Jain Dharamshala In Chandigarh:चंडीगढ़ में स्थित जैन धर्मशाला की बुकिंग और किराया
Piyush Kumar October 29, 2024 0Table of Contents
ToggleChandigarh Jain Dharamshala-
चंडीगढ़ अपनी मशहूर और ऐतिहासिक इमारतों की वजह से जाना जाता है जो कि अंग्रेजों ने मॉडर्न आर्किटेक्चर के साथ बनाई थी। यहाँ का रॉक गार्डन काफी प्रसिद्ध है। यहाँ पर रोज़ ही यात्रियों का तांता लगा रहता है। तो यदि आप चंडीगढ़ घूमने की सोच रहे हैं तो वहाँ पर आपको ठहरने के लिए जैन धर्मशालाओं की जानकारी हम दे रहे है।
1: Shree Digambar Jain Mandir and Dharamshala, Chandigarh
यह धर्मशाला चंडीगढ़ में रामलीला मैदान के पास स्थित है। यहाँ पर आपको साफ सुथरे कमरे मिलते हैं जहाँ पर अटैच बाथरूम भी हैं। नहाने के लिए गर्म पानी भी मिलता है। यहाँ पर शुद्ध शाकाहारी भोजन मिलता है। यहाँ की पार्किंग भी काफी बड़ी है। यहाँ का वातावरण भी बेहद शांत है।
पता : Ram Leela Maidan Sector, 27B, Sector 27, Chandigarh, 160019
2: Bhagwan Mahavir Jain Shwetamber Temple, Chandigarh
यह धर्मशाला सेक्टर 28, चंडीगढ़ में स्थित है। यह चंडीगढ़ के मेन रोड पर स्थित है तो आने जाने में यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी। यह मंदिर बेहद सुंदर बना है और पूरे चंडीगढ़ में यह इकलौता श्वेतांबर जैन मंदिर है। यहाँ पर मंदिर के साथ साथ धर्मशाला की भी व्यवस्था की गयी है। यहाँ पर आपको सुविधा के अनुसार कमरे मिल जाते हैं। क्योंकि यह एक जैन मंदिर और धर्मशाला है, तो यहाँ पर शुद्ध शाकाहारी बिना प्याज और लहसुन का खाना और शुद्ध जल भी मिलता है। यहाँ पर पार्किंग की सुविधा भी बेहद अच्छी है।
पता– 2060, Chandi Path, Sector 28 D, Sector 28, Chandigarh, 160002
3: S.S. Jain Sabha, Chandigarh
यह धर्मशाला सेक्टर 18,चंडीगढ़ में स्थित है। यहाँ पर यात्रियों की सुविधा के लिए बेहद अच्छे और साफ सुथरे कमरे दिए जाते हैं। साथ ही नहाने के लिए गर्म पानी और पीने के लिए शुद्ध ताजा पानी भी दिया जाता है। भोजन के लिए यात्रियों को आसपास बने भोजनालय या होटल में जाना पड़ सकता है। यहाँ पर हॉल की सुविधा भी दी जाती है। जिसमे 15 लोग एक साथ रह सकते हैं। यहाँ पर घूमने फिरने के लिए लोकल ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था भी की जाती है। बीमार लोगों के लिए यहाँ दवा खाने की व्यवस्था भी है।
पता : 4102, Himalaya Marg, Next to Church, Sector 18D, Sector 18, Chandigarh, 160018
4: चनन राम मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट- Chanan Ram Memorial Trust Dharamshala, Chandigarh
यह धर्मशाला सेक्टर 15, चंडीगढ़ में स्थित है। यहाँ पर आपको एसी और नॉन एसी दोनों तरह के कमरे ₹250 से लेकर ₹500 प्रतिदिन पर मिल सकते हैं। साथ ही यहाँ पर खाने पीने की व्यवस्था भी ठीक है। यहाँ पर रहना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि यह जगह चंडीगढ़ की सभी मशहूर इमारतों के काफी नजदीक है। ज़ाकिर हुसैन गार्डन यहाँ से14 मिनट की दूरी पर है, आर्ट गैलरी18 मिनट की दूरी पर है, इंटरनेशनल डॉल्स म्यूजियम यहाँ से 20 मिनट की दूरी पर है, और चंडीगढ़ का बाजार यहाँ से 5 मिनट की दूरी पर है।।
पता : Udyan Path, 15C, Sector 15, Chandigarh, 160015
5: श्री वाल्मीकि धर्मशाला
यह धर्मशाला सेक्टर 26, ट्रांसपोर्ट एरिया, चंडीगढ़ में स्थित है।यहाँ पर आपको हर कमरे में अटैच बाथरूम और उसमें गर्म पानी के गीजर की सुविधा दी जाती है। यहाँ पर खाने की व्यवस्था भी है। यहाँ पर आपको छोटे मोटे समारोह के लिए हॉल की भी सुविधा दी जाती है। यहाँ पर पार्किंग की सुविधा नहीं है, तो पार्किंग के लिए आपको गैराज या किसी अन्य पार्किंग का सहारा लेना पड़ सकता है।।
पता : Madhya Marg, Phase 2, Transport Area, Sector 26 East, Chandigarh, 160019
6- Laxmi Narayan Dharamshala
Address: Sector 20 C, Sector 20 D, Sector 20, Chandigarh 160020
Rooms:
| Name | Inclusions | Contribution | |
|---|---|---|---|
| 2 Bed AC Room |
| Rs.1,344.00 | |
| 2 Bed Non AC Room (Non-Attached Let Bath) |
| Rs.672.00 | |
| 3 Bed AC Room |
| Rs.1,680.00 |
आज हमने इस पोस्ट में आपको चंडीगढ़ में बनी सभी जैन धर्मशालाओं के बारे में बताया है। यदि आप हमारे द्वारा दी गई जानकारी से सहमत हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
Tags:
jain dharamshala in chandigarh
jain dharamshala in chandigarh sector 18
jain dharamshala in chandigarh near railway station
jain dharamshala in chandigarh contact no





