दिल्ली से वैष्णो देवी यात्रा ट्रैन द्वारा (DELHI TO VAISHNO DEVI TRAVEL BY TRAIN in HINDI)
Piyush Kumar August 12, 2024 0

Table of Contents
Toggleदिल्ली से वैष्णो देवी यात्रा ट्रैन द्वारा
माता वैष्णो देवी हिन्दू धर्म के प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक है। माता वैष्णो देवी का मंदिर जम्मू के कटरा क्षेत्र में स्थित है।
दिल्ली से वैष्णो देवी प्रत्येक वर्ष हज़ारो श्रद्धालु दर्शन करने के लिए जाते है। दिल्ली से वैष्णो देवी आप ट्रैन द्वारा, फ्लाइट द्वारा और सड़क मार्ग द्वारा भी जा सकते है।
दिल्ली से वैष्णो देवी जाने के लिए सबसे सरल और आसान मार्ग है रेल मार्ग। ट्रैन से आठ से नौ घंटे के सफर के द्वारा आप वैष्णो देवी आसानी से पहुंच सकते है।
कैसे जाये दिल्ली से वैष्णो देवी ट्रैन द्वारा (HOW TO TRAVEL DELHI TO VAISHNO DEVI BY TRAIN )
वैष्णो देवी जाने के लिए दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आप जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंच सकते है। जम्मू स्टेशन से बस या टैक्सी द्वारा आप कटरा पहुंच सकते है। कटरा से आप आराम से वैष्णो देवी पहुंच सकते है।
वैष्णो देवी जाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से कटरा रेलवे स्टेशन पहुंच सकते है। कटरा से आसानी से माता वैष्णो देवी पंहुचा जा सकता है।
दिल्ली से वैष्णो देवी मंदिर कटरा के लिए ट्रैन (DELHI TO VAISHNO DEVI TRAIN DETAILS )
ट्रैन (TRAIN) समय (TIME ) यात्रा समय (TRAVEL TIME ) टिकट मूल्य (PRICE )
12919 मालवा एक्सप्रेस 4 :30 11 घंटे 50 मिनट SL 395 Rs
12471 BDTS SVDK SPL 5 :40 11 घंटे 40 मिनट SL 395 Rs
22439 वन्दे भारत 06 :00 08 घंटे CC 1290
22461 श्री शक्ति एक्सप्रेस 19 :05 10 घंटे 35 मिनट 3AC 1040Rs
14033 जम्मू मेल 20 :05 12 घंटे 30 मिनट SL 365 Rs
12445 उत्तर संपर्क क्रांति 20 :50 11 घंटे 5 मिनट SL 395 Rs
ट्रैन से कटरा पहुंचने के बाद आप कटरा में रुक सकते है। कटरा में रुकने के लिए होटल्स और वैष्णो देवी देवी श्राइन बोर्ड के रूम भी मिल जायेगे। आप अपनी सुविधा अनुसार रुक सकते है।
आप वैष्णो देवी यात्रा से पूर्व यात्रा पर्ची अवश्य लें। यह यात्रा पर्ची आपको वैष्णो देवी की ऑफिसियल वेबसाइट से ऑनलाइन भी ले सकते है। इसके अलावा यात्रा पर्ची आप रेलवे स्टेशन से ले सकते है। यात्रा पर्ची लेने के बाद आप माता वैष्णो की चढाई कर के माता के दरबार में पहुंच सकते है।








