गोवा पश्चिमी भारत के अरब सागर के किनारे स्थित एक राज्य है, जो अपने खूबसूरत समुद्र तटों, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए जाना जाता है। गोवा के व्यंजनों में मसालों और स्वादों का बोलबाला है। गोवा का मुख्य भोजन चावल और मछली करी है। अधिकांश व्यंजनों में नारियल, चावल, मछली, सूअर का मांस, मांस और कोकम जैसे स्थानीय मसाले शामिल होते हैं। यहां के व्यंजनों में ज्यादातर समुद्री भोजन का बोलबाला है।
Famous dish of Goa-
फिश करी (fish kari):
फिश करी एक पारंपरिक एवम स्वादिष्ट गोवा का व्यंजन है जिसमें मछली को स्पाइसी और तले हुए मसालों के साथ पकाया जाता है। यह व्यंजन दक्षिण भारत में गोवा के अलावा केरल और तमिलनाडु के भी लोकप्रिय व्यंजन है। मछली को नारियल दूध, दही, टमाटर, प्याज और हरी मिर्च के साथ पकाकर बनाई जाती है। यह गर्म चावल या नान के साथ परोसा जाती है।
चिकन कफ्रेल (Chicken Cafreal):
चिकन कफ्रेल गोवा का प्रसिद्ध व्यंजन है जो मुख्य रूप से ग्रीन मसाले से बनता है। यह चिकन तले या अंदर से सेंका जाता है और उसे हरी चटनी के साथ परोसा जाता है। इसमें प्याज, टमाटर और धनिया का उपयोग भी होता है। यह व्यंजन ही स्वादिष्ट होता हैं, इसे देखते ही आपके मुंह में पानी आ जायेगा।
सॉरपोटेल (Sorpotel):
सॉरपोटेल गोवा का एक प्रसिद्ध व्यंजन है जो आमतौर पर शहरी इलाकों में बनाया जाता है। यह भारतीय खाने का एक बड़ा हिस्सा है और यह मुख्य रूप से गोवा का खाद्य पदार्थों है। इसमें शिकार (हिरन) का मांस या सूअर का मांस मुख्य घटक होता है मांस को हल्का उबाला कर तेल में तला जाता है। प्याज, लहसुन और तैयार मसाला अन्य मसालों और जड़ी बूटियों के साथ मिला कर बनाया जाता है यह एक बहुत ही स्वादिष्ट और लोकप्रिय व्यंजन है जो अन्य भारतीय राज्यों में भी प्रचलित हो गया है।
केकड़ा ज़ाकुटी (Crab Xacuti):
क्रैब ज़ैक्यूटी गोवा की एक प्रसिद्ध स्थानीय डिश है।
इसे केकड़े से बनाया जाता हैं। सबसे पहले केकड़े के पंजों को सावधानी से हटाने जाता है और फिर इसे 15 मिनट तक उबालकर कुछ मसालो के साथ मिला कर बनाया जाता हैं। इसे गाढ़ा और फूला हुआ बनाने के लिए इसमें अंडे मिलाए जा सकते हैं, जो इसे एक विशेष टेस्ट देते हैं।
फीजौदा (Feijoada):
फीजौदा ब्राजिल का व्यंजन हैं जो गोवा का प्रसिद्ध व्यंजन हैं।
इस नमकीन सूअर का मांस, मसाला और लाल बीन्स को मिलाकर और तला जाता है। ग्रेवी के लिए पानी की जगह नारियल का दूध डाला जा सकता है क्योंकि नारियल का दूध एक अनोखा स्वाद आ जाता है और गाढ़ी हो जाती हैं। गोअन फिजोडा को चावल या पोइस के साथ परोसा जाता है।
पार्क विंडालू (Pork Vindaloo):
पार्क विंडालू सूअर के मांस से बनाए जाने वाला गोवा का प्रसिद्ध व्यंजन हैं। इस व्यंजन के बारे में ऐसा कहा जाता हैं की इसे पहले विंदाहलो कहा जाता था लेकिन व्यंजन में आलू का उपयोग होने के कारण लोग इसे विंदालू कहने लगे। इसे बनाने के लिए सबसे पहले मांस को सिरके के साथ मिला कर रात पर रखा जाता है, फिर प्याज, मिर्च, लहसुन और अन्य मसाले का उपयोग करके बनाया जाता है, तथा इसे बासमती चावल के साथ परोसा जाता हैं और यह स्पाइसी स्वाद का होता है
शाकुती (Shakuti):
शाकुती एक गोवा का प्रसिद्ध व्यंजन है जो नारियल के दूध, लाल मसाले, गोवन मसाले और चिकन के साथ बनाया जाता है। इसमें भरपूर मसालों का उपयोग किया जाता है जो इसे एक तीखा और मधुर स्वाद देते हैं। यह गोवन व्यंजन बासमती चावल या नान के साथ परोसा जाता है और इसका स्वाद लोगों को बहुत पसंद आता है।
दिए गए सभी व्यंजनों को अपने गोवा के यात्रा के दौरान एक बार जरूर स्वाद लाएगा।