Donate us
April 29, 2026

Kriya Yoga Ashram in Rishikesh-क्रिया योग आश्रम ऋषिकेश

0
Kriya Yoga Ashram in Rishikesh-क्रिया योग आश्रम ऋषिकेश

अगर आप किसी कारण से परेशान हैं और आपका मन हमेशा विचलित रहता है तो आपको ध्यान और योग से अपनी इस समस्या को हल करना चाहिए क्योंकि हर दिन का थोड़ा थोड़ा तनाव भी बड़ी बड़ी बीमारियों को जन्म देता है और इससे ज्यादा क्या ही अच्छा हो कि meditation के लिए ऐसी कोई जगह हो जो प्रकृति के करीब हो, जहाँ आप अपनी सारी परेशानियों को भूल जाएं तो ऐसी ही एक जगह हम आपको बताते हैं, वह है ऋषिकेश का क्रिया योग आश्रम, यह गंगा नदी के किनारे और हिमालय की गोद में बना हुआ है जो कि भारतीय ही नहीं विदेशी योगा और ध्यान प्रेमियों की पसंद बना हुआ है। यहाँ दुनियाँ भर से लोग योगा और meditation की प्रैक्टिस करने आते हैं।

Facilities Of Kriya Yoga Ashram - क्रिया योग आश्रम की सुविधाएं

क्रिया योग आश्रम खासकर क्रिया योग के लिए बनाया गया है इसमें meditation को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए यहाँ ध्यान के लिए एक विशाल हाल तैयार किया गया है। जिसमें वेंटिलेशन से लेकर बैठने की व्यवस्था तक का ध्यान दिया गया है। यहाँ कमरे बहुत ही सादा हैं मगर आपकी ज़रूरत की हर चीज़ यहाँ मिल जायेगी कमरों में ही Wi-Fi और 24 घण्टे ठंडे और गर्म पानी की व्यवस्था है।

क्रिया योग आश्रम के कमरे और टॉयलेट भी साफ सुथरे मिलेंगे। यह आश्रम बहुत ही सादा है परन्तु इसके नियम सख्त हैं। यहाँ खाने में आपको बिना मसालेदार खाना मिलता है जो आपके शरीर के लिए लाभदायक हो। क्रिया योग आश्रम में सिर्फ 500 रुपए एक दिन के हिसाब से आपको कमरा मिल जाता है जिसमें तीन समय का खाना भी शामिल होता है।

Activities In Kriya Yoga - क्रिया योग में गतिविधियाँ

क्रिया योग आश्रम में सुबह शाम योग और meditation होता है, और यहाँ पास में ही मार्केट है चाहे तो आप यहाँ खरीदारी भी कर सकते हैं। आसपास की जगहें घूम सकते हैं और गंगा के नज़ारों का लुफ्त भी आश्रम की छत से ले सकते हैं।

How To Reach Kriya Yoga Ashram Rishikesh - क्रिया योग आश्रम कैसे पहुंचे

क्रिया योग आश्रम बस स्टॉप से 12.9km की दूरी पर है और रेलवे स्टेशन से भी लगभग 12km ही दूरी पर स्थित है यहाँ से आपको टैक्सी, बस और रिक्शा आसानी से आश्रम के लिए मिल जायेगा और एयरपोर्ट से लगभग 29 km की दूरी पर स्थित है।

Address Of Kriya Yoga Ashram Rishikesh - क्रिया योग आश्रम का पता

Badrinath Road, laxman jhula, Rishikesh – 249201, National Highway 58, Tapovan

Contact no. 0135 2436248

Website: http://www.kriyayoga-shankarananda.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *