath Ashram in Raipur-रायपुर मे स्थित अनाथ आश्रम की जानकारी
Share the blog

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अपने ऐतिहासिक, प्राकृतिक और दार्शनिक स्थलों के लिए जाना जाता है। यह भारत का एक प्रसिद्ध औद्योगिक केन्द्र भी है। रायपुर में नंदन वन चिड़ियाघर, जलमई मंदिर, चंपारण, घाटरानी झरना, स्वामी विवेकानंद सरोवर, इस्कॉन मंदिर जैसे कई सारे देखने लायक स्थल है। रायपुर में बहुत सारे एनजीओ ऐसे हैं, जो गरीब और अनाथ लोगों के उत्थान के लिए बहुत कार्य करते है। आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे कि रायपुर में कौन-कौन से अनाथाश्रम स्थित है।

Anathalay in Raipur-

1) Ramkrishna mission Vivekananda Ashram, Raipur - रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम

यपुर की भीड़भाड़ से दूर, ग्रेट ईस्टर्न रोड पर स्थित विवेकानंद आश्रम एक अत्यंत शांत और मन को सुकून देने वाली जगह है। हरे-भरे पेड़ों और रंग-बिरंगे फूलों से सुसज्जित यह परिसर, शहर के मध्य में होते हुए भी एक आध्यात्मिक शांति का अनुभव कराता है।

इस आश्रम में एक चैरिटी अस्पताल भी संचालित होता है, जहाँ ज़रूरतमंदों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई जाती है। यह अस्पताल जनसेवा के उद्देश्य से कार्य करता है और यहाँ परामर्श और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं दी जाती हैं।

समय-समय पर यहाँ मोटिवेशनल सेमिनार, ध्यान सत्र और क्षेत्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है, जो लोगों को मानसिक रूप से प्रेरित और सशक्त बनाते हैं।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि यह स्थान केवल एक चिकित्सा केंद्र और ध्यान स्थल है।

2) Mother Taresa Ashram, Raipur - मदर टेरेसा आश्रम

मदर टेरेसा संस्था द्वारा चलाया जा रहा यह आश्रम बुजुर्गों एवं बच्चों के लिए बनाया गया है। यहां पर उन्हें गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के साथ पेयजल की भी पूर्ण व्यवस्था उपलब्ध होती है। आश्रम में सभी लोग घुल मिलकर रहते हैं।

आश्रम की रायपुर जंक्शन से दूरी – 4.5 किलोमीटर

आश्रम का पता- Main Rd, Vallabh Nagar, Katora Talab, Civil Lines, Raipur, Chhattisgarh 492001

3) Vridha Ashram, Raipur - वृद्ध आश्रम

यह आश्रम सिर्फ जीवन के अंतिम दौर में अकेला छोड़ दिए गए बुजुर्ग लोगों के लिए है, जिसमें उन्हें यहां पर एक अच्छा माहौल प्रदान किया जाता है। बुजुर्ग लोगों के स्वार्थी बच्चे उन्हें यहां पर छोड़कर चले जाते हैं।

आश्रम की रायपुर जंक्शन से दूरी – 2.2 किलोमीटर

आश्रम का पता – Kota, Raipur, Chhattisgarh

4) Seva Bharti Matruchhaya, Raipur - सेवा भारती मातृछाया

यहां पर 10-12 साल के छोटे बच्चों को एक घर जैसा माहौल प्रदान किया जाता है। उनकी केयर टेकर उन्हें अच्छे से रखती है और बच्चों की जरूरत का सबकुछ यहां पर प्रदान कराया जाता है। आप भी यहां पर सहयोग करके इन छोटे बच्चों की किलकारी बन सकते हैं।

आश्रम की रायपुर जंक्शन से दूरी – 3.0 किलोमीटर

आश्रम का पता – Back side of Stadium, Unnamed Road, Kota, Raipur, Chhattisgarh 492001

तो दोस्तों अगर आप भी अपनी कोई शादी सालगिरह या फिर बर्थडे पार्टी को अनाथालय मे सिलिब्रेट करना चाहते है, तो हमारे बताए गए अनाथाश्रम में कर सकते है, साथ हीं हमे कमेंट करके जरूर बताना हमारी यह पोस्ट कैसी लगी आपको।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *