Jain Dharamshala In Mumbai:मुंबई में स्थित जैन धर्मशालाओ की संपूर्ण जानकारी
Piyush Kumar October 21, 2024 0

Table of Contents
ToggleJain dharamshala in mumbai dadar
मुंबई एक ऐसा शहर जो अपनी शौहरतों की बदौलत पूरी दुनिया में जाना जाता है। मुंबई वह शहर जो महाराष्ट्र की राजधानी के साथ, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां सबके सपने सच होते हैं, भारत का फाइनेंशियल कैपिटल है यह शहर। बड़ी-बड़ी इमारतों और फिल्म प्रोडक्शन हाउसों से घिरा एक ऐसा शहर जहां खरबपति भी रहते हैं, तो बस्ती वाले गरीब लोग भी सरवाइव कर जाते हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले शहरों में से एक मुंबई की लग्जरी लाइफ से हर कोई वाकिफ होना चाहता है। अगर आप भी इस सपनों के शहर में आए हैं, और आसपास रहने के लिए जैन धर्मशालाएं ढूंढ रहे हैं तो इस पोस्ट में हम आपको मुंबई की जैन धर्मशालाओं की जानकारी देंगे।
Mumbai Jain Dharamshala
1- Shree Mukta Jivan Swamibapa Dharamshala - Mumbai
Address: 34, Bhulabhai Desai Road, Opp. Tirupati Apartment, Near Breach Candy, Mahalaxmi West, Mumbai, Maharashtra – 400026
Rooms:
| Name | Inclusions | Contribution | |
|---|---|---|---|
| 2 Bed Non AC Room |
| Rs.2,000.00 | |
| 2 Bed AC Room |
| Rs.2,500.00 | |
| 2 Bed Deluxe AC Room |
| Rs.3,500.00 |
2- Seth Meghji Thobhan Jain Dharmshala
मुंबई रेलवे जंक्शन से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सेठ मेघजी थोभान जैन धर्मशाला आपके रहने का विशेष इंतजाम करती है। अगर आप मुंबई आए हो और कुछ दिन गुजारने का विचार बना रहे हो तो आप इस धर्मशाला में ठहर सकते हैं। यहां आपको किफायती दरों में रूम मिल जाएंगे। ठंड के मौसम के हिसाब से गर्म पानी की सुविधा भी उपलब्ध है। पार्किंग के लिए आपको थोड़ी मशक्कत करना होगी। भोजन के लिए पास में ही अच्छा रेस्टोरेंट है, जहां आपको शुद्ध सात्विक जैन भोजन मिल जाएगा।
पता – 170, Sadashiv Cross Lane, Charni Road, Khadilkar Road, Girgaum, Mumbai, Maharashtra,400004.
3- Shree Shantinath Bhagwan Swetamber Jain Dharmshala
मुंबई सेंट्रल से 1.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित श्री शांतिनाथ भगवान जैन श्वेतांबर मंदिर जैन समाज की आस्था का केंद्र है। यहां का वातावरण बहुत ही शांतिप्रिय है। मंदिर के पास ही धर्मशाला भी स्थित है,जहां आपके लिए फैमिली रूम और काॅमन रूम उपलब्ध है, फैमिली रूम का किराया ₹300 प्रति व्यक्ति और काॅमन हॉल का किराया ₹100 प्रति व्यक्ति है। यहां आपके कीमती सामान को रखने के लिए लाकर की भी सुविधा उपलब्ध है। यहां आपको नहाने के लिए ₹10 प्रति बाल्टी में गर्म पानी और कॉमन बाथरूम मिल जाएगा। खाने की सुविधा धर्मशाला से थोड़ी दूर पर स्थित रेस्टोरेंट में है, जहां पर आपको शुद्ध जैन खाना मिल जाएगा।
पता – Near shree Shantinath Bhagwan Swetamber Jain temple, Opposite Kabutarkhana, Omkar Society,Dadar West,Mumbai Maharashtra,400028
4- श्री क्षेत्रपाल जैन अतिथि भवन
मुंबई सेंट्रल से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित श्री क्षेत्रपाल जैन अतिथि भवन आपके लिए लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध कराता है। अगर आपको किसी धर्मशाला में ही लग्जरी होटल के मजे लेने हैं, तो यह धर्मशाला आपके लिए बहुत ही अच्छी है। यहां पर सिर्फ जैन यात्री ही ठहर सकते हैं। यहां आपको एसी-नाॅन एसी रूम आसानी से मिल जाएंगे। यहां रूम में आपको telephone, Tv, और Ac की सुविधा भी उपलब्ध हैं। साफ-सफाई के साथ स्वच्छता का यहां पर पूरा ध्यान रखा जाता है। Food की सबसे अच्छी फैसिलिटी आपको यहीं मिल जाएगी, यहां एकदम शुद्ध सात्विक जैन खाना उपलब्ध है।
पता – 01, Zaobawadi,Chira Bazar Road, Tank circle, Near Ram Mandir, Mumbai, Maharashtra,400002
5- Seth Motisha Adeshwarji Jain Temple & Dharmshala- सेठ मोतिषा आदेश्वरजी जैन टेम्पल & धर्मशाला
मुंबई सेंट्रल से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जैन मंदिर मुंबई का 150 वर्ष पुराना मंदिर है। यहां पर आपको पास में ही ठहरने के लिए धर्मशाला उपलब्ध है, जहां आपको एसी और नॉन एसी रूम आराम से मिल जाएंगे। रूम में हीटर और बाथरूम में गीजर के साथ अटैच बाथरूम की सुविधा भी उपलब्ध है। पार्किंग के लिए आपको यहां अच्छी जगह मिल जाएगी। खाने के लिए यहां विशाल भोजनशाला क्षेत्र बना हुआ है जहां आपको शुद्ध सात्विक जैन खाने की सुविधा मिल जाएगी।
पता – 180, Seth Motisha Lane, Love Lane, Byculla East,Mumbai, Maharashtra,400010
6- सुखानंद धर्मशाला
मुंबई सेंट्रल से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सुखानंद धर्मशाला में आपको किफायती दरों पर रूम की सुविधा मिल जाएगी। अलग-अलग कीमतों के अलग-अलग रूम आपको मिल जाएंगे। यहां आप 7 दिन से ज्यादा समय नहीं गुजार सकते हैं। भोजन के लिए पास में ही रेस्तरां है, जहां आपको जैन खाना मिल जाएगा। आपकी सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हैं यहां सीसीटीवी और लॉकर की सुविधा भी उपलब्ध है। ठंड के हिसाब से गर्म पानी की सुविधा के साथ पीने के लिए आर ओ के पानी की भी व्यवस्था है।
पता – 36/40, Sukhanand Ashram, VP Road, CP Tank Circle, Mumbai Maharashtra,400004.
तो दोस्तों आज के इस लेख में हमने आपके साथ मुंबई की कुछ प्रसिद्ध और चुनिंदा जैन धर्मशालाओं के बारे में जानकारी साझा की। आशा करते हैं, कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी आपको अगर हमारा लेख पसंद आया हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
Tags:
jain dharamshala in mumbai
jain dharamshala in mumbai dadar
jain dharamshala in mumbai borivali
best jain dharamshala in mumbai
jain dharamshala in mumbai online booking
jain dharamshala in mumbai for stay
jain dharamshala in mumbai surat highway





