Donate us
March 31, 2026

Anath Ashram In Kolhapur- कोल्हापुर में स्थित अनाथ आश्रम की जानकारी

0
Anath Ashram In Kolhapur- कोल्हापुर में स्थित अनाथ आश्रम की जानकारी

महाराष्ट्र में स्थित कोल्हापुर अपने आभूषणों और लजीज व्यंजनों के लिए पूरी‌ दुनिया में जाना जाता है। यहां का पन्हाला किला, दाजीपुर वन्य जीव अभ्यारण, छत्रपति शाहू संग्रहालय आदि यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। कोल्हापुर में बहुत सारे एनजीओ ऐसे हैं, जो गरीब और अनाथ लोगों के उत्थान के लिए बहुत कार्य करते है‌। आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे कि कोल्हापुर में कौन-कौन से अनाथाश्रम स्थित है।

Orphanage In Kolhapur -

1) Bal Kalyan Sankul, Kolhapur - बाल कल्याण संकुल

बाल कल्याण संकूल कोल्हापुर में चलाया जा रहा एक ऐसा संगठन है जो शिक्षा से वंचित रह रहे छात्रों को अपनी ओर से शिक्षा की सुविधा उपलब्ध करवाता है। छात्रों को उनकी शिक्षा के साथ सभी प्रकार की शिक्षण सामग्री भी संस्था के सदस्यों के सहयोग से छात्रों को उपलब्ध कराई जाती है। इस संकुल में रहने वाले बच्चों को खाना भी बहुत बेहतर प्रदान किया जाता है और यह शासन के सहयोग से चलाया जा रहा आश्रम है। बच्चों की देखभाल के लिए यहां हमेशा केयरटेकर रहते हैं।

आश्रम की रेलवे स्टेशन से दूरी – 3.4 किलोमीटर

आश्रम का पता – Race Course Naka, Padmala, Kolhapur, Maharashtra, 416001.

2) Karunalay Balgruha, Kolhapur - करूणालय बाल गृह

करूणालय बाल गृह ऐसे बच्चों के रहने की जगह है जिनके सिर से उनके मां-बाप का सहारा उठ गया हो और वे अनाथों की तरह इधर-ऊधर ना भटके इस उद्देश्य से इस आश्रम का संचालन किया जाता है।

आश्रम की रेलवे स्टेशन से दूरी – 9.2 किलोमीटर

आश्रम का पता – Karunalay Balgruh, Ramnagar Shiye, near by Shiroli, behind Parmar Petrol Pump, MIDC, Kolhapur, Maharashtra 416122

3) Matoshree Vrudhashram, Kolhapur - मातोश्री वृध्दाश्रम

यह आश्रम वृद्ध लोगों और महिलाओं के लिए बनाया गया है, जिसमें बुढ़ापे में यदि बच्चे मां -बाप का साथ छोड़ देते हैं, तो उन्हीं बुजुर्गों को यहां पर सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है। बहुत से लोग यहां पर अपना जन्मदिन मनाने आते हैं और उन्हें इन बुजुर्गों का भी ढेर सारा आशीर्वाद मिलता है। यहां सभी लोग एक-दुसरे का सहारा बनकर हंसी खुशी से रहते हैं।

आश्रम की रेलवे स्टेशन से दूरी – 6.1 किलोमीटर

आश्रम का पता – 464, RK Nagar Rd, Astavinayaka Nagar, Ratnappa Kumbhar Nagar, Kolhapur, Maharashtra 416013

तो दोस्तों अगर आप भी अपनी कोई शादी सालगिरह या फिर बर्थडे पार्टी को अनाथालय मे सिलिब्रेट करना चाहते है, तो हमारे बताए गए अनाथाश्रम में कर सकते है, साथ हीं हमे कमेंट करके जरूर बताना हमारी यह पोस्ट कैसी लगी आपको।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *