Donate us
April 30, 2026
Ashram in Vrindavan for Stay Free

वृन्दावन में कुछ आश्रम है जहां आप बिलकुल कम दामों में या लगभग फ्री रह सकते है, नीचे हम वृन्दावन में इस प्रकार के कुछ आश्रम के नाम व् पते दे रहे है-

1- Balaji Ashram- बालाजी आश्रम

वृन्दावन में स्थित बालाजी आश्रम एक प्राचीन और प्रसिद्ध आश्रम है। कहा जाता है कि इस आश्रम में फ्री में योग, ध्यान और डिटॉक्स जैसे कार्यक्रम होते रहते हैं। इस आश्रम में बारे में लोगों का मानना है कि एक वॉलियंटर के रूप में काम करते हुए आसानी से मुफ्त में रुक सकते हैं। हालांकि, इस आश्रम में खाना खाने के लिए आपको पैसे देने पड़ सकते हैं, क्योंकि यहां सिर्फ ठहरने की फ्री सुविधा उपलब्ध है।

Address: HMGP+8QH, Bhaktivedanta Swami Marg, Bankebihari Colony, Vrindavan, Uttar Pradesh 281121

2- माता रितांबरी आश्रम-Mata Ritambari Ashram

माता रीतांबरी आश्रम वृन्दावन में ठहरने के लिए एक अच्छा आश्रम है। इस आश्रम में ठहरने के साथ-साथ आप भजन-कीर्तन में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा यहां अन्य धार्मिक कार्यक्रम होते रहते है जिसमे आप भाग ले सकते हैं। इस आश्रम में कई बार भंडारा का भी आयोजन होता है। ऐसे में अगर आप वृन्दावन में जा रहे हैं तो यहां आप ठहर सकते हैं।

3- श्री गोविंद धाम आश्रम-Shri Govind Dham Ashram

वृन्दावन में फ्री में रुकने के लिए आप किसी अच्छे जगह की तलाश में है तो फिर आप श्री गोविंद धाम आश्रम जा सकते हैं। कहा जाता है कि यहां सबसे अधिक वृद्ध महिलाओं को ठहरने का मौका मिलता है। हालांकि, इस आश्रम को लेकर यह भी कहा जाता है कि यहां ठहरने के लिए आपको गार्डनिंग, साफ-सफाई, देखरेख आदि कार्यों में हिस्सा लेना पड़ता है।

Address: Banke Bihari puram Colony, 107, Keshav Dham Rd, near Prem Dham, Chaitanya Vihar, Vrindavan, Uttar Pradesh 281121

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *