Donate us

Anath Ashram in Noida-नोएडा में स्थित अनाथाश्रम की जानकारी

0
Anath Ashram in Noida-नोएडा में स्थित अनाथाश्रम की जानकारी
Share the blog

Orphanage in Noida- नोएडा में स्थित अनाथाश्रम

उत्तरप्रदेश सरकार को सबसे अधिक राजस्व देने वाला शहर नोएडा अपनी गगनचुंबी इमारतों और दिन-रात चलते मॉल के कारण हाईटेक सिटी के रूप में जाना जाता है, यहां थोड़े बहुत पर्यटन के स्थल भी है। नोएडा एनजीओ द्वारा अनाथ लोगों के रहने के लिए अनाथाश्रम का संचालन भी किया जाता है, जिसकी सारी जानकारी आपको इस पोस्ट में मिल जाएगी।

Anath Ashram at Noida-

1) SAI KRIPA ASHRAM, Noida - साईकृपा आश्रम

साईं कृपा एक नॉन प्रॉफिट वाली संस्था है, जिसका संचालन 1988 से किया जा रहा है। इस संस्था के द्वारा अनाथ बच्चों के ठहरने और उनकी शिक्षा के मुफ्त इंतजाम किए जाते हैं। इस एनजीओ की टीम काफी हार्डवर्किंग और सिन्सेयर भी है। इस आश्रम में कुछ 60-65 बच्चे रहते हैं, जिनकी देखभाल का पूरा कार्यभार आश्रम के जिम्मे ही होता है। आश्रम में समय-समय पर सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जाती है।

पता:  Z-133 & 134, Block Z, Sector 12, Noida, Uttar Pradesh, 201301.

2) VISHWA NIRMALA PREM ASHRAM, Noida - विश्व निर्मला प्रेम आश्रम

नोएडा में स्थित यह आश्रम सिर्फ महिलाओं और बालिकाओं के लिए हीं है, जहां पर योग की भी शिक्षा दी जाती है। इस आश्रम की स्थापना सन् 2003 में श्री माताजी निर्मला देवी द्वारा की गई थी। विश्व निर्मला प्रेम आश्रम एक गैर-सरकारी धर्मार्थ संगठन (एनजीओ) है, जो समाज के सबसे कमजोर वर्गों, अर्थात् निराश्रित महिलाओं और अनाथ बच्चों के पुनर्वास के लिए समर्पित है, जिसका मुख्य फोकस बालिकाओं पर है। यह एनजीओ जाति, धर्म, क्षेत्र, नस्ल या रंग के भेद के बिना सभी का समान रूप से स्वागत करता है।

आश्रम का पता – Plot No. 9, Knowledge Park I, Greater Noida, Uttar Pradesh, 201310.

3) MALA SMRITI HOME, Noida - माला स्मृति होम

यह आश्रम अनाथ छोटे -बच्चो का परवरिश के लिए चलाया जाने के साथ यहां पर बच्चों को टीचिंग देने का कार्य भी किया जाता है। अगर कोई अपना बर्थडे यहां आकर सेलिब्रेट करना चाहें, तो वह इन अनाथ बच्चों के साथ अपनी खुशियां बाँट सकता है। इस आश्रम के सदस्य बच्चों के साथ परिजन बनकर हीं रहते हैं और उनकी सारी सुविधाओं का ख्याल रखते हैं।

आश्रम का पता –  A-36, Nehru Garden Sharma Pharmacy, Aadarsh Ln, Khora Colony, Noida, Uttar Pradesh 201309

तो दोस्तों यदि आप भी नोएडा में है और अपना बर्थडे या कोई सेलिब्रेशन किसी अनाथाश्रम में करने का सोच रहे हैं, तो हमारी बताई गई जगहों पर आप कर सकते हैं और साथ ही हमें कमेंट करके बताइएगा कि हमारी पोस्ट कैसी लगी आपको।

इस पोस्ट में हमने इन मुद्दों पर बात किया जैसे-  anath ashram in noidaanath ashram in greater Noida, anath ashram in yamunanagar, noida anath ashram, orphanage in noida near me, orphanage at noida, noida orphanages, yateemkhana in noida, anathalaya in Noida. उम्मीद है ये पोस्ट आपके काम आएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.