Donate us

Anath Ashram in Thane- थाने में स्थित अनाथाश्रम की जानकारी

0
Anath Ashram in Thane- थाने में स्थित अनाथाश्रम की जानकारी
Share the blog

Orphanage at Thane - थाने में स्थित अनाथाश्रम

महाराष्ट्र में स्थित भारत को 16 वाँ सबसे ज्यादा आबादी वाला क्षेत्र ठाणे झीलों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। यहां के पर्यटन स्थलों में केलवा बीच, सेंट जेम्स चर्च, सुधा गढ़ किला, अम्बेश्वर शिव मंदिर आदि यहां के प्रमुख पर्यटन के स्थल है। ठाणे में बहुत सारे एनजीओ ऐसे हैं, जो गरीब और अनाथ लोगों के उत्थान के लिए बहुत कार्य करते है‌। आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे कि ठाणे में कौन-कौन से अनाथाश्रम स्थित है।

Anath Ashram at Thane-

1) Ma Niketan, Thane - माँ निकेतन

मा निकेतन एक लड़कियों का अनाथालय है, जो कैथोलिक नन ऑफ़ सोसाइटी ऑफ़ मैरी के द्वारा चलाया जाता है। उनकी निस्वार्थ सेवा सेंट मदर टेरेसा की तरह ही है। यहां लड़कियों का बहुत ख्याल रखा जाता है। अच्छा खाना, अच्छा कपड़ा, अच्छी शिक्षा- यहां तक ​​कि उच्च शिक्षा और सबसे जरूरी उनके स्वास्थ्य को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है। बीमारी में उनका इलाज अच्छे अस्पतालों में होता है, बिना सरकार के सहयोग के। यहां अनाथ लड़कियों की देखभाल तब तक की जाती है, जब तक कि वे स्वतंत्र और आत्मविश्वासी न हो जाएं कि वे अपना जीवन खुद बना सकें। जो लोग इसे पढ़ रहे हैं उन सभी से अनुरोध है, कृपया इन अनाथ लड़कियों के अपनी ओर से पूरी मदद करे।

आश्रम की रेलवे स्टेशन से दूरी – 6.0 किलोमीटर

आश्रम का पता –  Pokharan Rd Number 2, Siddhachal Housing Society, Pawar Nagar, Thane West, Thane, Maharashtra , 400610

2) Aasara Trust , Thane - आसरा ट्रस्ट

आसरा ट्रस्ट गरीब और बेसहारा लोगों को आश्रय देने का एक स्थल है। यह एक नॉन गवर्नमेंट संस्था है, जिसमें कुल 17 बच्चे अभी फिलहाल में रह रहे हैं। यहां पर आप छोटे अमाउंट से लेकर तो जो भी अपनी मर्जी से देना चाहो, वह दान कर सकते हैं।

ठाणे स्टेशन से आश्रम की दूरी – 800 मीटर

 आश्रम का पता – No. B/24, Praful Nakhawa Chawl, Chendani Koliwada, Thane East, Thane, Maharashtra 400603.

3) Divya Prabha, Thane - दिव्य प्रभा

यह लड़कियों का एक छोटा अनाथालय है, जिसमें अभी हाल फिलहाल में 20 लड़कियां रह रहीं हैं। यहां पर उनको खाने के साथ पढ़ने और रहने की व्यवस्था प्रदान की जाती है। यह संस्था सरकार से किसी प्रकार का सहयोग नहीं लेती है, सिर्फ एनजीओ की सहायता से हीं यह चलाई जा रही है।

ठाणे स्टेशन से आश्रम की दूरी – 5.2 किलोमीटर

आश्रम का पता – Room No. 130, Baithi Chawl, Shree Vinayak Coop. Housing Society Ltd. Near Police Station, Pokhran Road No. 1, Vartak Nagar, THANE (W), Maharashtra 400606

तो दोस्तों अगर आप भी अपनी कोई शादी सालगिरह या फिर बर्थडे पार्टी को अनाथालय मे सिलिब्रेट करना चाहते है, तो हमारे बताए गए अनाथाश्रम में कर सकते है, साथ हीं हमे कमेंट करके जरूर बताना हमारी यह पोस्ट कैसी लगी आपको।

इस पोस्ट में हमने इन मुद्दों पर बात किया जैसे- anath ashram in thane, anath ashram in thane yeoor, anath ashram in thane west, anath ashram in thane west address, thane anath ashram, mahila anath ashram in thane, anath ashram in thane ghodbunder उम्मीद है ये पोस्ट आपके काम आएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.