Donate us

Anath Ashram In Jodhpur- जोधपुर में स्थित अनाथ आश्रम की जानकारी

0
राजस्थान का जोधपुर अपने रजवाड़ी अंदाज के लिए पूरी दुनियाभर में लोकप्रिय है। जोधपुर के क़िले और यहां की सांझी विरासत इस शहर को वो रूप प्रदान करती है, जो यहां पर्यटकों को बार-बार आने पर मजबूर करती है
Share the blog

Jodhpur anath ashram- जोधपुर में स्थित अनाथ आश्रम

राजस्थान का जोधपुर अपने रजवाड़ी अंदाज के लिए पूरी दुनियाभर में लोकप्रिय है। जोधपुर के क़िले और यहां की सांझी विरासत इस शहर को वो रूप प्रदान करती है, जो यहां पर्यटकों को बार-बार आने पर मजबूर करती है। जोधपुर में बहुत सारे एनजीओ ऐसे हैं, जो गरीब और अनाथ लोगों के उत्थान के लिए बहुत कार्य करते है‌। आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे कि जोधपुर में कौन-कौन से अनाथाश्रम स्थित है।

Orphanage In Jodhpur-

1) Vatsalyapuram Orphanage NGO, Jodhpur - वात्सल्यपुरम ऑर्फनेज् एनजीओ

वात्सल्यपुरम विशेष रूप से लड़कियों के लिए एक गैर सरकारी संगठन, अनाथालय और एक बाल देखभाल केंद्र है। यह सरकारी है, जिसे इंडिया अप्रूव्ड ऑर्गनाइजेशन का दर्जा प्राप्त है। यह एनजीओ पिछले 5 सालों से अनाथों के लिए काम कर रहा हैं। उनका उद्देश्य है “उचित देखभाल और शिक्षा के माध्यम से अनाथों, अर्ध-अनाथों, निराश्रितों और अन्य वंचितों को आश्रय देना और उनका विकास करना।” इनका मुख्य कार्यालय जोधपुर में स्थित है और अन्य शाखा कार्यालय सूरत में है। इस एनजीओ में बच्चों की देखभाल बेहतर तरीके से होने के साथ यहां बच्चों को घर जैसा माहौल प्रदान किया जाता है, जिससे उन्हें इस बात का बिल्कुल एहसास ना हो कि वे अनाथ है।

आश्रम की जोधपुर जंक्शन से दूरी – 3.6 किलोमीटर

आश्रम का पता – 1, B 17, Shopping Center Rd, Indira Colony, Pratap Nagar, Jodhpur, Rajasthan, 342003.

2) GEO Club Organisation , Jodhpur - जीईओ क्लब ऑर्गनाइजेशन

यह सिर्फ अनाथ बच्चों के ठहरने के लिए हीं नहीं अपितु उनके बेहतर भविष्य के लिए बनाई गई एक संस्था है, जिसका उद्देश्य रहता है कि वे यहां के बच्चों को एक बेहतर नागरिक बनाएं। यहां के स्टाॅफ का व्यवहार भी काफी अच्छा होने के साथ बच्चों को बेहतरीन सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाती है।

आश्रम की जोधपुर जंक्शन से दूरी – 2.9 किलोमीटर

आश्रम का पता – Waqt Mody Arcade, Near Bombay Motor Circle, HI Area Phase 2, Basni, Jodhpur, Rajasthan, 342001.

3) Apna Ghar Ashram , Jodhpur - अपना घर आश्रम

जोधपुर का यह आश्रम यहां के अनाथ लोगों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाता है। मानवता की सेवा करने के लिए यह एक बहुत अच्छी जगह है।

आश्रम की जोधपुर जंक्शन से दूरी – 4.3 किलोमीटर

आश्रम का पता – Gali No.2-3, Pal Rd, Sector G, Shastri Nagar, Jodhpur, Rajasthan 342008

तो दोस्तों अगर आप भी अपनी कोई शादी सालगिरह या फिर बर्थडे पार्टी को अनाथालय मे सिलिब्रेट करना चाहते है, तो हमारे बताए गए अनाथाश्रम में कर सकते है, साथ हीं हमे कमेंट करके जरूर बताना हमारी यह पोस्ट कैसी लगी आपको।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.