Donate us
May 1, 2026

Dharamshala In Ujjain Near Railway Station-उज्जैन रेलवे स्टेशन के पास स्थित धर्मशाला

0
Dharamshala in Ujjain near Railway Station-उज्जैन रेलवे स्टेशन के पास स्थित धर्मशाला

Ujjain मध्य प्रदेश का एक प्रमुख धार्मिक शहर है, जहां Mahakaleshwar Jyotirlinga स्थित है। यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और Shipra River के तट पर स्थित होने के कारण अत्यंत पवित्र माना जाता है। यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

यदि आप महाकालेश्वर दर्शन के लिए उज्जैन रहे हैं और ठहरने के लिए Ujjain Railway Station के पास धर्मशाला की तलाश कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। इस लेख में हम आपको रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित धर्मशालाओं के बारे में सरल और स्पष्ट जानकारी देंगे, ताकि आपकी यात्रा सुविधाजनक और आरामदायक बन सके।

1) Agrawal Dharmshala, Ujjain- अग्रवाल धर्मशाला

यह धर्मशाला Ujjain Railway Station और Dewas Gate Bus Stand से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे यहां पहुंचना आसान रहता है।

यहां न्यूनतम शुल्क पर ठहरने के लिए कमरे और हॉल दोनों उपलब्ध हैं। डबल बेड वाले कमरों में अटैच बाथरूम और पानी की सुविधा दी जाती है, जिससे यात्रियों को आरामदायक ठहराव मिलता है।

इस धर्मशाला से आप उज्जैन के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए ऑटो या ई-रिक्शा जैसे साधनों का आसानी से उपयोग कर सकते हैं। भोजन के लिए पास में स्थित भोजनालयों में प्रसादी का लाभ लिया जा सकता है।

किफायती दर और सुविधाजनक लोकेशन के कारण, उज्जैन में ठहरने के लिए यह धर्मशाला एक अच्छा विकल्प है।

पता Modi Ki Gali, Bakshi Bazar, Kamri Marg, Ujjain, Madhya Pradesh 456006

2) Mahakaal dharmshala, Ujjain-महाकाल धर्मशाला

यह धर्मशाला Mahakaleshwar Jyotirlinga और Ujjain Railway Station के बीच स्थित है, जिससे यात्रियों के लिए आवागमन बेहद सुविधाजनक हो जाता है।

यहां एसी और नॉन-एसी दोनों प्रकार के कमरे उपलब्ध हैं। नॉन-एसी कमरे का किराया लगभग ₹1300 और एसी कमरे का किराया करीब ₹2000 है। सभी कमरों में अटैच बाथरूम और शॉवर जैसी सुविधाएं दी जाती हैं, जिससे ठहराव आरामदायक बनता है।

इसके अलावा, यहां का स्टाफ सहयोगी और विनम्र है, जो बाहर से आने वाले यात्रियों की अच्छी तरह से सहायता करता है।

लोकेशन और सुविधाओं को देखते हुए, उज्जैन में ठहरने के लिए यह धर्मशाला एक अच्छा और सुविधाजनक विकल्प माना जाता है।

पता Jaisinghpura, Ujjain, Madhya Pradesh 456001

3) Shri jat dharmshala, Ujjain- श्री जाट धर्मशाला

यदि आप उज्जैन में किफायती ठहरने का विकल्प खोज रहे हैं, तो यह धर्मशाला एक अच्छा चुनाव हो सकती है। जाट समाज द्वारा संचालित इस विशाल धर्मशाला में लगभग 500 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है, जो इसे समूह या परिवार के लिए उपयुक्त बनाती है।

यहां मात्र ₹200 के शुल्क में डबल बेड वाला कमरा उपलब्ध है, जिसमें अटैच बाथरूम और पानी की सुविधा दी जाती है।

लोकेशन की बात करें तो यह धर्मशाला Ujjain Railway Station से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, और शहर के अन्य प्रमुख दर्शनीय स्थल भी यहां से आसानी से पहुंच में हैं।

कम बजट में सुविधाजनक ठहरने के लिए यह धर्मशाला उज्जैन में एक अच्छा विकल्प मानी जाती है।

पता Ankhpath Chouraha, Mangalnath Marg, Ujjain, Madhya Pradesh 456006

तो दोस्तों यदि आप उज्जैन दर्शन के लिए आते हैं, तो हमारे द्वारा बताई गई धर्मशालाओं में जरूर ठहरें और हमें कमेंट करके बताएं कि आपका अनुभव कैसा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *