अरुणाचल प्रदेश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर ईटानगर हैं। यह शहर हिमालय की तराई में बसा हुआ है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई 350 मी. है। इस शहर का नाम शहर में स्थित ईटा किला पर रखा गया है। लेकिन अब इस किले को राजभवन के नाम से जानते हैं, और यह राज्यपाल का सरकारी आवास है। आइए ईटानगर के कुछ प्रमुख स्थानों के बारे में जानने हैं जहां सैलानियों की भीड़ लगी रहती है।
Tourist places in Itanagar
1- ईटानगर का किला (Ita Fort)
ईटानगर में एक बेहत खूबसूरत और प्रसिद्ध पर्यटक ईटा किला हैं। जिसका निर्माण 14-15वीं शताब्दी में हुआ था। किले के पास पौराणिक गंगा झील भी है।
2- पापुम पेर (papum per)
पापुम पेर अरूणाचल प्रदेश का एक खूबसूरत स्थान है। यह ईटानगर से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पापुम पेर हिमालय की तराई में स्थित हुआ है, जिसके कारण यहां से पर्वत के अनेक चोटियों को देख सकते हैं। इसके अलावा यहां से जंगल, नदियों को देख सकते हैं।
3- गंगा झील (Ganga Lake)
पौराणिक गंगा झील ईटानगर से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस झील के पास में ही बेहत खूबसूरत जंगल भी हैं। इस जंगल में रंग–बिरंगे फूल,वन्य जीव, पेड़–पौधे के बगीचे देखने के लिए सैलानियों आते रहते हैं।
4- बौद्ध मंदिर (Buddhist temple )
ईटानगर में एक खूबसूरत बौद्ध मन्दिर है। इस मंदिर स्थापना तिब्बती शैली में किया गया है। इस मंदिर की छत पीली रंग की हैं, और मंदिर में छत से ईटानगर के खूबसूरत दृश्य देखे जा सकते हैं।
Best time to visit Itanagar
ईटानगर जाने के लिए सबसे बेस्ट टाइम अप्रैल से जून क्योंकि इस समय यहां का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस – 35 डिग्री सेल्सियस तक रहती हैं। यह महीना बसंत ऋतु का होता हैं, जिससे पेड़ – पौधो में नए–नए फूल–पत्ते आए होते हैं।चारो ओर हरियाली होती हैं।
नए नए पक्षी दिखते हैं, ईटानगर के किला, गंगा झील के साथ साथ इन खूबसूरत मौसम और
हरियाली का आनंद ही कुछ अलग होता हैं।यहां का शांत वातावरण सैलानियों को बहुत आकर्षित लगता हैं।
How To Reach Itanagar
हवाईजहाज से: ईटानगर हवाई मार्ग से पहुंचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा उत्तर लखीमपुर में लीलाबाड़ी हवाई अड्डा जो ईटानगर से 57 किलोमीटर की दूरी पर हैं।
रेल द्वारा: ईटानगर रेल मार्ग से पहुंचने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन असम के हरमुती रेलवे स्टेशन
जो ईटानगर से 34 किलोमीटर दूर है, और अरुणाचल प्रदेश में नाहरलागुन रेलवे स्टेशन जो ईटानगर से 15 किलोमीटर की दूरी पर हैं
सड़क द्वारा: ईटानगर सड़क मार्ग से भी आप बहूत ही सुविधा पूर्वक पहुंच सकते हैं, क्योंकि यहां की सड़के बहुत ही अच्छी हैं, और बस सर्विस भी आप को बहुत ही आसानी से मिल जायेगा हैं। आप राष्टीय राजमार्ग 15, 415 होते हुए ईटानगर पहुंच जायेगे।
Famous foods of Itanagar
यहां का प्रसिद्ध व्यंजन चावल हैं जिसे एक विशेष प्रक्रिया से बनाया जाता हैं। चावल को गर्म कोयलों के ऊपर रख कर एक खोखले बांस में पकाना जाता हैं। इस चावल का स्वाद बहुत ही लजीज़ होता हैं।
We, with our blogs, promotes the traveling lifestyle and helps in guiding people about all the aspects of exploring a new place, shaktipeeth, jyortirlinga, foods, temples, etc.