पुरी भारत के चार धाम में से एक है और यहाँ 12वीं शताब्दी के जगन्नाथ मन्दिर स्थित होने के कारण इसे श्री जगन्नाथ धाम भी कहा जाता है। यहाँ पर कई सारे स्मारक एवं दर्शनीय स्थल है जैसे की – जगन्नाथ मंदिर, बालीघई बीच, सत्यवादी (साक्षीगोपाल), रथयात्रा पर्व इत्यादि। नीचे हम पुरी में स्थित आश्रम के नाम व् पते दे रहे है जहा पर ठहरने की व्यवस्था होती है। आश्रम में सस्ते कमरे होते है लेकिन साफ सफाई अच्छी होती है। ज्यादातर आश्रमों में भोजन भी उपलब्ध होता है।