Donate us

Ladies Anath Ashram in Kolkata- कोलकाता में स्थित महिला अनाथ आश्रम की जानकारी

0
Ladies Anath Ashram in Kolkata- कोलकाता में स्थित महिला अनाथ आश्रम की जानकारी
Share the blog

Ashram for Ladies in Kolkata- कोलकाता में स्थित महिला अनाथ आश्रम

पश्चिम बंगाल में स्थित कोलकाता अपने बंगाली खाने, संस्कृति और पहनावे के लिए पूरे देश में जाना जाता है। कोलकाता का हावड़ा ब्रिज, साइंस सिटी, प्रिंसेप घाट, दक्षिणेश्वर मंदिर आदि यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल में शामिल है। कोलकाता में बहुत सारे एनजीओ ऐसे हैं, जो गरीब और अनाथ लोगों के उत्थान के लिए बहुत कार्य करते है‌। आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे कि कोलकाता में कौन-कौन से अनाथाश्रम स्थित है।

Mahila Ashram in Kolkata-

1) Ramkrishna Sarada Mission Ashrama, Kolkata - रामकृष्ण शारदा मिशन आश्रम

यह आश्रम सन् 1956 में रामकृष्ण मिशन की एक शाखा के रूप में खोला गया, इसके बाद सन् 1961 में केन्द्र क़ रामकृष्ण सारदा मिशन को सौंप दिया गया था। आश्रम का उद्देश्य महिलाओं के बीच भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विचारों का प्रसार करना है और उन्हें प्राथमिक शिक्षा प्रदान करना है, बड़ी उम्र की लड़कियों और कॉलेज की छात्राओं की विभिन्न तरीकों से मदद करना। इस केंद्र में एक सुसज्जित सभागार और एक प्रार्थना कक्ष के साथ एक चार मंजिला इमारत है। यह एक बहुत हीं शानदार और शांत जगह पर बना हुआ है, जहां पर महिलाओं के ठहरने की सारी व्यवस्थाएं उपलब्ध है।

आश्रम की रेलवे स्टेशन से दूरी – 6.8 किलोमीटर

आश्रम का पता – P-22, CIT Rd, Melaranoor, Entally, Kolkata, West Bengal, 700014.

2) Shree Ramkrishna Ananda Ashram, Kolkata - श्री रामकृष्ण आनंद आश्रम

यह आश्रम गरीब लोगों को एक शांतिपूर्ण माहौल प्रदान करता है, खासकर की महिलाओं और बालिकाओं  के लिए यह काफी सेफ और अच्छा आश्रम है। यहां पर समय-समय पर महिला सशक्तिकरण और नारी शक्ति से संबंधित कार्यक्रम होते रहते हैं। आश्रम की देखभाल हेतु प्रशिक्षित लोगों की ड्यूटी लगाई जाती है। आश्रम में योग और मेडीटेशन के तरीकों को भी सिखाया जाता है।‌

आश्रम की रेलवे स्टेशन से दूरी – 18 किलोमीटर

आश्रम का पता –  1, Durga Prasanna Paramhansha Rd, Naktala, Garia, Kolkata, West Bengal, 700047.

3) Saujatya Ashram , Kolkata - सौजात्या आश्रम

गरीब और‌ अनाथ बालिकाओं के लिए चलाया जाने वाला यह आश्रम उन्हें मूलभूत सुविधाएं प्रदान करता है। यहां उनके खाने और रहने के साथ पढ़ाई की सुविधा भी मिल जाती है।

आश्रम की रेलवे स्टेशन से दूरी – 16 किलोमीटर

आश्रम का पता – Haltu, 112, Ashutosh Colony, Garfa, Kolkata, West Bengal 700078

तो दोस्तों अगर आप भी अपनी कोई शादी सालगिरह या फिर बर्थडे पार्टी को अनाथालय मे सिलिब्रेट करना चाहते है, तो हमारे बताए गए अनाथाश्रम में कर सकते है, साथ हीं हमे कमेंट करके जरूर बताना हमारी यह पोस्ट कैसी लगी आपको।

इस पोस्ट में हमने इन मुद्दों पर बात किया जैसे – mahila ashram near me, ladies anath ashram, ladies anathalaya in Kolkata, orphanage in Kolkata, ashram in west Bengal. उम्मीद है ये जानकारी आपके काम आएगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.