Donate us

Anath Ashram in Pune- पुणे में स्थित अनाथाश्रम की जानकारी

0
पूरब का ऑक्सफोर्ड कहें जाने वाला पुणे महाराष्ट्र के हाईटेक शहरों में गिना जाता है, जो कि एक समय पर मराठाओं की सांस्कृतिक राजधानी रह चुका है। पुणे में सरकार और एनजीओ के परस्पर सहयोग
Share the blog

Pune Anath Ashram-पुणे में स्थित अनाथाश्रम

पूरब का ऑक्सफोर्ड कहें जाने वाला पुणे महाराष्ट्र के हाईटेक शहरों में गिना जाता है, जो कि एक समय पर मराठाओं की सांस्कृतिक राजधानी रह चुका है। पुणे में सरकार और एनजीओ के परस्पर सहयोग से चलाएं जा रहे अनाथाश्रम बच्चों की शिक्षा और आवास की सुविधा में बहुत मदद करते हैं, साथ हीं महिलाओं और बुजुर्गो की सेवा के लिए भी यहां अनाथाश्रम संचालित है। आज हम इस पोस्ट में आपको बताएंगे कि पुणे में कहां -कहां पर अनाथाश्रम बने हुए हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।

1) Anathashram Hadapsar, Pune - अनाथाश्रम हड़पसर

यह आश्रम छोटे बच्चे और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाया गया है, जिनका कोई आसरा नहीं होता है। यह आश्रम बच्चों को अच्छी तरह से अनुशासित रखता है और यह जगह भी काफी साफ सुथरी है। यह स्थान आपके डोनेशन के लिए भी बढ़िया है। यदि कोई व्यक्ति भोजन या अन्य कोई वस्तु दान करने के इच्छुक हैं तो आने से पहले उनसे संपर्क करके वह यह पुण्य कार्य कर सकता है।

पुणे जंक्शन से आश्रम की दूरी – 12 किलोमीटर

Address – 28, Kale Padal Road, Colony No 1, Bijle Nagar, Kale Padal, Hadapsar, Pune, Maharashtra, 411028.

2) Maher Ashram, Pune - महैर आश्रम

पुणे में स्थित यह संस्था अद्भुत लोगों से बना एक अविश्वसनीय संगठन है। जहां पर आपको सभी प्यार करने वाले, सहायक परिवार की तरह रहते हैं। यहां पर सभी पृष्ठभूमि, धर्म, जाति के अनाथ लोगों को सहारा दिया जाता है और इस आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। यहां का स्टाॅफ भी बहुत अच्छा होने के साथ रहने वाले अनाथ लोगों से कोई ग़लत व्यवहार नहीं करता है।

पुणे जंक्शन से आश्रम की दूरी – 8.0 किलोमीटर

Address – Sr. No. 1, Plot No. 102, Vadgaon Sheri, Near Sant Hospital, behind Lonkar Marathi School, Pune, Maharashtra, 411014.

3) Dnyandeep Balgruha, Pune - ज्ञानदीप बालगृह

सन् 1999 में बनकर तैयार हुआ यह ज्ञानदीप बाल गृह बच्चों के रहने के लिए एक अच्छी जगह है। यहां पर रहने वाले सारे बच्चे डिसीप्लीन के साथ रहते हैं और आश्रम के आसपास का नजारा भी काफी अच्छा है। यहां पर समय-समय पर बच्चों के बर्थडे सेलिब्रेट किये जाते हैं। यहां पर कोई मेहमान आया है, तो बच्चे खुशी के साथ उनका स्वागत करते हैं।

पुणे जंक्शन से आश्रम की दूरी – 13 किलोमीटर

Address – Sai Hospital Aadarsh Nagar Colony No 2, Infornt of Shobha Sadi Collection Road, Dighi, Pune, Maharashtra, 411015.

4) Matruchhaya Balakashram, Pune - मातृछाया बालकाश्रम

संपर्क संकल्प संस्था पुणे द्वारा संचालित यह मातृछाया बालकाश्रम अनाथ बच्चों के लिए ठहरने और उनकी शिक्षा के लिए बहुत कार्य करती है। यहां पर कुल 30 छात्रों के रहने की व्यवस्था है, जिसमें उनको खाना, पढ़ाई, आवास जैसी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।

पुणे जंक्शन से आश्रम की दूरी – 12 किलोमीटर

Address – Gaikwad Nagar, Samarth Nagar, Dighi, Pune, Maharashtra, 411015.

तो दोस्तों हमने इस पोस्ट में आपको पुणे के अनाथ आश्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की है। अगर आप भी इन आश्रमों में डोनेट करना चाहें तो कर सकते हैं, साथ ही हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा कि हमारी यह पोस्ट आपको कैसी लगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.