Donate us
October 17, 2024
फतेहपुर सिकरी: Top Places, Timings And How to Reach Fatehpur Sikri
Share the blog

फतेहपुर सीकरी में घूमने लायक स्थान (Best places to visit in Fatehpur sikri)

फतेहपुर सिकरी उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित है, फतेहपुर सिकरी 1571 में मुगल सल्तनत की राजधानी थी। मुगल काल में ही इस स्थान का सर्वाधिक विकास हुआ था। फतेहपुर सीकरी मुग़ल और हिन्दू वास्तुकला का एक बेहद खूबसूरत नमूना है। इस ब्लॉग में हम इन मुद्दों के बारे में बतायेगे – fatehpur sikri, fatehpur sikri fort, agra fatehpur sikri, fatehpur sikri was built by, buland darwaza fatehpur sikri, fatehpur sikri jama masjid, fatehpur sikri timing, etc.

पंचमहल (Panch Mahal, Fatehpur Sikri)

पंचमहल अकबर द्वारा बनाई गई पांच मंजिला मुगल इमारत है। यह स्मारक मुगल वास्तुकला का एक बेहतरीन नमूना है। यहाँ पर मुग़ल परिवार की रानियाँ अपना खाली समय बिताया करती थी। 

जोधाबाई का किला

जोधाबाई किले का निर्माण अकबर ने अपनी पत्नी जोधा के लिए करवाया था । यह महल  हिंदू और  मुस्लिम वास्तुकला का एक नायाब नमूना है। यहाँ आपको बेहद ख़ूबसूरत फूलो की नक्काशी देखने के लिए मिल जाएगी।

हिरण मीनार (Hiran Minar, Fatehpur Sikri)

हिरण मीनार एक अश्तकोड़िय मीनार है। अकबर ने अपने हिरण हाथी कि याद में इसे बनवाया था।

जामा मस्जिद (Jama Masjid, Fatehpur Sikri)

इस मस्जिद का निर्माण 1571 से 1572 ईस्वी के बीच हुआ था। इसे शुक्रवार की मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है। यह मस्जिद सऊदी अरब की मक्का मस्जिद की कॉपी है।

बुलंद दरवाजा (Buland Darwaza, Fatehpur Sikri)

फतेहपुर सीकरी में बुलंद दरवाजा का निर्माण अकबर ने गुजरात की जीत के बाद करवाया  था। यह दरवाजा बलुआ पत्थर से बना है और उस पर सफेद व्  काले संगमरमर से नक्काशी  की गई है।

बीरबल का महल (Birbal's House, Fatehpur Sikri)

बीरबल का महल राजा बीरबल का निवास स्थान था। यहां आपको मुग़ल वास्तुकला की जटिल नक्काशी, झरोखे आदि देखने के लिए मिल जायेगे।

दीवान ए खास (Diwan-i-Khas, Fatehpur Sikri)

दीवान ए खास इमारत 4 केंद्रीय मीनार है। जिसे की लोटस थ्रोन के नाम से भी जाना जाता है।

शेख सलीम चिश्ती का मकबरा (Tomb of Salim Chishti)

इस मकबरे का निर्माण 1580 से 1581 के बीच हुआ था। सफेद संगमरमर से बना हुआ यह मकबरा बेहद खूबसूरत हैं। यदि आप फतेहपुर सीकरी आते है तो यहाँ जरूर आये।

ख्वाब गाह

ख्वाब गाह को ड्रीम पैलेस के नाम से भी जाना जाता है। यह परिसर लाल बलुआ पत्थर से बना हुआ है। यहां आपको बेहद खूबसूरत नक्काशी देखने के लिए मिलेगी।

दीवान ए आम (Diwan-i-Aam, Fatehpur Sikri)

दीवान ए आम एक बहुत बड़ी आयत कार मंडप संरचना है। यह वह स्थान है जहां राजा अकबर जन समस्याओं का निपटारा करते थे। 

फतेहपुर सीकरी आने का उत्तम समय (Best time to visit Fatehpur sikri)

फतेहपुर सीकरी पूरे वर्ष में किसी भी समय आ सकते हैं। लेकिन अक्टूबर से मार्च तक के बीच का समय फतेहपुर सीकरी घूमने के लिए अच्छा है। क्योंकि इस समय यहां का तापमान सामान्य रहता है ना ज्यादा अधिक गर्मी होती है ना अधिक सर्दी होती है। इसलिए आप इस समय आराम से घूम सकते हैं।

कैसे पहुंचे फतेहपुर सीकरी (How to reach Fatehpur sikri)

फ्लाइट द्वारा (How to reach Fatehpur sikri by Air)- फ्लाइट द्वारा आगरा एयरपोर्ट पर उतर कर आसानी से फतेहपुर सीकरी पहुंच सकते है। आगरा एयरपोर्ट से फतेहपुर सीकरी की दूरी 34 किलोमीटर।

रेलवे स्टेशन (How to reach Fatehpur sikri by Train)- ट्रैन द्वारा आगरा रेलवे स्टेशन पर उतर कर फतेहपुर सीकरी पहुंच सकते है। आगरा रेलवे स्टेशन से फतेहपुर सीकरी की दूरी 36 किलोमीटर।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.