Famous Food of Chandigarh in Hindi- चंडीगढ़ के प्रसिद्ध व्यंजन
Piyush Kumar August 13, 2024 0

Table of Contents
ToggleChandigarh Famous Food
चंडीगढ़ भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है और साथ ही साथ पंजाब और हरियाणा दो राज्यो की राजधानी भी है। यह भारत के सुनियोजित ढंग से बसाये हुए शहरो मे से एक है। चंडीगढ़ को यह नाम माँ चंडी से मिला है। चंडीगढ़ अपने भौगोलिक सुंदरता और जायकेदार व्यंजनों के लिए जाना जाता है। चलिए जानते है चंडीगढ़ के कुछ प्रमुख जायको के बारे मे।
Chandigarh Ka Famous Food- चंडीगढ़ का फेमस फ़ूड
1- पाव भाजी (Pav Bhaji)
पाव भाजी को मैस की हुई सब्जियों से बनाया जाता है। इसमे पड़े मसाले इसे एक चटपटा स्वाद देते है, तवे पर पकाने के बाद इसे मक्खन लगे पाव के साथ परोसा जाता है।
2- पनीर टिक्का (Paneer Tikka)
पनीर टिक्का को पनीर के साथ बनाया जाता है। इसमे पनीर को मसालों और दही के साथ मैरिनेट किया जाता है फिर इसे तंदूर मे ग्रिल करके पुदीने की चटनी के साथ सर्व किया जाता है।
3- अमृतसरी कुलचा (Amritsari Kulcha)
अमृतसरी कुलचे को खमीर मिले हुए मैदे से बनाया जाता है। इसे तंदूर हल्का गोल्डन होने तक सेका जाता है। कूलचो के अंदर मसले हुए आलू का मसाला भरा जाता है।
4- सरसो द साग और मक्के दी रोटी (Sarso da Saag & Makki di Roti)
सरसो के साग को ठंड के महीनों मे बड़े चाव से खाया जाता है। इसे सरसो के हरे पत्तो और पालक से बनाया जाता है। मक्के की रोटी को मक्के के आटे से बनाते है जिसे चूल्हे या तंदूर मे सेकते है।
5- पराठा (Paratha)
पराठे गेहूँ के आटे से बनाये जाते है जिनके अंदर अलग अलग तरह की स्टफ्फिंग भर कर उन्हे तवे पर देशी घी मे सेक लिया जाता है। इन्हे चटनी के साथ सर्व करते है।
Chandigarh Famous Sweet- चंडीगढ़ की फेमस मिठाईया
1- गुलाब जामुन (Gulab Jamun)
गुलाब जामुन को मैदे और खोये से बनाया जाता है। जिसे तल कर चीनी की चासनी मे डाल देते है। यह काफी नरम होता है और मुँह मे डालते ही घुल जाता है।
2- गुजिया (Gujiya)
गुजिया मैदे से बनाई जाती है। इसके अंदर खोये और मेवे भर कर इसे तल लेते है। जिन्हे बाद मे चीनी की चासनी मे डाल दिया जाता है।
Famous Street Food in Chandigarh- चंडीगढ़ के फेमस स्ट्रीट फ़ूड
चंडीगढ़ के फेमस स्ट्रीट फ़ूड नीचे दिए गए है –
Night street food in chandigarh
1- गोलगप्पा (Golgappa)
गोलगप्पे को पानी पूरी भी बोलते है। यह एक काफी प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है। इसमे सूजी की छोटी पूरियो मे मटर, आलू ,चने, प्याज और चटपटे पानी को भर कर खाया जाता है।
2- दही भल्ला (Dahi Bhalla)
दही भल्ला को पीसी हुई उड़द की दाल से बनाया जाता है। जिन्हे तलने के बाद क्रीमी दही मे डाल कर मसाले मिला दिये जाते है।
3- चाट (Chaat)
चाट एक तरह का स्नैकस होती है, जिसे कई तरह से बनाया जाता है। चाट मे आलू चाट, दही भल्ले और भेल पूरी रांची मे काफी चाव से खाई जाती है।
4- छोले भटूरे (Chole Bhature)
छोलो को काबुली चने से बनाया जाता है, जिसे मसालों और प्याज का तड़का लगाते है। भटूरे खमीर वाले मैदे से बनाये जाते है। जिन्हे हाथ से पतला कर तेल मे तल लेते है।
5- कुल्फी (Kulfi)
कुल्फी को गाढ़े दूध से बनाया जाता है। जिसमे मेवे और केसर मिला कर उन्हे जमा दिया जाता है। यह कई फ्लेवर मे बनाई जाती है।
Chandigarh famous food places/ Famous restaurants Chandigarh- चंडीगढ़ के फेमस रेस्टोरेंट
1- पिकैंटे
यह रेस्टोरेंट 178 इंडस्ट्रियल एंड बिजनेस पार्क 178, इंडस्ट्रियल एंड बिजनेस पार्क, फेज 1, चंडीगढ़ मे स्थित है।
2- अरबन कैफे
यह कैफे 178 इंडस्ट्रियल एंड बिजनेस पार्क इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 हयात रीजेंसी चंडीगढ़, चंडीगढ़ मे स्थित है।
3- कैफे @ जेडब्ल्यू
यह कैफे प्लॉट नंबर 6 सेक्टर 35 बी दक्षिण मार्ग, चंडीगढ़ मे स्थित है।
4- सफ्फरौन ( suffron)
यह रेस्टोरेंट 6 दक्षिण मार्ग दक्षिण मार्ग | सेक्टर 35 – बी, चंडीगढ़ मे स्थित है।
5- 24/7 रेस्टोरेंट इन द ललित चंडीगढ़
यह रेस्टोरेंट राजीव गांधी आईटी पार्क ललित चंडीगढ़, चंडीगढ मे स्थित है।








