वडोदरा, गुजरात में एक शहर है। यह शहर विश्वामित्री नदी के तट पर स्थित है, जो 126 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वडोदरा गुजरात की सांस्कृतिक राजधानी है। यह गुजरात के सबसे बड़े विश्वविद्यालय महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा का घर है। यह शहर वडोदरा स्टॉक एक्सचेंज का भी घर है, जो गुजरात का एकमात्र स्टॉक एक्सचेंज है। वडोदरा रेलवे स्टेशन गुजरात का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है। अगर आप वडोदरा घूमने आये है और किसी धर्मशाला में ठहरना चाहते है तो यह पोस्ट आपके काम आयेगा।