Donate us

Anath Ashram in Delhi For Ladies- दिल्ली में स्थित महिला अनाथ आश्रम की जानकारी

0
Anath Ashram in Delhi for Ladies- दिल्ली में स्थित महिला अनाथ आश्रम की जानकारी
Share the blog

Ladies Orphanage in Delhi-

भारत की राजधानी दिल्ली यूं तो दिलवालों का शहर कहा जाता है और यहां के एनजीओ के काम देखकर भी आपको लगेगा कि वास्तव में यहां के लोग दिलदार होते हैं। राष्ट्रपति भवन, लाल किला, इंडिया गेट जैसे प्रसिद्ध स्थान यहां पर है। दिल्ली में बहुत सारे एनजीओ ऐसे हैं, जो गरीब और अनाथ लोगों के उत्थान के लिए बहुत कार्य करते है‌। आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे कि दिल्ली में कौन-कौन से अनाथाश्रम स्थित है।

Mahila Anath Ashram in Delhi-

1) Sweet Homes Girls Ashram, Delhi - स्वीट होम गर्ल्स आश्रम

दिल्ली में यह आश्रम बिल्कुल हाईटेक बना हुआ है, जहां पर बालिकाओं के रहने की व्यवस्था उपलब्ध है। यहां पर छोटे बच्चों को खेलने के लिए खिलौने, खाने के लिए उन्हें पौष्टिक आहार भी उपलब्ध कराया जाता है। संस्था के सारे लोग बहुत हीं अच्छे और बच्चों का ठीक से ख्याल रखने वाले होते हैं। यहां पर बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस और बिजनेस की ट्रेनिंग भी दी जाती है, ताकि आगे चलकर वे अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।

आश्रम की दिल्ली जंक्शन से दूरी – 25 किलोमीटर

आश्रम का पता – Government Sarvodaya Co-Education Senior Secondary School 1 Metro Station Najafgarh, Dharampura, Najafgarh, Delhi, 110043

2) Arya MAHILA ASHRAM , Delhi - आर्य महिला आश्रम

इस आश्रम में अनाथ महिलाओं की रहने खाने की व्यवस्था बहुत ही बेहतरीन है। उनके इलाज हेतु समय-समय पर यहां डाॅक्टर्स अपनी सेवाएं देते हैं। आश्रम के आसपास का एरिया एकदम शांत और मन के लिए बहुत हीं अच्छा है। महिलाओं को यहां पर रोजगार का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। आश्रम का मैनेजमेंट बहुत हीं बेहतर तरीके से किया गया है।

आश्रम की दिल्ली जंक्शन से दूरी – 8.5 किलोमीटर

आश्रम का पता -, Central Ridge Reserve Forest, New Delhi, Delhi 110012

3) Kilkari Rainbow Home For Girls , Delhi - किलकारी रेनबो गर्ल्स होम

जैसा कि नाम में ही लिखा है किलकारी तो यह एक ऐसी संस्था है , जो लड़कियों के चेहरे की किलकारी बनने का कार्य करती है। यहां पर आश्रम का मेंटेनेंस बहुत हीं बेहतरीन किया जाता है और रहने वाली बालिकाओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान भी रखा जाता है। एक हेरिटेज बिल्डिंग में बना हुआ यह अनाथालय बाहर से देखने में बहुत हीं सुंदर लगता है।

अनाथाश्रम की दिल्ली जंक्शन से दूरी – 1.1 किलोमीटर

आश्रम का पता – NCC Building, Near Senior Secondary Girls School, Chabiganj, Kashmere, Gate, New Delhi, Delhi, 110006.

तो दोस्तों अगर आप भी अपनी कोई शादी सालगिरह या फिर बर्थडे पार्टी को अनाथालय मे सिलिब्रेट करना चाहते है, तो हमारे बताए गए अनाथाश्रम में कर सकते है, साथ हीं हमे कमेंट करके जरूर बताना हमारी यह पोस्ट कैसी लगी आपको।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.